LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में फॉम के गोदाम में लगी आग, 15 फायर ब्रिगेड ने पाया कंट्रोल

ग्वालियर. शहर के सागरताल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कबाड और गाडियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी तपन से पडोस में स्थित जिम की कुछ मशीनें तक पिघल गईं। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड समय रहते मोर्चा संभाला वरना चंद कदमों की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन बडी तबाही का कारण बन सकते थे। दमकल की 15 गाडियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत किया।

आग पर काबू पाने का प्रयास करता दमकल कर्मी - Dainik Bhaskar
आग के कारण सडकों पर भगदड मची
आग सुबह करीब 5 बजे लगी, गोदाम में गाडियों की सीट बनाने के लिए भारी मात्रा में फोम और कबाड भरा था जिसने आग को चंद मिनटों में विकराल बना दिया। आसपास आग से अफरा तफी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही दमकल दस्ते को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तत्काल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया।

जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर निकले
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की जिम की मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर आसपास के मकानों को खाली कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *