Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

MP के परिवहन सचिव को सुप्रीम कोर्ट ने किया तलब, बिना नम्बर प्लेट के दौड़ रहे ट्रैक्टर पर विभाग ने क्या कार्यवाही की

कुछ इस तरह बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों से लगातार रेत उत्खनन जारी है।
मुरैना. चम्बल नदी में अवैध रेत उत्खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए मध्यप्रदेश के परिवहन सचिव (पीएस परिवहन) को तलब किया है। 20 मई बुधवार को होने वाली सुनवाई में पीएस परिवहन को कोर्ट में पेश होकर अपना जवाब देना होगा। सर्वोच्च न्यायालय ने सख्त लहजे में पूछा है कि अवैध खनन में लगे वाहनों पर नम्बर प्लेट और रजिस्ट्रेशन ही नहीं होता तो परिवहन विभाग इस मामले में क्या कर रहा है और उसकी क्या भूमिका है।
DFO  हरिश्चन्द्र बघेल ने बताया है कि इस मामले में पिछली सुनवाई 11 मई का होनी थी। हालांकि इसे आगे बढ़ाकर 20 मई तय कर दिया गया है। इसी सुनवाई में सर्वोच्च न्यायालय ने परिवहन सचिव को जवाबदेही के लिये बुलाया है। मंगलवार को होने वाली सुनवाई के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश सामने आयेंगे।
कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी नदारद रहा परिवहन विभाग
सुप्रीम कोर्ट से पहले स्थानीय प्रशासन भी परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुका है। 17 मई को ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने परिवहन विभाग को एक आधिकारिक पत्र जारी किया था। इसमें जिले भर में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन स्पष्ट निर्देशों के बावजूद परिवहन विभाग मैदानी स्तर पर कार्रवाई करता नजर नहीं आया। कलेक्टर ने अवैध उत्खनन को रोकने के लिए जिले के प्रमुख हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर चेकिंग के निर्देश दिए थे। इनमें मुख्य रूप से नेशनल हाईवे 44, नेशनल हाईवे 552 और नेशनल हाईवे 719 शामिल हैं। इसके अलावा मुरैना, बानमौर, देवगढ़, रछेड़ तिराहा, कैलारस, रामपुर, पोरसा, अटेर तिराहा और बरही जैसे क्षेत्रों में भी कार्रवाई के लिए पॉइंट्स बनाए गए थे।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सड़कों पर नमाज नहीं, सीएम योगी की दो टूक-प्यार से मानेंगे ठीक, नही तो दूसरा तरीका अपनायेंगे, पढ़नी है तो शिफ्ट में पढिये,

लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है कि उन्होंने कहा है कि नमाज पढ़नी है तो आप शिफ्ट में पढि़ये, प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीक अपनायेंगे। सीएम ने कहा है कि लोग मुझसे पूछते है कि साहब आपके यहां यूपी में क्या सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती है? मैं कहता हूं कतई नहीं होती है। आप जा कर देख लो नहीं हैं। अरे सड़कें चलने के लिये है या कोई भी व्यक्ति आकर के चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा। क्या अधिकारी है उसको सड़क रोकने का? आवागमन बाधित करकने का कौन सा अधिकार है? जहां उसका स्थल होगा वहां जाकर करें।
बकौल सीएम योगी -‘‘उन लोगों ने मुझसे कहा साहब कैसे होगा? हमारी संख्या अधिक है हमने कहा शिफ्ट में कर लो। तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो भाई संख्या नियंत्रित कर लो और नहीं है सामर्थ्य क्यों बेकार आगे संख्या बढ़ाई जा रही है और यह चाहिये आपको कि अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो याद करना हम उन नियम और कानून को मानना शुरू करें।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज होगा. कानून के राज को सबको समान रूप से लागू करेंगे।  नमाज पढ़नी आवश्यक है। आप शिफ्ट में पढ़िए।  हम उसको रोकेंगे नहीं।  लेकिन सड़क पर नहीं. सड़क चलने के लिए एक आम नागरिक के लिए, एक बीमार व्यक्ति के लिए, एक आम नागरिक के लिए, एक कामगार के लिए, एक कर्मचारी के लिए, एक सामान्य नागरिक के लिए, एक व्यापारी के लिए हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे।  सरकार का नियम सार्वभौम है।  सबके लिए समान रूप से लागू होता है। उन्होंने कहा है कि हमने सबको कहा हमने कहा भाई नहीं चलने देंगे।  अराजकता नहीं सड़कों पर फैलने देंगे।  प्यार से मानेंगे ठीक बात है। नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. हमारा काम है संवाद बनाना। आप संवाद से मानेंगे संवाद से नहीं तो संघर्ष से भी देख लो. बरेली में लोगों ने हाथ आजमाने का कार्य किया।  देख लिया ताकत. इसलिए सरकार उन सिस्टम के साथ पूरी व्यवस्था को जोड़ना चाहती है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में फॉम के गोदाम में लगी आग, 15 फायर ब्रिगेड ने पाया कंट्रोल

ग्वालियर. शहर के सागरताल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कबाड और गाडियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी तपन से पडोस में स्थित जिम की कुछ मशीनें तक पिघल गईं। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड समय रहते मोर्चा संभाला वरना चंद कदमों की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन बडी तबाही का कारण बन सकते थे। दमकल की 15 गाडियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत किया।

आग पर काबू पाने का प्रयास करता दमकल कर्मी - Dainik Bhaskar
आग के कारण सडकों पर भगदड मची
आग सुबह करीब 5 बजे लगी, गोदाम में गाडियों की सीट बनाने के लिए भारी मात्रा में फोम और कबाड भरा था जिसने आग को चंद मिनटों में विकराल बना दिया। आसपास आग से अफरा तफी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही दमकल दस्ते को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तत्काल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया।

जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर निकले
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की जिम की मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर आसपास के मकानों को खाली कराया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सड़क हादसे में 10 की मौत, ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी

लखीमपुर. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मैजिक वाहन में सवार थे, और 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड दिया। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्क मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पिचक गया। इसमें बैठे लोगों के सिर फट गए। एक शख्स का पूरा चेहरा फट गया। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक यूपी 14 एसटी 5176 बरेली के नगला फरीदपुर निवासी शेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। शेर सिंह ट्रक के दूसरे ओनर है। ट्रक पर गाजियाबाद की नंबर प्लेट है। ट्रक में धान की पॉलिश की बोरियां लदी हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद 2 महिलाओं और 7 पुरूशों के शव यहां लाए गए थे। कई बॉडी बुरी तरह कुचल गई थी। एक गंभीर घायल पुरूष को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दो कारों की टक्कर में ग्वालियर व्यापारी -बेटे की मौत, भतीजा और पत्नी की हालत नाजुक, तिल फैक्ट्री के उद्घाटन में गया था परिवार

कारोबारी पृथ्वी वाधवानी की गाड़ी को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। - Dainik Bhaskar
दीव/ग्वालियर. केन्द्र शासित प्रदेश दीव में पिछली रात हुए सड़क हादसे में ग्वालियर निवासी व्यापारी और उनके बेटे की मौत हो गयी है। वहीं, उनकी पत्नी और भतीजा घायल हो गये। घटना नागवा रोड पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 11 बजे हुआ है। व्यापारी की गाड़ी को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।


मृतकों की पहचान 50 वर्षीय पृथ्वी हुंडराज वाधवानी और उनके 16 वर्षीय बेटे अनिकेत वाधवानी के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। पृथ्वी की पत्नी नीतू वाधवानी और भतीजे उमेश वाधवानी का उपचार ऊना के निजी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय पुलिस के अनुसार पृथ्वी के बड़े भाई गिरधारीलाल गुजरात के जूनागढ़ में रहते है। उन्होंने वहां तिल फैक्ट्री खोली है। इसके उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिये पृथ्वी परिवार को लेकर ग्वालियर से जूनागढ़ गये थे।
भोजन करने होटल के लिए निकले थे
रविवार दोपहर को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों भाई अपने परिवारों के साथ दीव घूमने पहुंचे थे। दीव से लौटने के बाद सोमनाथ दर्शन की योजना थी। रात में पृथ्वी, पत्नी-बेटे और भतीजे के साथ भोजन करने नागवा रोड पर एक होटल जा रहे थे। इसी दौरान कार नंबर GJ16 CH 3528 ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।RTO के रिकॉर्ड के अनुसार, कार मिहिर नाम के शख्स की है, जो सूरत के योगी चौक के पास 102, कृष्णा हाउस में रहता है। इसमें कुल 6 लोग सवार थे। पुलिस ने ड्राइवर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। दीव पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को तलाश रही है।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

UAE न्यूक्लियर प्लांट पर ईरानी हमला

नई दिल्ली. ईरान के ड्रोन ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बराकाह न्यूक्लीयर प्लांट को निशाना बनाया है। जिसके बाद से खाड़ी में तनाव और बढ़ गया है। भारत ने भी यूएई के न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाये जाने पर चिंता जताई है। सोमवार को विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खाड़ी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच यह एक खतरनाक उकसावे की घटना है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि UAE  के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाकर किये गये हमले को लेकर भारत बेहद चिंतित है। इस तरह की कार्यवाहियां स्वीकार नहीं की जा सकती है। यह तनाव को खतरनाक स्तरत क बढ़ाने वाला कदम है। हम सभी पक्षों को संयम बरतने और बातचीत व कूटनीतिक के रास्ते पर लौटने की अपील करते हैं।
यह प्रतिक्रिया उस ड्रोन हमले के बाद आई है। जिसमें अबू धाबी स्थित बराकाह न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट में आग लग गयी है। अमीराती अधिकारियों के अनुसार हमला प्लांट की अंदरूनी सुरक्षा सीमा के बाहर लगे एक बिजली जनरेटर पर हुआ है। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही किसी तरह का रेडियोएक्टिव रिसाव हुआ है।
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर बढ़ी चिंता
यूएई पर ईरान के हमले ने अमेरिका के साथ कायम नाजुक युद्धविराम को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया है। दोनों पक्षों के बीच युद्ध खत्म करने के लिए की जा रही कोशिशें दबाव में आ गई है।  यूएई ने हमले को लेकर कहा कि यह ‘बिना उकसावे का आतंकवादी हमला’ है।  उसने कहा कि यूएई की संप्रभुता को किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यूएई विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘ये हमले बेहद खतरनाक उकसावा हैं, आक्रामक कार्रवाई हैं जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता. ये देश की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है।’
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने बताया कि हमले के बाद प्लांट के पास आग लगने से एक रिएक्टर को आपातकालीन डीजल जनरेटर से बिजली दी जा रही है।   संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी ने परमाणु स्थलों के आसपास ज्यादा से ज्यादा ‘सैन्य संयम’ बरतने की अपील की और कहा कि वह हालात पर करीबी नजर रख रही है।
यूएई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सऊदी अरब की पश्चिमी सीमा से तीन ड्रोन यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए थे, जिनमें से दो को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर किसी देश का नाम नहीं लिया है।   इससे पहले भी यूएई, ईरान और उसके सहयोगी समूहों पर खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने के आरोप लगाता रहा है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

2 एफ-18 फायटर जेट्स विमान क्रैश, प्लेन बने आग का गोला

नई दिल्ली. अमेरिका के माउंटेन होम एयरफोर्स बेस में आयोजित एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जब 2 अमेरिकी ईए-18जी ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गये। हादसे के बाद एयरबेस को तत्काल लॉकडाउन कर दिया और इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। एयर शो के दौरान आसमान में हुई इस भीषण टक्कर के बाद विमानों के परखच्चे उड़ गये। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना रविवार की दोपहर लगीाग 12.30 बजे (स्थानीय समय) की है। जिसके तत्काल बाद घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे का शिकार हुए विमान अमेरिकी नौसेना/वायुसेना द्वारा उपयोग किये जाने वाले दो ईए-18जी ग्राउलर फायटर जेट्स थे। जो एफ-18 हॉरनेट का ही एक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर वेरिएंिट है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जेट एयरबेस से लगभग 2 मील दूर जा गिरे। फिलहाल आपातकालीन दल घटनास्थल पर मौजूद है। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

दोनों विमान एयर बेस से करीब 2 मील दूर क्लोज-फॉर्मेशन मैनूवर्स के दौरान टकराए।
विमान के जमीन पर गिरने के बाद आग की लपटें और काला धुआं उठता नजर आया।
विमान के जमीन पर गिरने के बाद आग की लपटें और काला धुआं उठता नजर आया।
विमान गिरने के कुछ सेकेंड बाद चार पैराशूट भी जमीन पर उतरे।

EA-18G की कीमत 550-600 करोड़ रुपए
अमेरिकी रक्षा कंपनी बोइंग के मुताबिक, EA-18G ग्रोलर अमेरिकी नौसेना का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एयरक्राफ्ट है, जो F/A-18 सुपर हॉर्नेट के आधार पर बना है। अलग-अलग कॉन्फिगरेशन के हिसाब से इसकी कीमत करीब 65-70 मिलियन डॉलर (करीब 550-600 करोड़ रुपए) मानी जाती है। इसमें 2 पायलट होते हैं। एक विमान उड़ाता है और दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम संभालता है। इसका इस्तेमाल दुश्मन के रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और एयर डिफेंस को जाम करने के लिए किया जाता है। युद्ध के दौरान यह दूसरे फाइटर जेट्स को सुरक्षा देता है, ताकि वे दुश्मन के इलाके में आसानी से हमला कर सकें। इसकी अधिकतम स्पीड 1.8 मैक यानी ध्वनि की गति से 1.8 गुना ज्यादा है। इसकी रेंज 2300 किमी है। ऑस्ट्रेलिया ने भी अमेरिका से ये फाइटर जेट खरीदे हैं।
गनफाइटर स्काइज एयर शो 8 साल बाद हो रहा था। सैन्य विमानों के प्रदर्शन और एरियल डेमोंस्ट्रेशन देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। इसकी तैयारी करीब 2 साल से चल रही थी।इस हादसे ने माउंटेन होम एयर शो के पुराने हादसों की याद भी ताजा कर दी। 2018 में यहां एक हैंग ग्लाइडर पायलट रनवे पर क्रैश में मारा गया था। 2003 में भी एयर शो के दौरान थंडरबर्ड्स का एक जेट क्रैश हुआ था, हालांकि पायलट बच गया था।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भोजशाला के गर्भगृह में 6.27 बजे पर विराजी मां वाग्देवी, दिन भर हवन और अनुष्ठान चला

धार. ऐतिहासिक भोजशाला में रविवार की सुबह वह पल आया, जिसका 700 वर्षो का इंतजार हिन्दू समाज इंतजार कर रहा था। एएसआई के आदेश के बाद सुबह 6.27 बजे मां वाग्देवी के प्रतिकृति स्वरूप को गर्भगृह में स्थापित किया गया है।
मंत्रोच्चार, हवन और वास्तु पूजन के बीच पूरा परिसर मां सरस्वती और राजा भोज के जयकारों से गूंज उठा। मोतीबाग चौक स्थित ज्योति मंदिर से मैहर वाली माता की ज्योत और मां वाग्देवी की प्रतिकृति स्वरूप को सिर पर रखकर ढोल-बाजों के साथ भोजशाला लाया गया। जैसे ही मां का स्वरूप गर्भगृह तक पहुंचा, श्रद्धालु भावुक हो उठे। ढोल की थापर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गो ने जमकर नृत्य किया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी महिलाओं के साथ नृत्य करती नजर आयी। उन्होंने कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद अब प्रतिमा को वापिस लाना संभव हो गया है। भोज उत्सव समिति के गोपालशर्मा का कहना है कि अभी मां की आत्मा स्थापित हुई है। अब लंदिन से मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा लाकर भोजशाला में स्थापित की जायेगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में मेंटेनेंस के चलते बड़ा शटडाउन, सोमवार को घंटों कटेगी बिजली

ग्वालियर. ग्वालियर शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनियों के अनुसार लाइन और फीडरों के मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। विभाग ने नागरिकों से आवशक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।
ग्वालियर के कई इलाकों में भी असर
केंद्रीय नगर संभाग के चेतकपुरी और साइंस कॉलेज फीडर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे चेतकपुरी, विजयानगर, विजयानगर एक्सटेंशन, हरीशंकरपुरम, एमपी नगर और नीडम रोड क्षेत्र प्रभावित होंगे। दक्षिण नगर संभाग के वैष्णों बिहार और खजांची बाबा फीडर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे एकतापुी कॉलोनी, चौरसिया कॉलोनी, दुर्गा बिहार कॉलोनी, नवल किराना, फौजी कॉलोनी, कंकाली माता, शंकर चौक, राजीव नगर, हनुमान पहाडी और खजांची बाबा दरगाह क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
भोपाल में यहां रहेगी बिजली कटौती
सुबह आठ से 11 बजे तक शिवनगर, रत्नागिरी, शंकरी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लेबर कालोनी, रविदास नगर, शांति नगर, भारत नगर, कर्मवीर नगर, भवानी नगर और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
सुबह 9:30 से 11 बजे तक बीडीए कालोनी ई-सेक्टर, सलैया, सनखेड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बागली रोड, इडन पार्क, हरिपुरम कालोनी, ओपेल हाइट्स और आसपास बिजली कटौती की जाएगी।
वहीं सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बंजारी बस्ती, दशहरा मैदान, दानिश हिल्स-4, गोल्डन हाइट, आशीर्वाद कालोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

मिडिल ईस्ट अब फिर से युद्ध की आग में झुलसेगा, ईरान पर हमला कर सकते हैं ट्रम्प

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में शांति की जो थोड़ी-बहुत उम्मीद दिख रही थी। अब उस पर फिर से खतरे के बाद मंडराने लगे है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लोगों का लगा था। शायद अब हालात संभल जायेंगे। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही है। जिसने एक बार फिर दुनिया में तनाव बढ़ा दी है। अमेरिकी मीडिया का दावा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल हुई। आने वाले दिनों में हालात फिर विस्फोटक हो सकते है। यानी जिस जंग पर फिलहाल ब्रेक लगा दिखाई दे रहा है। वह फिर से भड़क सकती है। दरअसल, दोनों देशों के बीच पेंच ईरान की उन 5 शर्तो पर आकर फंसा है। जिसे मानने में अमेरिका कतरा रहा है।
ईरान की इन 5 शर्तों की वजह से नहीं बन रही बात
ईरान की पहली मांग है कि लेबनान समेत तमाम मोर्चों पर जारी सैन्य संघर्ष और लड़ाई को तुरंत पूरी तरह से रोका जाए।
ईरान चाहता है कि बातचीत आगे बढ़ाने से पहले अमेरिका उस पर लगाए गए सभी आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंधों को पूरी तरह हटाए।
ईरान ने मांग रखी है कि विदेशों में रोकी गई उसकी सारी संपत्ति और जमे हुए फंड को बिना किसी देरी के तुरंत जारी किया जाए।
ईरान का कहना है कि इस पूरी जंग में उसे जो भी भारी माली और सैन्य नुकसान हुआ है, अमेरिका को उसकी पूरी भरपाई करनी होगी।
तेल सप्लाई के लिए दुनिया के सबसे अहम रास्ते यानी ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर ईरान अपनी संप्रभुता चाहता है और अमेरिका को इसे मान्यता देनी होगी।

 

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş norabahis norabahis giriş norabahis norabahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş