Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे प्रतिलीटर बढ़े

ऑयल कंपनियों ने 90 पैसे तक बढ़ाई कीमतें (Photo-ITG)
नई दिल्ली. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार की सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रतिलीटर की और वृद्धि कर दी है। आम जनता के लिये यह दोहरा झटका है क्योंकि पिछले शुक्रवार 15 मई को ही तेल कंपनियों ने लगभग 3 रूपये प्रतिलीटर की बड़ी वृद्धि की थी। एक हफ्ते के अन्दर ईंधन की दरों में यह दूसरी बड़ी वृद्धि है।
बाजार विश्लेषकों और उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर जारी कूटनीतिक और सैन्य संकट का सीधा परिणाम है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते गतिरोध और ‘‘होॅर्मुज स्ट्रैट’’ मार्ग पर आपूर्ति बाधित होने की आशंका से अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई है।
चारों महानगरों में अब क्या हैं नए रेट्स?
दिल्ली में अब पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जिसमें 87 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीज़ल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर है, जो 91 पैसे ज़्यादा है।  राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गई,  वहीं डीज़ल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पूर्व का सीसीटीवी फुटेज में छत पर जाती हुई दिखी, 3 लोग बॉडी नीचे लेकर आये, रिटायर्ड जज की बहू की चैट हुई वायरल

ट्विशा की व्हाट्सएप चैट से खुली कथित प्रताड़ना की परतें (Photo ITG)
भोपाल. मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा 31, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती हुई दिखाई दी इसके कुछ देर बार उसके शव को 3 लोग नीचे लाते हुए दिखाई दे रहे है। ट्विशा की वाट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा ‘‘मुझे बहुत घुटन हो रही है मां…..यह लोग न रोने देंगे, न हसने की वजह देंगे।’’


भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रिटायर्ड महिला जज गिरिबाला की बहू ट्विशा शर्मा की मंगलवार को मौत हो गयी थी। वह प्रेग्नेंट थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत की बात कहीं थी। जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था।घटना के बाद से पति फरार है।


प्रेस कॉफ्रेंस में बोली जज
वहीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने पत्रकारवार्ता आयोजित की। गिरिबाला सिंह ने कहा है कि बहू ने स्वेच्छा से गर्भपात कराया था और बाद में डिप्रेशन में थी। शादी के बाद ट्विशा में नशे की आदत के संकेत मिले। वह गांजा लेने के लिये दिल्ली जाने की जिद करती थी। उसकी काउंसलिंग भी कराई। ट्विशा स्वयं शादी का प्रस्ताव लेकर आयी थी। उन्होंने कहा कि ट्विशा की मौत को लेकर परिवार मायलेज ले रहा है। परिजन शव को लेकर भी राजनीति कर रहे हैं। परिवार देश सेवा से जुड़ा हुआ है। मुझे बदनाम किया जा रहा है। कोर्ट में धमकाने और दबाव बनाने की कोशिश भी हुई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की।


ट्विशा की 6 महीने पहले शादी
ट्विशा मूल रूप से UP के नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 1 साल पहले भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से हुई थी। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है। ट्विशा ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। वह 4 तेलुगु फिल्मों और कई विज्ञापनों में काम कर चुकी थी। दोनों की डेटिंग एप से मुलाकात हुई बाद में परिवार की सहमति से 12 दिसंबर 2025 को शादी की थी। समर्थ जिला कोर्ट में वकालत करता है, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज हैं।
SIT गठित, 6 टीमें जांच में जुटीं
ट्विशा आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसका नेतृत्व एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप कर रहे हैं। टीम में कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे, बाग सेवनिया थाना प्रभारी संजय सोनी समेत कुल छह अधिकारी शामिल हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में रिकॉर्ड गर्मी, दिन में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस

ग्वालियर. चंबल संभाग इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार तेज धूप और राजस्थान की ओर आने वाली गर्म हवाओं ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही लोगों की नींद खुली और आसमान आग उगल रहा था। सुबह 8.30 बजे 34.6 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंच गया था। रात को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज रहा। जबकि दिन चढने के साथ-साथ पारा भी चढतर गया। दिन में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। मतलब सोमवार की रात और दिन दोनों सीजन में अभी तक सबसे गर्म रहे है।


लोग केवल आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकले
ग्वालियर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम इतना शुष्क व गर्म रहा कि सडकें सूनी हो गई। सुबह 11.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 6 घंटे तक आसमान से आग बरसी है। 6 घंटे पारा 41.4 से ज्यादा ही रहा है। दोपहर के समय सडकों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। रविवार को भी हालात गंभीर रहे। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों और सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर के शासकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करें- कलेक्टर

ग्वालियर- शासकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक पद्धति से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था लागू करें। मुख्यमंत्री  का शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति पर विशेष जोर है। इसलिए शासकीय कार्यालयों में पूरी गंभीरता के साथ यह व्यवस्था बनाएं। इस के  कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुखों को दिए हैं।
बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू होने से कार्यालयों में अनुशासन सुदृढ़ होगा
शासकीय सेवक निर्धारित समय पर कार्यालय पहुँचें और जनता को समय पर सेवाएं मिल सकें। बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू होने से कार्यालयों में अनुशासन सुदृढ़ होगा और कार्य संस्कृति में सुधार आएगा। कलेक्टरने कहा है कि सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिन कार्यालयों में अभी तक यह व्यवस्था स्थापित नहीं हुई है, वहां शीघ्र बायोमेट्रिक मशीनें लगवाई जाएं। इस प्रणाली से कर्मचारियों की उपस्थिति का सटीक एवं पारदर्शी रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दतिया में उपचुनाव की बढ़ी सरगर्मी, पूर्व विधायक भारती ने बेटे संग राहुल गांधी के दरबार में लगाई हाजिरी

दतिया. दतिया में उपचुनाव की आहट को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती अपने बेटे अंकित को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। इस मुलाकात की तस्वीर भी स्वयं भारती ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की है। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले। पहली बार बेटे के साथ कांग्रेस आलाकमान से मिलने पहुंचने को उपचुनाव की सरगर्मी से भी जोडकर देखा जा रहा है।
बेटे को भारती के विकल्प के रूप में देखा जा रहा
एक तरफ राजेंद्र भारती ने अपनी विधानसभा सदस्यता बहाल करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा रखी है वहीं खाली सीट होने पर चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन उपचुनाव की तैयारी में भी जुट गया है। ऐसे में बेटे को भारती के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है ताकि यदि समय रहते दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत न मिले तो बेटे के सहारे फिर इसी सीट पर दावेदारी ठोकी जा सके।
सहानुभूति कार्ड खेलने के मूड में राजेंद्र भारती
वहीं दिल्ली दरबार में हाजिरी के बाद माना जा रहा है कि राजेंद्र भारती सीधे तौर पर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का टिकट अपने ही परिवार की झोली में डालने की कोशिश कर सहानुभूति कार्ड खेलने के मूड में है। हालांकि भारती ने इसे औपचारिक मुलाकात ही बताया है। बता दें कि बैक में एफडी धोखाधडी मामले में कोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद विधयकी गंवा चुके भारती ने राहत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगा रखी है। 26 मई को इसमें सुनवाई होना है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दिल्ली में रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर बुलेट ट्रेन की फोटो लगाई

नई दिल्ली. भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई है। दिल्ली में रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल की फोटो लगाई गई है। रेल मंत्रालय ने भरोसा जताया है कि इसी साल गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच करीब 50 किमी देश कर पहली बुलेट ट्रेन चलाई जा सकती है।
यह प्रोजेक्ट जापान सरकार की टेक्निकल और फाइनेंसिअल मदद से बन रहा
जानकारी के अनुसार 508 किमी लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट जापान सरकार की टेक्निकल और फाइनेंसिअल मदद से बन रहा है। यह प्रोजेक्ट गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती 12 स्टेशन बना जा रहे है।
12 में से 8 स्टोशनों का काम पूरा
रेलवे मंत्रालय ने बताया कि प्रोजेक्ट में शामिल 12 में से 8 स्टेशनों का नींव का काम पूरा हो चुका है। इनमें वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आनंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं। 17 नदी पुल पूरे हो चुके है जबकि नर्मदा, माही, तापी और साबरमती जैसी 4 बडी नदियों पर पुलस का काम तेजी से चल रहा है। महाराष्ट्र मे भी 4 नदी पुलों पर काम जारी है। रेल डिपो के काम की बात करें तो ठाणे, सूरत और साबरमती में डिपो तेजी से बनाए जा रहे है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सिविल वर्क अच्छा चल रहा है। यहां खुदाई का 91 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बेसमेंट स्लैब का काम लेवल-4 तक 100 प्रतिशत पूरा हो गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु हॉक फोर्स के जवानों को किया सम्मानित

भोपाल – मध्‍यप्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ स्थित बस्तर के बादल अकादमी में आयोजित “उजर बस्तर” कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, हॉक फोर्स के अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश पुलिस को यह सम्मान बालाघाट एवं छत्तीसगढ़ सीमा से लगे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सफल एंटी नक्सल ऑपरेशन्स, प्रभावी अंतरराज्यीय समन्वय, मजबूत खुफिया नेटवर्क, दुर्गम क्षेत्रों में सतत अभियान संचालन तथा सुरक्षा एवं विकास आधारित पुलिसिंग मॉडल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रदान किया गया।
मध्यप्रदेश पुलिस की हॉक फोर्स एवं एंटी नक्सल ऑपरेशन इकाइयों ने विगत वर्षों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार रणनीतिक एवं साहसिक अभियान संचालित किए हैं। इन अभियानों के दौरान नक्सली गतिविधियों एवं उनके नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया गया, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त ऑपरेशन संचालित किए गए। जिससे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र पुलिस के बीच समन्वित कार्रवाई को नई मजबूती मिली।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी CBI ने दबोचा

हरिद्वार से दिल्ली भागते समय राजकुमार को पकड़ लिया गया
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकुमार हरिद्वार से दिल्ली भागने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच दिल्ली सीबीआई और मुजफ्फनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया है। गिरफ्तारी सुबह के वक्त NH-58 हाइवे स्थित छपार टोल प्लाजा से की गयी। राजकुमार यूपी के बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार वह इस हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल है। हालांकि अभी साफ नहीं है कि उसने हत्या क्यों की। इसके पीछे की वजह का पता अभी लगाया जायेगा।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को कोलकाता लेकर पहुंची है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जायेगा। जहां आगे की पूछताछ और रिमांड को लेकर सुनवाई हो सकती है। शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। तब सीबीआई की इस गिरफ्तारी को जांच में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड का अंतिम संस्कार पहुंचा बॉयफ्रेंड, पुलिस ने रूकवाया अंतिम संस्कार, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को लिया हिरासत में

मृतका मीनू व संदेही योगेश दो साल से लिव-इन में रह रहे थे।
ग्वालियर. कंपू थाना इलाके स्थित गुढ़ा-गुढ़ी का नाका मुक्तिधाम पर सोमवार को पुलिस की मुस्तैदी से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला शमशान की आग में दफन होने से बच गया। यदि पुलिस 5 मिनट भी देर से पहुंची तो महिला का अंतिम संस्कार हो गया होता। बिना किसी रिश्तेदार के अंकेले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे युवक को देखकर लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। शव का अंतिम संस्कार करने वाला युवक मृत महिला का लिव-इन पार्टनर है। महिला विवाहिता थी और 2 साल पहले पति और बच्चों को छोड़कर युवक के साथ चली गयी थी। अब महिला की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह थे। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के होगा। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसका पति और पिता भिंड ले गये।
पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी थी मीनू
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मूल रूप से भिंड की रहने वाली मीनू की शादी वर्ष 2013 में रामानंद चौहान के साथ हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे भी हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इसी बीच मीनू की मुलाकात भिंड के ही एक मेल नर्स योगेश राठौर से हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच प्यार हो गया था। साल 2024 में मीनू अपने पति और दोनों मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी योगेश के साथ भाग गई थी। इसके बाद से दोनों दिल्ली में लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

MP के परिवहन सचिव को सुप्रीम कोर्ट ने किया तलब, बिना नम्बर प्लेट के दौड़ रहे ट्रैक्टर पर विभाग ने क्या कार्यवाही की

कुछ इस तरह बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों से लगातार रेत उत्खनन जारी है।
मुरैना. चम्बल नदी में अवैध रेत उत्खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए मध्यप्रदेश के परिवहन सचिव (पीएस परिवहन) को तलब किया है। 20 मई बुधवार को होने वाली सुनवाई में पीएस परिवहन को कोर्ट में पेश होकर अपना जवाब देना होगा। सर्वोच्च न्यायालय ने सख्त लहजे में पूछा है कि अवैध खनन में लगे वाहनों पर नम्बर प्लेट और रजिस्ट्रेशन ही नहीं होता तो परिवहन विभाग इस मामले में क्या कर रहा है और उसकी क्या भूमिका है।
DFO  हरिश्चन्द्र बघेल ने बताया है कि इस मामले में पिछली सुनवाई 11 मई का होनी थी। हालांकि इसे आगे बढ़ाकर 20 मई तय कर दिया गया है। इसी सुनवाई में सर्वोच्च न्यायालय ने परिवहन सचिव को जवाबदेही के लिये बुलाया है। मंगलवार को होने वाली सुनवाई के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश सामने आयेंगे।
कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी नदारद रहा परिवहन विभाग
सुप्रीम कोर्ट से पहले स्थानीय प्रशासन भी परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुका है। 17 मई को ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने परिवहन विभाग को एक आधिकारिक पत्र जारी किया था। इसमें जिले भर में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन स्पष्ट निर्देशों के बावजूद परिवहन विभाग मैदानी स्तर पर कार्रवाई करता नजर नहीं आया। कलेक्टर ने अवैध उत्खनन को रोकने के लिए जिले के प्रमुख हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर चेकिंग के निर्देश दिए थे। इनमें मुख्य रूप से नेशनल हाईवे 44, नेशनल हाईवे 552 और नेशनल हाईवे 719 शामिल हैं। इसके अलावा मुरैना, बानमौर, देवगढ़, रछेड़ तिराहा, कैलारस, रामपुर, पोरसा, अटेर तिराहा और बरही जैसे क्षेत्रों में भी कार्रवाई के लिए पॉइंट्स बनाए गए थे।

 

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş norabahis norabahis giriş norabahis norabahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş