राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

कबाडे वालों ने सडक पर फैलाई गंदगी, वसूला जुर्माना

ग्वालियर – स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गंदगी करने वाले, अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों एवं पान गुटके की पीक को थूक कर सड़क पर रेड स्पॉट बनाने वाले लोगों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा एवं डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता के निर्देशन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत ग्रामीण विधानसभा के वार्ड 61 में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी विवेक त्यागी के निर्देशन में ग्राम खुरेरी एवं सिरोल क्षेत्र में कबाड़ी वालो द्वारा गंदगी करने पर एवं अमानक पॉलीथिन बेचने वालों पर  कार्यवाही कर कुल 11300 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों से 800 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड नोडल अधिकारी अशोक खरे आदि उपस्थित रहे।

Newsराजनीतिराज्य

खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी, इंदिरा ने देश के लिए दी कुर्बानी-डॉ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर – भारत को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम का आगाज करने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई की 189 वीं जयंती एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती के अवसर पर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की उपस्थिति में आज एम.एल.बी. रोड स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधी स्थल एवं छत्री बाजार स्थित लेडिस पार्क में श्रीमती इंदिरा गांधी  की प्रतिमा स्थल पर सभी कांग्रेसजनों ने दोनों महान नारी शक्तियों को माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर नमन किया।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजली नमन करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि भारत को अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजादी दिलाने के लिये स्वाधीनता संग्राम की क्रांति का श्रीगणेश वीरांगना लक्ष्मीबाई ने किया, उन्होंने अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए जो क्रांति की मशाल जलाई उससे पूरे भारत के स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा मिली, उनका बलिदान भारत के इतिहास में अजर अमर रहेगा।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इदिरा गांधी ने इस देश की एकता के लिये आधुनिक, मजबूत, विकासशील भारत के निर्माण के लिये सर्वधर्म सद्भाव के लिये देश के नागरिकेा को दूरदृष्टि, कड़ी मेहनत पक्का इरादा के साथ अनुशासन का मूलमंत्र देकर इस देश को संसार की महाशक्ती में शामिल कराया, 1971 में राजस्थान में पहला परमाणू बम का परिक्षण कराकर पूरे विष्व को भारत की महाशक्ति का अहसास कराया, गरीबी हटाने के लिये 20 सूत्रीय कार्यक्रम लागू करके गरीब अनूसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ावर्ग, अल्पसंख्यक वर्गो के साथ ही सभी धर्मो में आस्था रखने वाले नागरिको को रोटी कपड़ा मकान के संसाधन उपलब्ध कराने के लिये एतिहासिक पहल की, विशेष रूप से 1971 में भारत पाक युद्ध के समय बंग्लादेश की स्थापना करने मे उनका योगदान अजर अमर रहेगा। सहासिक, तुरंत निर्णय करने की क्षमता में उनकी सोच हमेशा देश को बलशाली बनाती रही। कांग्रेसनेता के संदेश जनता तक पहुंचने में उनका योगदान सदैव इतिहास मंे अमर रहेगा, जीवन के अंतिम समय तक भारत की एकता और अखंडता के लिये उन्होंने अपने प्राणो न्यौछावर कर इस इस देश की एकता को कायम रखा, अक्टूबर 1984 को उन्होने अपने अंतिम संदेश में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मै जीवित रहू न रहू मगर जब भी मेरी जान जायेगी मेरे खून का एक एक कतरा भारत को मजबूत बनाएगा एक रखेगा और भारत की परंपरा को और अधिक मजबूत बनाएगा, एैसी महान बलिदानी के मार्ग पर चलने का हम संकल्प लें।

Newsराजनीतिराज्य

दूल्हें ने मजाक बनाया तो ट्रांसपोर्टर और उसके साले को मारी गोली

ग्वालियर. ट्रांसपोर्टर और उसके साले की गोली मारने का कारण बताते हुए आरोपी ने पुलिस से कहा है कि दोनों उसका मजाक बना रहे थे। दोनों ने अफवाह फैला दी थी कि उसकी शादी में खाना कम पड़ गया। आरोपी ने शादी को लेकर सपने देखे थे। जब इसी शादी की कोई यह कहकर बदनामी करे कि बारातियों को खाना नहीं मिला तो गुस्से में आ गया।
घटना 16 नवम्बर की देर रात की है। 12 नवम्बर का ही आरोपी की देवउठनी ग्यारस के दिन शादी हुई थी। पुलिस ने दूल्हें और उसके दो दस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में ट्रांसपोर्टर और उनके साले घायल हो गये थे। ट्रांसपोर्टर की कमर तो साले के हाथ में गोली लगी थी।
हाथ की मेहंदी नहीं छूटी, जाना पड़ा जेल
एसडीओपी बेहट संतोष पटेल, बिजौली थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने घटना के 24 घंटे के अंदर अजीत समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी ने बतायाहमले के आरोप में अजीत, संजय गुर्जर को अरेस्ट किया गया, जबकि नरेंद्र यादव को सबूत मिटाने और हमलावरों को भागने में मदद करने पर गिरफ्तार किया है। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Newsराजनीतिराज्य

एबीवीपी के 5 कार्यकर्त्ता जख्मी, सीढि़यों से गिरी सीएसपी

गुना. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन () और अखिल भाररतीय विद्यार्थी परिषद () कार्यकर्त्ताओं के बीच रविवार की देर रात जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एआई डीएसओ कार्यकर्त्ता ने एबीवीपी के 5 कार्यकर्त्ताओं पर हमला कर दिया। पहले एक कार्यकर्त्ता को रोककर उसके साथ मारपीट की और फिर जैसे ही उसके दोस्त उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में घायल 3 छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कोतवाली में भी हंगामा हुआ। धक्का-मुक्की के दौरान सीएसपी सीढियों पर गिर गये। मामले में पुलिस ने 8 लोगों को नामजद आरोपियों सहित अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास, सशस्त दंगा करने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
एबीवीपी कार्यकर्त्ता सोमवार की दोपहर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर एआइ्रडीएसओ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। परिषद के प्रान्तीय मंत्री संदीप वैष्णव ने कहा है कि एबीवीपी ने कहा एआईडीएसओ ने कायरनाना हरकत की है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस तरह के संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाये। उनके कार्यालयों में अवैध गतिविधियां होती है। इन्हें तोडा जाये।
छात्र का सिर फट गया और हाथ पर चोट आई
मारपीट में दिव्यांश का सिर फट गया और हाथ पर चोट आई। इन लोगों ने कृष्णप्रताप सिंह जादौन, रुद बौहरे, प्रद्युम्न प्रताप सिंह पवैया और रुदप्रताप सिंह जादौन से भी मारपीट की। उन्हें भी शरीर पर भी जगह-जगह चोट आई है।
दिव्यांश की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने शुभम राव, प्रह्लाद राव, राधेश्याम चन्देल, अमरीक संधू, दिनेश सेन और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करने, गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। घायल छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Newsराजनीतिराज्य

आयुष्मान कार्ड के लिए घर-घर जाकर कर्मचारी बना रहे हैं कार्ड

ग्वालियर केन्द्र शासन की योजनानुसार 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुर्जुग नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं, जिसको लेकर नगर निगम ग्वालियर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों व जनमित्र केन्द्रों पर नागरिको के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर भी पात्र बुजुर्ग नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त के क्षेत्रीय कार्यालयों व जनमित्र केन्द्रों पर नागरिको के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर भी पात्र बुजुर्ग नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। निगमायुक्त के निर्देश पर उपायुक्त डा प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा आज सोमवार को आयुष्मान कार्ड के लिए जनमित्र केंद्र मोतीमहल का निरीक्षण किया गया तथा कंप्यूटर ऑपरेटर तथा प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वे बेनिफिशियरी ऐप से सभी 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाएं। अधिकारियों व कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वह अपने क्षेत्र के पार्षदों तथा जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर अधिक से अधिक 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों से संपर्क कर उनके कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी सुरुचि बंसल ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय 20 का पूरा स्टाफ घर-घर जाकर पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बना रहे है।

Newsराजनीति

रामजानकी मंदिर की जमीन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

माफी-औकाफ की जमीन पर वाउंड्रीवॉल बनाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया
ग्वालियर -शहर के बीचों बीच लश्कर क्षेत्र में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर की जमीन का उचित प्रबंधन कर मंदिर की आय बढाने के प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को रामजानकी मंदिर की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर की माफी औकाफ की जमीन के एक हिस्से में वाउंड्रीवॉल पाई जाने पर नाराजगी जताई और वाउंड्रीवॉल बनाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों से जुडी माफी-औकाफ की जमीन को सुरक्षित करें। यदि कहीं पर अतिक्रमण हो तो उसे अभियान बतौर हटाएं। उन्होने कहा है माफी-औकाफ की जमीन का बेहतर से बेहतर प्रबंधन कर मंदिरों में आवश्यक कार्य कराए जाएं।
रामजानकी मंदिर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Newsराजनीतिराज्य

ओहदपुर की सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को खाली करने के लिए दी अंतिम चेतनावनी

तहसीलदार  ने मौके पर पहुंच कर की मुनादी 
ग्वालियर – जिला पंजीयन कार्यालय के सामने ओहदपुर के सर्वे क्रमांक 200 की शासकीय जमीन पर किये गये अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय में भी इस जमीन को शासकीय माना गया है।
तहसीलदार सिटीसेंटर अनिल राघव ने इस सरकारी जमीन पर बनी दुकानों व भवन को खाली कराने के लिए सोमवार को मौके पर पहुंच कर मुनादी की और दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने इस दौरान स्पष्ट किया कि यदि शासकीय जमीन पर बनी दुकानों व भवन को खाली नहीं किया गया तो वैधानिक कार्रवाई करते हुए भवन व दुकानें खाली कराई जायेंगी।  श्री राघव ने बताया कि इस शासकीय जमीन पर बनी दुकानों को 18 नवंबर को सांयकाल 5 बजे तक खाली करने के लिए नोटिस दिए गए थे।
Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

एक्सीडेंट-घायल पति-पत्नी सड़क किनारे तड़पते रहे और VVIP काफिला निकलने में जुटी रही पुलिस

भोपाल. VIP रोड पर रविवार की रात को मोटरसाईकिल सवार दम्पत्ति सड़क हादसे में घायल हो गये। लगभग आधे घंटे तक सड़क पर पति-पत्नी लहूलुहान अवस्था में तड़पते रहें। घटनास्थल पर पुलिस और भारी भड़ एकत्रित थी। इस दौरान वहां वीवीआईपी का काफिला गुजरा। घायलों को अस्पताल पहुंचान तो दूर पुलिस सड़क खाली कराने में जुटी रही। जिसके बाद घायल के पास ही काफिले को निकाल गया। इस बीच यातायात पुलिस का जवान कहता सुनाई दिया कि चलो साइड में रहो और बाद में लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जहां कुछ ही देर के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया है।
क्या है घटनाक्रम
आकाश मालवीय पुत्र नरेश मालवीय 25 वर्ष निवासी न्यू जेल रोड गोंडीपुरा एक मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन था। तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी। रविवार की रात को पत्नी परी मालवीय के साथ ससुराल रिश्तेदार की शादी में शामिल होने कमला पार्क इलाके जा रहे थे। वीआईपी रोड पर होटल नूर उस सबा के पास उनका एक्सीडेंट हो गया था। परिजनों का कहना है कि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि किसी वाहन ने आकाश की बाइक को टक्कर मारी या वह खुद डिसबैलेंस होने के बाद वाहन सहित गिरा था। हालांकि पुलिस का अनुमान है कि, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई। पुलिस हादसे का सही कारण जानने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
भाई बोला कि अगर पुलिस मुस्तैदी दिखाती तो शायद भाई बच जाता
मृतक के छोटे भाई अंशु मालवीय ने कहा है कि हादसे के बाद भाई की सांसें चल रही थी। भाभी भी गंभीर हालत है। इस दौरा वहां से एक वीवीआईपी का काफिल गुजरा। पुलिस इस काफिले के गुजरने के लिये व्यवस्था बनाती रहीं। घायलों को समय पर अस्पताल नहीं भेजने कोई प्रयास नहीं किया। शायद समय पर पुलिस भाई को अस्पताल पहुंचाती को उनकी जान बच जाती है।

 

Newsराजनीतिराज्य

युवक-युवती ने एक-दूसरे का हाथ थामकर पहुंचे एसपी ऑफिस, प्रेमी बोला प्यार के हिन्दू धर्म अपनाऊंगा तो प्रेमिका बोली यही मेरा सब कुछ

शादी के बाद घर पहुंचे सलमान पर प्रेमिका के परिजन ने हमला किया था।

ग्वालियर. आपने प्रेम कहानिंया तो बहुत सुनी होगी। लेकिन ग्वालियर में इन दिनों एक अलग ही प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है। घर से भागकर एक प्रेमी जोडे ने लव मैरिज कर ली है। प्रेमी मुस्लिम समुदाय से है तो प्रेमिका हिन्दू समुदाय से है। लेकिन इस बार इसे लव जेहाद नहीं कहा जा रहा है। अपने प्यार के लिये लड़का-लड़की के हिन्दू धर्म को अपनाना चाहता है। उसने कहा है कि वह प्यार के लिये हिन्दू धर्म अपनायेगा।
वहीं, दूसरी तरफ प्रेमिका ने कहा है कि मेरे लिये अब सब कुछ यही है। इस लव मैरिज का विरोध दोनों के परिवार कर रहे है। अब इस प्रेमी जोड़े ने हिम्मत कर एसपी धर्मवीर सिंह से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों ने इस प्यार को समझते हुए उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
क्या है मामला
यह मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास स्थित संजय नगर का है। संजय नगर निवासी विक्की उर्फ सलमान खान को पास ही रहने वाली एकता कुमारी से प्यार हो गया। बचपन से दोनों साथ खेले थे और परिवार में आना जाना था। कुछ दिन पहले दोनों ने अपने-अपने धर्म, समाज व परिवार की परवाह न करते हुए घर से भागकर दिल्ली में 13 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों शादी कर ली। शादी करने के बाद 24 सितंबर को दोनों ग्वालियर वापस लौट आए। इसके बाद वह ग्वालियर के हाईवे स्थित गिरवाई इलाके में किराये पर रूम लेकर रहने लगे थे। इस दौरान एक दूसरे के परिजन दोनों को तलाशते हुए मारपीट करने के लिए ढूंढ़ रहे थे।
हिन्दू प्रेमिका बोली हिन्दू धर्म अपनायेगा
विक्की उर्फ सलमान और एकता ने बताया है िकवह एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस प्यार को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शादी कर ली है। लेकिन उनके परिवार वाले इस शादी के लिये तैयार नहीं थे। इसलिये उन्होंने घर से भाग कर दिल्ली में हिन्दू धर्म को साक्षी मानकर शादी कर ली। दोनों एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहते है। एकता का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से सलमान से शादी की है। एकता ने बताया है िकवह अपना धर्म नहीं बदलेगी बल्कि सलमान ने वादा किया था कि वह अपना धर्म बदलकर हिन्दू धर्म अपनायेगा।

Newsराजनीतिराज्य

अस्पताल अग्निकांड में 12 मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन

झांसी. उत्तरप्रदेश के झांसी में अस्पताल हत्याकांड ने 12 बच्चों जान ले ली और पूरे देश को हिलाकर रख दिया। अब उसमेंु सबसे बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है। हॉस्पिटल में आग लगने के मामले में अब बड़ी चूक की बात सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि झांसी मेडीकल कॉलेज में जिस  Co2 मल्टी पर्पज फायर एक्सटिग्विशर से आग बुझाई जा रही थी। उसका उपयोग ICU  वार्ड में नहीं किया जाना चाहिये था। ICU  या NICU  वार्ड में Co2 बेस्ड फायर एक्सटिंग्विशर का ही उपयोग किया जा सकता है। एसएनसीयू वार्ड स्विच बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी और उसे सिर्फ Co2  बेस्ड फायर एक्सटिंग्विशर से ही बुझाया जा सकता है।
अस्पताल बोला कि
आपको बता दें कि दिल दहला देने वाले इस अग्निकांड में अभी तक 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन 12 मासूमों की मौत की बात को नकार रहा है। अस्पताल प्रबंधन अग्निकांड में 10 बच्चों की मौत की बात तो मान रहा है लेकिन बाद में हुई 2 बच्चों की मौत की वजह कुछ और ही बता रहा है।
6 नर्स 2 लेडी डॉक्टर भी मौजूद
घटना के समय एनआईसीयू वार्ड में 6 नर्स, अन्य स्टाफ और 2 लेडी डॉक्टर मौजूद थी। स्विच बार्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते चिंगारी भड़की थी। जिससे आग लग गयी। स्विच बोर्ड में लगी आग वार्ड में लगी मशीनों के ऊपर प्लास्टिक कवर तक पहुंच गयी थी। प्लास्टिक कवर से आग टपक कर नीचे गिरने लगी। जिसके बाद तेजी से वार्ड में फैल गयी थी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel