Newsराष्ट्रीय

ग्वालियर एयरफोर्स हाईअलर्ट पर, आसपास कड़ी सुरक्षा, सभी फ्लाइट रद्द, आपातकालीन कंट्रोल रूम बनाया

ग्वालियर. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के लगातार भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले के प्रयास के बाद ग्वालियर का महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन (एयरबेस) हाईअलर्ट मोड पर है। एयरबेस के आसपास सुरक्षा को और कडा कर दिया गया है। पुलिस रातभर से आसपास के 5 किमी में कड़ी चेकिंग के साथ ही पूरे शहर में चेकिंग कर रही है। एयरबेस के आसपास बसे गांव में सर्चिंग की गयी है।
जिन घरों में श्ंाादी है। वहां पहुंचकर छानीबीन की है। शुक्रवार को भी ग्वालियर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रद्द है। मंगलवार को लगातार ग्वालियर से उड़ाने रद्दउ की गयी है। इसके अलावा आपातकालीन हालात में लोगों की मदद के लिये ग्वालियर के कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नम्बरि भी सार्वजनिक किया गया। जिससे किसी भी तरह के हालात से तत्काल निपटा जा सके।
सभी फ्लाइट रद्द
ग्वालियर के वायुसेना के एयरबेस और विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से दिल्ली, बेंगलुरू, मुम्बई के लिये सीधी फ्लाइट्स है। इसके साथ ही कई जगह के लिये बाया दिल्ली और मुंबई उड़ाने है। एयरपोर्ट अथॉरिाटी ने 9 मई मतलब शुक्रवार की सभी तरह की उड़ाने रद्द की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की माने तो आगे भी फ्लाइट्स कैंसिल रह सकती है।
ग्वालियर के चारों पर कड़ी चैकिंग
प्हलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर जवाी कार्यवाही थी। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों और सिविल एरिया से हमला शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भारत की ओर से भी कड़ा जवाब दिया जा रहा है। ग्वालियर से एयरफोर्स स्टेशन होने के कारण भारत के 244 देश शहरों में बेहद संवेदनशील माना जाता है।
ग्वालियर में आपात कालीन कन्ट्रोल रूम, यहां मिलेगी 24 घंटे मदद
देश में चल रहे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में इस नंबर 0751 -2646606 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं और जानकारी दे सकते हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहर की स्थितियों की समीक्षा करते हुए मोतीमहल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम पर 24 घंटे नजर रखने एवं कर्मचारी उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस कंट्रोल रूम पर शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet perabet perabet perabet betnano galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio