राजनीति

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP में पुलिस विभाग में प्रमोशन सूची आते ही हड़कंप, जूनियरों के नाम शामिल होने पर भड़के पुलिसकर्मी

इंदौर. पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हडकंप मच गया। सूची में गडबडी का आरोप लगाकर दर्जनों पुलिसकर्मियों ने अफसरों को घेर लिया। एडिशनल सीपी मयंक अवस्थी ने रिकॉर्ड देखकर संशोधन करने का आश्वासन दिया और एडी. डीसीपी (मुख्यालय) सीमा अलावा ने पुलिसकर्मियों को नेतागिरी न करने की नसीहत दी। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद आयुक्त कार्यालय से पदोन्नति सूची जारी की गई है। आरक्षक से प्रधान आरक्षक और प्रधान आरक्षक से एएसआई बनाया जा रहा है।
मंगलवार को 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी आयुक्त कार्यालय पहुंचे और कहा कि वरिष्ठता सूची में भी जूनियर पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता दी गई है। प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह के अनुसार वह साल 2015 से प्रधान आरक्षक है। वरिष्ठता सूची में 265 नंबर पर उनका नाम था लेकिन सहायक उप निरीक्षक एएसआई की सूची से नाम कट गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी ने लिखित आवेदन लेकर संशोधन का आश्वासन दिया है। एडी. सीपी के अनुरास सैकडों की संख्या में पदोन्नति दी गई है। रिकॉर्ड और एसीआर से त्रुटि हो सकती है। नाराज पुलिसकर्मियों के अनुसार मुख्य गडबडी दूसरे जिलों से तबादला करवाने वाले पुलिसकर्मियों को लेकर हुई थी। पात्र न होने के बाद भी उनका नाम वरिष्ठता सूची में जोडा गया है।
पांच निरीक्षक पदोन्नत होकर डीएसपी बने, पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति सूची में शहर के पांच निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसमें आरडी कानवा, सोमा मलिक, तारेश सोनी, संजू कामले और आरआई दीपक पाटिल का नाम है। इस सूची को लेकर भी सवाल उठ रहे है। सूची में एक नाम ऐसा है जिसे निधन के बाद भी पदोन्नति में जोडा गया।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीति

MP में BJP की प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान- 106 सदस्य बनाये, एक मुस्लिम महिला को मिली जगह

भोपाल. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। इस बार प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है, इसके अलावा 41 नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया है। वहीं भाजपा ने फिलहाल विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है। इधर, 108 सदस्यों में सिर्फ एक मुस्लिम महिला बिलकिस जहां को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है। प्रदेश कार्यसमिति में सीएम मोहन यादव, केन्द्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा को भी शामिल किया है।
ठसके अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर को भी कार्यसमिति में जगह मिली है, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, विजय शाह, इंदरसिंह परमार, उदयप्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन कश्यप और कृष्णा गौर को कार्यसमिति में सदस्य बनाया है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीति

दिल्ली और एनसीआर से अभी दूर है मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा का अलर्ट

IMD Rain Alert, weather forecast Today 9 June 2026 (File Photo- PTI)

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (एनसीआर) में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही हैं लोग उमस और तेज धूप से परेशान है। इस दौरान भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने हल्की वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी ने वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि असली मानसून अभी दिल्ली-एनसीआर से काफी दूर है।
मानसून दिल्ली में कब आयेगा
आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून 2026 को केरल में दस्तक दे चुका है। लेकिन उत्तर भारत पहुंचने में अभी समय लगेगा। दिल्ली, नोएडा, गुरूग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में मानसून की एंट्री 25-30 जून के बीच होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में मानसून के लिये अभी करीब 15-20 दिन का इंतजार करना होगा।
IMD issues yellow alert for Delhi
तापमान की बात करें को दिल्ली में दिन का तापमान 38-42 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29-30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। उमस भरी गर्मी के बीच बारिश से हल्की राहत मिल सकती है।  IMD ने दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह बारिश प्री-मॉनसून गतिविधि है, जो पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और स्थानीय हवाओं के कारण हो रही है।  इससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन यह मॉनसून नहीं है।
मॉनसून में क्यों हो रही है देरी?
वैज्ञानिकों के अनुसार, अल-नीनो जैसे मौसम पैटर्न के कारण इस साल मॉनसून कमजोर रह सकता है।  जून महीने में देश के कई हिस्सों में औसत से कम बारिश होने की संभावना है।  उत्तर भारत में गर्मी लंबे समय तक बनी रह सकती है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीति

ज्वेलरी शॉप में भीतर घुसकर की फायरिंग, व्यापारी कुर्सी से बचाई जान, 10 मिनट में किये 25 फायर, फायरिंग के विरोध में व्यापारियों ने बंद किया बाजार

ग्वालियर. उपनगर मुरार के सदर बाजार में उस समय सन्नाटा छा गया जब सोमवार की दोपहर 2 नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सराफा दुकान को टारगेट कर 10 मिनट में 25 गोलियां फायर की। 4 गोलियां दुकान में लगी, जबकि 3-4 गोलियां आसपास की दुकानों में लगी है। आगरा के एक कैटर्स गुड्डू जैन गोली लगने से जख्मी हो गये। सदर बाजार में बाइक से आये बदमाशों ने पहले तो हवा में पिस्ट और देशी कट्टे लहराते हुए ताबड़तो़ फायरिंग की। इसके बार सर्राफा व्यापारी महावीर जैन की दुकान को टारगेट कर गोलियां चलाई।

4 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

घटना का CCTV भी सामने आया है। दुकान में घुसा बदमाश गोली मारते दिखाई दे रहा है।
घटना का CCTV भी सामने आया है। दुकान में घुसा बदमाश गोली मारते दिखाई दे रहा है।
सदर बाजार में सोमवार को बदमाशों ने 10 मिनट में चलाई 25 गोलियां।
सदर बाजार में सोमवार को बदमाशों ने 10 मिनट में चलाई 25 गोलियां।
सराफा कारोबारी महावीर जैन की दुकान को टारगेट कर गोलियां चलाई गई।
सराफा कारोबारी महावीर जैन की दुकान को टारगेट कर गोलियां चलाई गई।
व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध विरोध प्रदर्शन किया।
व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध विरोध प्रदर्शन किया।

फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। एक बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसकर गोली मारते हुए दिखाई दिया है। वीडियो में दुकान में मौजूद एक व्यक्ति कुर्सी सामने अड़ाकर स्वयं की जान बचाता दिखाई दिया है। घटना के बाद पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गयी।
व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया
गोलीबारी के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध जताया है। सूचना मिलते ही ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी अनु बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी सदर बाजार पहुंचे। पुलिस व्यापारियों को समझाकर माहौल को शांत करने का प्रयास कर रही है।
शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश का रिएक्शन
बताया जा रहा है कि पुलिस ने सोमवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में बदमाश कपिल यादव को पकड़ा है। इसके बाद बदमाश के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने व्यापारी का नाम लेकर धमकाया था। बदमाश के परिजन को कहना था कि शॉर्ट एनकाउंटर कारोबारी महावीर जैन के इशारे पर हुआ है।

Newsमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

चोरी गये ट्रक के कबाड़ी ने एक माह पुर्जे -पुर्जे काटकर बेच दिये, नम्बर प्लेट से हुआ खुलासा, ट्रक चालक ही निकला चोर

ग्वालियर. महाराजपुर इलाके से एक माह पहले गायब हुए ट्रक का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ट्रक को चोरी करने वाला ट्रक का चालक ही निकला है। उसने ट्रक को खुर्द-बुर्द कर एक कबाड़ी को बेंच दिया था। एक माह में कबाड़ी ने ट्रक के पुर्जे -पुर्जे काटकर बेच दिये। घटना महाराजपुरा थाना इलाके लममणगढ़ पुल के पास की है।
घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब ट्रक मालिक ने दोस्त ने चोरी गये ट्रक के रजिस्ट्रेशन नम्बर कबाड़ी के गोदाम पर देखी पीडि़त ट्रक मालिक थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर खुलासा कर दिया है।
क्या है मामला
बिरला नगर कांचमिल निवासी उमेश सिंह पुत्र मातादीन गुर्जर ट्रांसपोर्टर हैं। उनके यहां जितेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी सरसपुरा भिंड बतौर चालक काम करता था। तीन महीनों पहले वह घर जाने की कहकर गया था और उसके बाद वापस नहीं आया था। एक माह पूर्व उमेश सिंह का एक ट्रक नंबर RJ11 GC-2625 पिछले महीने 22 अगस्त को चोरी हो गया था।
तलाश करने के बाद भी जब ट्रक का कहीं पता नहीं चला तो उमेश सिंह ने ट्रक गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी। करीब एक महीने बाद उमेश सिंह को उनके एक परिचित ने फोन करके कहा कि गायब हुआ ट्रक कटी हुई हालत में राजू कबाड़ी के पास पड़ा है। उसने कबाड़ी के गोदाम में ट्रक की नंबर प्लेट पड़ी देखी है।
ट्रक के पुर्जे-पुर्जे अलग कर दिये थे
गायब ट्रक की खबर मिलते ही ट्रक मालिक जब राजू कबाड़ी के पास पहुंचा तो पता चला कि कबाड़ी ने पूरा ट्रक काट डाला है। अब ट्रक सिर्फ केबिन बचा है। राजू से बात की तो पता चला कि उसे ट्रक जितेन्द्र गुंर्जर दे गया था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर राजू कबाड़ी, ट्रक चालक जितेन्द्र गुंर्जर व एक अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है।

मप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

घरेलू वेज थाली जून में 8% सस्ती हुई, आलू, प्याज और टमाटर के दाम घटने का असर

नई दिल्ली. भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत जून में (सालाना आधार पर) 8 प्रतिशत घटकर 27.10 रुपए हो गई है। पिछले साल जून -2024 में वेज थाली की कीमत 29.40 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। क्रिसिल ने अपनी राइस रोटी रेट रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत मई की तुलना में जून में 3 प्रतिशत बढ़ी है। मई में वेज थाली की कीमत 26.20 रुपए थी।
नॉन-वेज थाली भी 6 प्रतिशत सस्ती हुई
वहीं, नॉन-वेज थाली की कीमत जून में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत घटकर 54.80 रुपए हो गई है। पिछले साल जून-2024 में नॉन वेज थाली की कीमत 58 रुपए थी। मंथली बेसिस पर यानी मई की तुलना में जून में नॉन-वेज थाली की कीमत 4 प्रतिशत बढ़ी है। मई में नॉन-वेज थाली की कीमत 52.60 रुपए थी।

Newsराजनीतिराज्य

MP के DGP के लिये दिल्ली में बैठक आज, सरकार ने दिये 9 नाम में से 3 प्रबल दावेदार जो भी डीजीपी बनेगा 2 वर्ष रहेगा

भोपाल. मध्यप्रदेश के नये डीजीपी को लेकर आज दिल्ली में बैठक है। इसमें 1 दिसम्बर से मध्यप्रदेश के नये पुलिस चीफ की जिम्मेदारी संभालने वाले आईपीएस अधिकारी का नाम तय हो जायेगा। इस बैठक में यूपीएससी के अध्यक्ष या उनके द्वारा अधिकृत कोई अधिकारी, केन्द्रीय गृह मंत्रालय का एक प्रतिनिधि एमपी के मुख्य सचिव, वर्तमान डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह शामिल होंगे। राज्य सरकार ने केन्द्र को 9 आईपीएसी अधिकारियों के नामों का पैनल भेज दिया है। सभी 30 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं।
2 वर्ष से कम नहीं होगा कार्यकाल-सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि किसी भी प्रदेश में जो भी अधिकारी डीजीपी बनेगा। उसका कार्यकाल 2 वर्ष से कम नहीं होगा। ऐसे में अगर कोई अधिकारी चयनित हो और वह 6 माह से अधिक समय तक डीजीपी रहने के बाद सेवानिवृत्त होने वाला होगा तो भी उसका डीजीपी पद का कार्यकाल 2 वर्ष तक रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के मुताबिक चयन कमेटी और राज्य सरकार को पैनल मेंशामिल इन नामों में से ही एक नाम चुनकर आदेश जारी करना आवश्यक होगा।
इनके नाम भी शामिल
डीजी जेल जीपी सिंह
स्पेशल डीजी आरएपीटीसी इंदौर वरुण कपूर
पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी उपेंद्र कुमार जैन
स्पेशल डीजी प्रोविजन आलोक रंजन
स्पेशल डीजी महिला सेल प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
स्पेशल डीजी योगेश मुद्गल
शैलेष सिंह और सुधीर शाही, इसलिए हो गए बाहर
दो आईपीएस अधिकारी शैलेष सिंह और सुधीर कुमार शाही सीनियर होने के बाद भी डीजीपी के पैनल से बाहर हो गए हैं। दरअसल, इन दोनों ही अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र 1 दिसंबर से नए डीजीपी का कार्यकाल शुरू होने की तारीख से छह महीने से कम है। नियम है कि 6 महीने से कम अवधि वाले अफसर को डीजीपी नहीं बनाया जाएगा। इसलिए ये दोनों ही अफसर वरिष्ठता के बाद भी पैनल में शामिल नामों से बाहर हो गए। 1987 बैच के शैलेष सिंह फरवरी 2025 में रिटायर होंगे जबकि 1988 बैच के आईपीएस सुधीर कुमार शाही जनवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं। इसके पहले इसी साल सुषमा सिंह रिटायर हो चुकी हैं।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 2 साल से कम नहीं होगा कार्यकाल
सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि किसी भी प्रदेश में जो भी अफसर डीजीपी बनेगा, उसका कार्यकाल दो साल से कम नहीं होगा। ऐसे में अगर कोई अधिकारी चयनित हो और वह छह महीने से अधिक समय तक डीजीपी रहने के बाद रिटायर होने वाला होगा, तो भी उसका डीजीपी पद का कार्यकाल दो साल तक रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार चयन कमेटी और राज्य सरकार को पैनल में शामिल इन नामों में से ही एक नाम चुनकर आदेश जारी करना जरूरी होगा।

 

Newsराजनीतिराज्य

तानसेन समारोह से पहले ग्वालियर में पूर्व रंग के तहत सजेंगीं 2 बड़ी संगीत सभाएँ

6 दिसम्बर को “ग्वालियर का सांगीतिक वैभव” एवं 10 दिसम्बर को “गालव वाद्यवृंद – सुर ताल समागम” का होगा आयोजन
ग्वालियर -शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश और दुनियाँ के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव ” तानसेन समारोह ” में इस बार नए-नए रंग जुड़ रहे हैं। तानसेन समारोह के पहले से ही संगीतधानी ग्वालियर की फिजाएँ सुर-साज की मीठी संगत से महकेंगीं। संगीत शिरोमणि तानसेन की याद में आयोजित होने वाले शास्त्रीय संगीत के सालाना महोत्सव का यह शताब्दी वर्ष है। इस बात को ध्यान में रखकर ग्वालियर में तानसेन समारोह के प्रति सुखद वातावरण बनाने के लिये पहले से ही पूर्व रंग मंगलाचरण स्वरूप सुर-संगीत की महफिलें सजेंगीं। इस क्रम में “तानसेन स्वर स्मृति” के रूप में संगीतधानी ग्वालियर में 6 दिसम्बर को “ग्वालियर का सांगीतिक वैभव” एवं 10 दिसम्बर को “गालव वाद्यवृंद – सुर ताल समागम” के नाम से संगीत सभायें सजेंगीं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ होंगीं। इन कार्यक्रमों की तैयारियों के सिलसिले में कलेक्टर रुचिका चौहान ने मंगलवार को बैठक ली।
मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त, स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती नीतू माथुर, वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक आनंद, डॉ. मनीष करवड़े एवं शिशिर श्रीवास्तव सहित इन कार्यक्रमों के आयोजन से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी व कलाकार मौजूद थे।
आईआईटीटीएम में 6 दिसम्बर को सजेगी “ग्वालियर का सांगीतिक वैभव” सभा
तानसेन समारोह के पूर्व रंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में 6 दिसम्बर को सायंकाल 5 बजे भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान के ऑडिटोरियम में “ग्वालियर का सांगीतिक वैभव” के नाम से संगीत सभा सजेगी। इस कार्यक्रम की संकल्पना राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. इस्मिता सहस्त्रबुद्धे की है। यह आयोजन ग्वालियर की समृद्ध संगीत विरासत की उत्पत्ति की सम्पूर्ण यात्रा पर केन्द्रित होगा। जिसमें ध्रुपद व ख्याल गायन के साथ लोक गायन की प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के आचार्य व विद्यार्थी प्रस्तुतियां देंगे।
शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा पर होगा “गालव वाद्यवृंद-सुर ताल समागम”
पूर्व रंग कार्यक्रम की विशिष्ट संगीत सभा “गालव वाद्यवृंद – सुर ताल समागम” 10 दिसम्बर को शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर सायंकाल 5.30 बजे सजेगी। इस सभा में ग्वालियर घराने के मूर्धन्य संगीत साधक पं. उमेश कम्पूवाले और सुविख्यात ध्रुपद गुरू अभिजीत सुखदाड़े का ध्रुपद गायन होगा। साथ ही डॉ. पारूल बांदिल द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जायेंगे। इस आयोजन में पाश्चात्य एवं भारतीय वाद्यों की जुगलबंदी से सुरों का उत्सव साकार तानसेन समारोह के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब सुरों की नगरी ग्वालियर में समारोह से पहले स्थानीय कलाकारों के सहयोग से संगीत महफिलें सज रही हैं।

Newsराजनीतिराज्य

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के नवीन चिकित्सा छात्रों ने ली महर्षि चरक शपथ

ग्वालियर – गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस सत्र-2024 के नवीन चिकित्सा विद्यार्थियों के लिए महर्षि चरक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय एमबीबीएस के स्नातक छात्र-छात्राओं को महर्षि चरक की शपथ दिलाने वाला मध्यप्रदेश का पहला महाविद्यालय है। हाल ही में एनएमसी द्वारा चिकित्सा महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महर्षि चरक शपथ दिलाने की भी सिफारिश की गयी थी।
समारोह के प्रारंभ में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का पुष्प वर्षा कर महाविद्यालय में स्वागत किया गया। इसके बाद गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने शपथ का वाचन किया तथा सभी छात्र-छात्राओं ने साथ में शपथ लेकर अपने जीवन को मानव कल्याण के लिये समर्पित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर के अधीक्षक डॉ.सुधीर सक्सेना, विभागाध्यक्ष एनाटॉमी डॉ.अखिलेश त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी डॉ.अजीत राजपूत, विभागाध्यक्ष डॉ.संजीव सिंह, अध्यक्ष आईएमए ग्वालियर ब्रांच डॉ.ब्रजेश सिंघल, सचिव आईएमए ग्वालियर ब्रांच डॉ.स्नेहलता दुबे, उप अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र वर्मा, सहायक अधीक्षक डॉ.प्रवेश सिंह भदौरिया एवं अन्य चिकित्सा शिक्षक, छात्र-छात्राओं के परिजन उपस्थित रहे।
मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा व महर्षि चरक के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मनीष चतुर्वेदी ने किया व कार्यक्रम की रुपरेखा डॉ.प्रीति पंचोली, डॉ.गौरव जैन व डॉ.गजेंद्र धाकड़ द्वारा बनाई गयी।

Newsराजनीतिराज्य

जुर्माने की राशि जमा न करने पर खाद्य पदार्थों की 18 फर्मों के लायसेंस निलंबित, निलंबन अवधि में कारोबार पर रहेगी रोक

ग्वालियर -जुर्माने की राशि जमा न करने वालीं 18 फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इन फर्मों की खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन( लायसेंस) निलंबित कर दिए गए हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में संबंधित फर्म खाद्य कारोबार नहीं कर सकेंगीं।
जुर्माना जमा न करने वाली फर्में व जुर्माने की राशि
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के शर्मा ने बताया फर्म शीतला डेयरी पिन्टोपार्क 2 लाख रूपये, आनन्द डेयरी पता माधौगंज ढाई लाख रूपये, श्री कृष्णा डेयरी सीपी कालोनी 2 लाख रूपये, हरियाणा डेयरी डेढ लाख रूपये, एफएण्ड सी बेकरी फूलबाग एक लाख रूपये, नानकसर इण्डस्ट्रीज टीपी नगर डेढ लाख रूपये, आकाश दूध डेयरी कमानी पूल के पास लक्ष्मीगंज 40000 रूपये, लक्ष्मण किराना स्टोर एबी रोड मोतीझील एक लाख रूपये, एग्रो कास्टिंग इण्डस्ट्रीज वाराघाटा एक लाख रूपये, धनलक्ष्मी बेकर्स पंचवटी कालोनी एक लाख रूपये, हरिकृपा डेयरी झॉसी लूप रोड मुरार डेढ लाख रूपये, सागर डेयरी तारागंज दो लाख रूपये, मदनलाल पुत्र हीरालाल दानाओली दो लाख रूपये, निर्मल होटल भोजनालय जौरासी एक लाख रूपये, अंकल फार्मर एग्रो प्रोडक्ट डीडी नगर एक लाख रूपयें, पलक उद्योग सैनिक कालोनी दो लाख रूपये, फर्म मॉ भगवती देवी मार्ट सौदागर संतर मुरार पैतींस हजार रूपये एवं पूजा स्वीट्स सिटीसेन्टर ने एक लाख रूपये की जुर्माना राशि जमा नहीं की है।

hacklink satın al holiganbet jojobet jojobet matbet egebet giriş egebet matbet matbet giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş coinbar coinbar giriş restbet giriş restbet egebet güncel giriş egebet coinbar giriş coinbar interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş klasbahis güncel giriş klasbahis artemisbet artemisbet giriş klasbahis giriş klasbahis restbet restbet giriş egebet egebet giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş superbetin superbetin giriş perabet perabet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot betkom giriş betkanyon giriş perabet perabet giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş alobet alobet giriş marsbahis marsbahis giriş milanobet jojobet perabet perabet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş matbet matbet giriş superbetin superbetin giriş kingroyal kingroyal giriş kralbet kralbet giriş jasminbet jasminbet giriş ikimisli ikimisli giriş meritbet meritbet giriş sekabet sekabet giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet amkbet gameofbet esbet