संध्या राय बन सकती मोदी कैबिनेट में मंत्री
भोपाल. मोदी कैबिनेट के संभावित विस्तार में एमपी की राजनीति फिर से सुर्खियों में है। मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी तेजी से चल रही है। मध्यप्रदेश के भिंड से सांसद संध्या राय का नाम मंत्रिमंडल की रेस में सबसे आगे है। मध्यप्रदेश से ही में राज्यसभा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग को भी कैबिनेट मंत्री बनाये जाना तय माना जा रहा है। इस फेरबदल में प्रदेश से 3-4 नये चेहरों को जगह मिल सकती है।
इस बाद के मंत्रिमंडल विस्तार के पहले ही मप्र स राज्यसभा सांसद और केन्द्र सरकार में पशुपालन डेयरी एवं फिशरीज मंत्रालय में राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है।
वर्तमान में एमपी से कौन हैं मंत्री
वर्तमान में मध्यप्रदेश से 5 लोकसभा सांसद और एक राज्य सभा सांसद मोदी कैबिनेट में मंत्री है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराजसिंह चौहान और डॉ. वीरेन्द्र कुमार कैबिनेट मंत्री है। सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उइके राज्यमंत्री है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एल मुरूगुन भी केन्द्र में राज्यमंत्री है।
संध्या को मिल सकता है मौका
मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल में भिंड से सांसद संध्या राय को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। संध्या राय जाटव समाज से आती हैं। अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं भिंड संसदीय क्षेत्र यूपी-एमपी के बॉर्डर पर है। ऐसे में संध्या राय को यूपी के जाटव वोटर्स को बीजेपी की तरफ मोड़ने के लिए चुनावी कैम्पेन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

