Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के मेडिकल स्टोर्स कल बंद रहेंगे, दवा की ऑनलाइन बिक्री का विरोध

भोपाल. मध्य प्रदेश में कल यानी 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल रहेगी। भोपाल में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह बंद बुलाया है। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यवसायी इस बंद का समर्थन करेंगे और 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि यह मुद्दा सीधे आम लोगों की सेहत से जुड़ा है। घर-घर पहुंच रही ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर अभी स्पष्ट सिस्टम नहीं है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
ऑनलाइन व्यापार की आड़ में नकली दवाओं के वितरण की संभावनाएं बढ़ रही
एसोसिएशन के अध्यक्ष धाकड़ ने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार की आड़ में नकली, एक्सपायरी एवं गलत दवाओं के वितरण की संभावनाएं बढ़ रही हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने भोपाल की जनता से इस बंद के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा नागरिकों से अपील की है कि वे 20 मई से पूर्व ही अपनी नियमित उपयोग की आवश्यक दवाओं का संग्रह कर लें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स को इस बंद से मुक्त रखा गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये हैं प्रमुख मांगें
ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण
कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक
नकली और बिना निगरानी वाली दवाओं पर कार्रवाई
हृदय, शुगर या बीपी के मरीज हैं तो बरतें सावधानी
जिन घरों में बुजुर्ग, हृदय रोगी, शुगर या बीपी के नियमित मरीज हैं, वे अपनी जरूरी दवाओं की अग्रिम व्यवस्था 19 मई तक अनिवार्य रूप से कर लें। ताकि 20 मई को होने वाले पूर्ण बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के चर्चित हनीट्रैप कांड की मास्टरमाइंड श्वेता जैन को पुलिस ने हिरासत में लिया

भोपाल. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप कांड की मास्टरमाइंड श्वेता स्वप्निल जैन को हनीट्रैप से जुड़े एक नए मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने हिरासत में लिया है। शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान को फोटो और वीडियो बहु प्रसारित करने की धमकी देकर करोड़ों रुपये की उगाही करने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले में इंदौर की शराब तस्कर अलका दीक्षित और उसके बेटे समेत तीन नामजद आरोपित हैं, जबकि श्वेता जैन को संदेही के तौर पर हिरासत में लिया गया है।
कारोबारी को बुलाकर एक करोड़ की मांग की गई
पुलिस के अनुसार बाणगंगा क्षेत्र निवासी शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान की पहचान अलका दीक्षित निवासी द्वारकापुरी से हुई थी। आरोप है कि 28 अप्रैल को सुपर कॉरिडोर मेट्रो स्टेशन के पास कारोबारी को बुलाकर उससे एक करोड़ रुपये की मांग की गई। रकम नहीं देने पर फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।
पूछताछ के लिए उसे इंदौर ले जाया गया
इंदौर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप और बिजनेस पार्टनर लाखन को हिरासत में लिया और शाम करीब चार बजे भोपाल के मिनाल रेजिडेंसी पहुंचकर श्वेता जैन को हिरासत में लिया, पूछताछ के लिए उसे इंदौर ले जाया गया है। इसी मामले में इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा का नाम आने पर पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है।
2019 के हनीट्रैप कांड में सामने आया था नाम
श्वेता स्वप्निल जैन मध्य प्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप मामले की प्रमुख आरोपितों में शामिल रही है। वर्ष 2019 में सामने आए इस हाई-प्रोफाइल मामले में नेताओं, अफसरों और कारोबारियों को कथित रूप से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगे थे। फिलहाल वह केस न्यायालय में लंबित है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

शादी से किया इंकार पंजाबी सिंगर इंदर कौर का बंदूक की नोक पर अपहरण

पंजाबी सिंगर की हत्या, नहर में मिली लाश
नई दिल्ली. लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदरकौर उर्फ यश इंदर कौर की हत्या कर दी गयी है। 19 मई मंगलवार की सुबह 11 बजे इंदर का शव नीलों नहर में मिला है। 29 वर्षीय इंदर का 6 दिन पहले गनप्वॉइंट पर अपहरण किया गया था। जिसके बाद से उनका परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। सवाल यह है कि अगर 6 दिन पूर्व इंदर कौर अपहरण हुई तो 5 दिन यह पोस्ट किसने शेयर की । ऐसा माना जा रहा है कि यह शेड्यूल पोस्ट हो सकती है। जिसे पहले सेवा करके रखा गया होगा। इंदर गोनों की बात करें तो उन्होंने जीजा, किसान एंथम2, देसी सिरे दा, जट्ट माइंड, नबज जट्टी दी, अकड सहित अन्य गाने गाये थे। उनके म्यूजिक को काफी पसंद भी किया गया।
परिवार का आरोप-जबरदस्ती शादी का दबाव
परिवार का कहना है कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव इंदर पर बना रहा था। मना करने पर उसने सिंगर का अपहरण कर लिया था। फिर हत्या करने के बाद वह कनाड़ा भाग गया है। वह हत्या करने के लिये ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था। फिर इसी रास्ते से वापिस भाग गया।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ा फलता का, प्रचार खत्म होते ही घंटे भर पहले किया ऐलान

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के फलता से टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है। जहांगीर खान ने ऐलान किया था कि अब वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे। यह ऐलान उस दिन हुई है जिस दिन चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चुनाव परिणाम सबको मालूम है। इसलिये कोई कैम्पेन नहीं चल रहा है। सारी गुंडागर्दी खत्म हो गयी। इनको पता है कि बुरी तरह टीएमसी की हार होगी।
फलता डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जहां दोबारा मतदान की तैयारियों के बीच तृणमूल कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं दिखाई दी। इस बात पर भाजपा बंगाल चीफ समिक भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए सवाल उठाया। फलता में चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक कहां है। इसी तरह से पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदू अधिकारी ने भी जहांगीर खान पर निशाना साधते हुए पूछा कहा हैं पुष्पा।
‘सिंघम’ बनाम ‘पुष्पा’
पिछले कुछ दिनों से फलता का चुनाव सुर्खियों में बना हुआ है। देखते ही देखते यह चुनाव आम सियासी लड़ाई से आगे निकलकर एक्शन फिल्मों की स्क्रिप्ट जैसा हो गया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा, जिन्हें यूपी की सियासत में ‘सिंघम’ के तौर पर देखा जाता है।  वहीं, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने एक चुनावी जनसभा में खुलेआम चुनौती देते हुए कहा था, ‘अगर तुम सिंघम हो, तो मैं पुष्पा हूं, पुष्पराज, झुकेगा नहीं.’ इसी वक्तव्य को याद करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाया कि पुष्पा कहां है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

होटल बंद है खाना नहीं मिल पायेगा, कहते ही भड़के बदमाश, शुरू कर दी फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

होटल संचालक पर गोली चलाते बदमाश। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. हजीरा चौराहा इलाके स्थित करिश्मा होटल के संचालक पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात कट्टे से फायरिंग का मामाला सामने आया है। देर रात कुछ लड़के होटल पर खाना मांगने पहुंचे थे। होटल बंद होने की बात कहने पर वह भड़क गये। आरोपियों ने फायरिंग के बाद होटल के काउंटर पर लात मारकर हंगामा किया और मौके से फरार हो गये। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी ।
ळजीरा चौराहे पर सोनू सिंह करिश्मा होटल के नाम से संचालित करते है। घटना के वक्त सामान समेटकर शटर बंद कर रहे थे।तभी बाइक और स्कूटी से आये युवकों ने खाना मांगा। सोनू सिंह ने होटल बन्द होने और तन्दूर ठंडा होने की बात कहीं तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ते ही एक युवक ने कट्टा निकाल कर फायरिंग कर दी। इसकी सूचना पर जब हजीरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग चुके थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।
हत्या के इरादे से सीने पर चलाई गोली
बदमाशों में शामिल करण ने कमर से कट्टा निकालकर होटल संचालक सोनू सिंह के सीने की तरफ फायर कर दिया। गोली चलाते ही सोनू सिंह एक तरफ हट गए, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद आरोपियों ने होटल के शटर और काउंटर में तोड़फोड़ की।
फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। सोनू सिंह की शिकायत पर हजीरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हजीरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया- देर रात खाना न मिलने की बात पर विवाद हुआ था। मुख्य आरोपी करण बाथम की पहचान हो चुकी है। अन्य आरोपियों की पहचान CCTV फुटेज से की जा रही है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाये जायेंगे कुत्ते-सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स सभी याचिका खारिज करते हुए झटका देते हुए। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने नवम्बर 2025 के उस आदेश में बदलाव करने से मना कर दिया है कि अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक संस्थानों और जगहों पर आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कड़वी सच्चाईयों के सामने आंखें नहीं बंद की जा सकती है।
अपने पिछले निर्देश का बचाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाये सार्वजनिक सुरक्षा के लिये एक गंभीर चिंता का विषय बन गयी है। बेंच ने गौर किया था कि देशभर में सामने आयी कई घटनाओं में छोटे बच्चों को कुत्तों ने नोच डाला, बुजुर्गो पर हमले हुए और यहां तक कि विदेशी पर्यटक भी प्रभावित हुए है।
सरकारों का ये कर्तव्य है
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘जमीन पर डार्विन का सिद्धांत- Survival of the Fittest काम करता हुआ लगता है, जहां समाज के कमजोर तबकों को प्रभावी सरकारी कार्रवाई के अभाव में अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए छोड़ दिया जाता है.’
कोर्ट ने जोर देकर कहा कि बच्चों और बुज़ुर्गों को ऐसे खतरों से अकेले निपटने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता. सरकारों का यह कर्तव्य है कि वे जिंदगी और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा सुनिश्चित करें. बेंच ने सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाकर आश्रय स्थलों में भेजने के अपने पिछले आदेश को वापस लेने या उसमें ढील देने से इनकार कर दिया है.

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सुप्रीम कोर्ट बोला खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें, जो अफसर न माने उस पर अवमानना का केस चले

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि खतरनाक और बीमार आवारा कुत्तों को इंजेक्शन लगाक मारा जा सकता है। लोगों की जान की सुरक्षा बेहद जरूरी है। जो अफसर निर्देश न मानें उन पर अवमानना का केस चलाया जाए। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गरिमा के साथ जीने के अधिकार में कुत्तों के खतरे से मुक्त होकर रहने का अधिकार भी शामिल है।
अदालत ने आवारा कुत्तों के नुनर्वास और नसबंद को लेकर नवंब 2025 में दिए गए निर्देशों को वापस लेने की मांग वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे जैसे पब्लिक प्लेस से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश जारी किए थे। कोर्ट ने कहा था कि कुत्तों को शेल्टर होम्स में रखें औ उन्हें वापस न छोडें। सडकों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर भी बैन लगाया था। इसके बाद डॉग लवर्स और एनजीओ ने इन निर्देशों को रद्द करने के लिए कई याचिकाएं दाखिल की थीं।
कोर्ट ने 3 राज्यों की घटनाओं का जिक्र किया
राजस्थान के श्री गंगानगर शहर में ही एक महीने के भीतर कुत्तों के काटने की 1084 घटनाएं सामने आईं। रिपोर्टों के अनुसार, छोटे बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें उनके चेहरों पर गहरे घाव होना भी शामिल है।
तमिलनाडु में साल के पहले चार महीनों में ही कुत्तों के काटने की लगभग 2 लाख घटनाएं दर्ज की गईं।
सूरत में एक जर्मन यात्री को कुत्ते ने काट लिया। इस तरह की घटनाओं से शहरी प्रशासन पर आम लोगों का भरोसा कमजोर होता है। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने मामले की सुनवाई की।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में गोडसे की 116वीं जयंती पर जुलूस नहीं निकला, कार्यकर्ता बोले गोडसे की मूर्तियां लगाएंगे

ग्वालियर. दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा कार्यालय में मंगलवार को नाथूराम गोडसे की 116वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ। यहां संगठन के पदाधिकारियों और काय्रकर्ताओं ने गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। हिंदू महासभा ने शहर में चल समारोह निकालने की अनुमति मांगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और संभावित तनाव को देखते हुए अनूमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूरा कार्यक्रम कार्याल्य परिसर मे ही आयोजित किया।
कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कुछ पदाधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे ने गांधी जी का वध किया था और भविष्य में उनकी मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इस स्थिति को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल भी मौजूद रहा।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही
प्रशासन ने कहा कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह की भडकाऊ गतिविधि पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ग्वालियर में गोडसे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके है। ऐसे आयोजनों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध जताया जाता रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस – किले स्थित चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम


ग्वालियर, – अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर ग्वालियर किले स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संग्रहालयों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया तथा आमजन को अपनी विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की और अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान संग्रहालयों के संरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एनके समधिया, पूर्व उप अधीक्षण पुरातत्वव रसायनज्ञ, विशिष्ट अतिथि एके पाण्डेय, पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद ने सहभागिता की । बच्चों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए संग्रहालय, संस्कृति एवं विरासत संरक्षण से संबंधित आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अपनी कला प्रतिभा को विकसित करने हेतु प्रेरित किया।
पैरों से पेंटिंग
सुनील जाटव, लाल टिपारा मोरार द्वारा पैरों से पेंटिंग बनाकर अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। उनकी उत्कृष्ट कला के लिए मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में जतिन राजे ने प्रथम स्थान, विक्की सिमोलिया ने द्वितीय स्थान एवं गंगा राजे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चित्रकार अनुप शिवहरे द्वारा बच्चों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को पेंटिंग की बारीकियों, रंगों के संयोजन, रेखांकन तथा चित्रकला की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के शशिकांत राठौर, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद ग्वालियर किला, श्याम मुरारी सक्सेना, मनोज कुमार, अंकित कुमार, कुणाल शर्मा सहित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के समस्त स्टाफ, अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में 18 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश में 3 होगी सुनवाई, 15 जून से होगी नियमित सुनवाई

ग्वालियर. मध्यप्रदेश की ग्वालियर खंडपीठ में ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरू हो गया है। 18 मई से एक डबल बेंच और 2 एकल पीठ (वेकेशन बेंच) सोमवार से मामलों की सुनवाई कर रही है। अब 20, 22, 25, 27 और 29 मई व 1, 3, 5, 10, और 12 जून को सुनवाई करेगी। जबकि 15 जून से न्यायालयों में नियमित रूप से सुनवाई होगी। जिला न्यायालय में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ हो चुका है।
VC से सुनवाई
हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट व पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता MPS रघुवंशी ने जूनियर्स को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया- ईंधन की बचत को ध्यान में रखते हुए सभी को घर से ही काम करने का निर्देश दिया है। जो क्लाइंट ऑफिस आने के लिए संपर्क कर रहे हैं, उनसे वीडियो कॉल से बात करने की सलाह दी है।
बदल सकता है रोस्टर
ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद ग्वालियर बेंच में रोस्टर भी बदल सकता है। कारण- जस्टिस रोहित आर्य का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में जिस श्रेणी के केसों की वे सुनवाई कर रहे थे, उनकी सुनवाई का जिम्मा किसी अन्य जज को मिलना तय है। इसे लेकर रोस्टर में आंशिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş virüsbet virusbet imajbet imajbet giriş medusabahis medusabahis giriş norabahis norabahis giriş norabahis norabahis giriş holiganbet holiganbet giriş