Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस ने 600 लीटर अवैध गुड़ लाहन किया नष्ट, भट्टी पकड़ी, 5 ड्रम भी मिले

ग्वालियर. करहिया थाना पुलिस ने लाल डाडा इलाके में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस ने लगभग 600 लीटर गुड लाहन नष्ट कियिा है। थाना प्रभारी संजू यादव के निर्देश पर पुलिस टीम इलाके में गश्मत कर रही थी। गश्त के बीच टीम लाल डांडा पहुंची। वहां सरकारी जमीन पर नाले के किनारे एक लोहे की भट्टी लगी हुई मिली है। इसमें गुड़ लाहन को गर्म किया जा रहा था। घटनास्थल पर 5 नीले रंग के प्लास्टिम ड्रम भी रखे मिले है।
जांच करने पर सभी ड्रमों में गुड़ लाहन भरा हुआ मिला है। पुलिस ने मौके पर ही लगभग 600 लीटर गुड़ लाहन का जमीन पर फैलाकर नष्ट कर दिया है। भट्टी में रखा लाहन भी खत्म कर दिया गया है। करहिया थाना प्रभारी संजूसिंह यादव ने बताया है कि क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच लाल डांडा इलाके में नहर किनारे अवैध शराब की लोकेशन मिली थी। जिसे मौके पर नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *