शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी CBI ने दबोचा

हरिद्वार से दिल्ली भागते समय राजकुमार को पकड़ लिया गया
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकुमार हरिद्वार से दिल्ली भागने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच दिल्ली सीबीआई और मुजफ्फनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया है। गिरफ्तारी सुबह के वक्त NH-58 हाइवे स्थित छपार टोल प्लाजा से की गयी। राजकुमार यूपी के बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार वह इस हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल है। हालांकि अभी साफ नहीं है कि उसने हत्या क्यों की। इसके पीछे की वजह का पता अभी लगाया जायेगा।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को कोलकाता लेकर पहुंची है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जायेगा। जहां आगे की पूछताछ और रिमांड को लेकर सुनवाई हो सकती है। शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। तब सीबीआई की इस गिरफ्तारी को जांच में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

