Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका GRMC का नाम, स्ट्रोक कॉन्फ्रेंस में चेयरपर्सन बने डॉ. दिनेश उदैनिया

नई दिल्ली में हुई इंटरनेशनल स्ट्रोक कॉन्फ्रेंस में निभाई अहम भूमिका, अमेरिका की नई गाइडलाइन पर हुआ मंथन
ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दिनेश उदैनिया ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर और जीआरएमसी का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल स्ट्रोक कॉन्फ्रेंस में डॉ. उदैनिया को चेयरपर्सन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां देश-विदेश के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों ने स्ट्रोक उपचार की नवीनतम तकनीकों और दिशा-निर्देशों पर गहन चर्चा की।
कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) और अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन (ASA) द्वारा जारी नई गाइडलाइन पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान स्ट्रोक के त्वरित उपचार, मरीजों की रिकवरी बढ़ाने और मृत्यु दर कम करने के लिए अपनाई जा रही आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
चेयरपर्सन के रूप में डॉ. दिनेश उदैनिया ने विभिन्न तकनीकी सत्रों का संचालन किया तथा विशेषज्ञों के बीच हुए विमर्श को दिशा प्रदान की। चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित मंच पर उनकी यह भूमिका न केवल उनकी विशेषज्ञता की पहचान है, बल्कि जीआरएमसी की बढ़ती राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का भी प्रमाण मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि स्ट्रोक आज दुनिया में मृत्यु और दिव्यांगता के प्रमुख कारणों में शामिल है। ऐसे में नई गाइडलाइन के आधार पर उपचार प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। कॉन्फ्रेंस में उन्नत न्यूरो इंटरवेंशन तकनीकों, आपातकालीन प्रबंधन और मरीजों के दीर्घकालिक पुनर्वास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।
डॉ. उदैनिया की इस उपलब्धि को जीआरएमसी और ग्वालियर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जीआरएमसी के विशेषज्ञों की बढ़ती भागीदारी से संस्थान की पहचान लगातार मजबूत हो रही है।
स्ट्रोक उपचार की नई दिशा तय करने जुटे विशेषज्ञ
इंटरनेशनल स्ट्रोक कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन और चिकित्सा शोधकर्ता शामिल हुए। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन की नई गाइडलाइन के आधार पर भविष्य की उपचार रणनीतियों और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर मंथन किया गया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर के तीन प्रमुख मार्गों पर चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे कई मकान

ग्वालियर. ग्वालियर शहर की बिगडती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और मास्टर प्लान की महत्वपूर्ण सडक परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज कर दी है। रामदास घाटी, एबी रोड गोलपहाडिया और हारकोटा सीर क्षेत्र में सडक चौडीकरण के रास्ते में बाधा बने 500 से अधिक अवैध निर्माणों पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। विभाग ने पुराने मामलों की फाइलें दोबारा खोलते हुए नोटिस प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहले राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई रूक गई थी
पूर्व में जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। नोटिस देने और निशान लगाने के बाद राजनीतिक दबाव और प्रशासनिक सुस्ती के कारण कार्रवाई रूक गई। इसका फायदा उठाकर कई लोगों ने कब्जों का और विस्तार कर लिया।
तीन प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण सबसे ज्यादा
अधिकारियों के अनुसार मास्टर प्लान में शामिल इन प्रमुख मागौ पर वर्षों से पक्के और अस्थायी अतिक्रमण बने हुए हैं। सर्वे में हारकोटा सीर में 142 रामदास घाटी में करीब 150 और एबी रोड क्षेत्र में लगभग 250 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इन निर्माणों के कारण सड़क चौड़ीकरण का काम लंबे समय से अटका हुआ है।
हारकोटा सीर से रामदास घाटी तक फिर होगी कार्रवाई
गिरवाई पुलिस चौकी से हनुमान बांध तक हारकोटा सीर मार्ग पर पहले भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इसी तरह रामदास घाटी में सर्वे कर कई निर्माणों पर लाल निशान लगाए गए थे पर अभियान बीच में ही थम गया। अब दोनों क्षेत्रों में दोबारा नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
एबी रोड पर भी बढ़ेगा अभियान
शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल एबी रोड (गोलपहाड़िया) पर मकान, दुकान, प्लॉट और टीनशेड सहित करीब 250 अतिक्रमण चिह्नित हैं। अधिकारियों का मानना है कि ये निर्माण यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ा रहे हैं। यहां भी जल्द कार्रवाई शुरू होने की संभावना है।
सड़क चौड़ीकरण को बताया जरूरी
पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण विभाग की प्राथमिकता है। जिन लोगों को पहले नोटिस दिए गए थे, उनकी समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। जिला प्रशासन, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ जल्द मैदानी कार्रवाई शुरू करेगी। अधिकारियों का दावा है कि इस बार अभियान बिना किसी दबाव और भेदभाव के चलाया जाएगा, ताकि शहर की प्रमुख सड़कों को चौड़ा कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर के यात्रियों को बड़ी सौगात, हुबली से ऋषिकेश जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित

ग्वालियर. रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए हुबली से ग्वालियर होते हुए योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07363-07364 को अब नियमित रूप से चलाने का फैसला किया है। आगामी जुलाई महीने से यह ट्रेन 17363-17364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में स्थायी नंबर के साथ चलेगी। इस निर्णय से ग्वालियर, झांसी सहित मध्य प्रदेश के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
जुलाई से शुरू होगा स्थायी संचालन
स्थायी रूप से इस ट्रेन का संचालन हुबली से छह जुलाई और योग नगरी ऋषिकेश से नौ जुलाई से शुरू होगा। ट्रेन क्रमांक 17363 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार शाम 7:45 बजे हुबली से रवाना होगी। यह विभिन्न स्टेशनों से होते हुए हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, झांसी के रास्ते बुधवार सुबह 7:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी तथा रात 11:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
वापसी का शेड्यूल और टाइमिंग
वहीं ट्रेन क्रमांक 17364 योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार सुबह 6:15 बजे ऋषिकेश से रवाना होगी। यह शाम 6:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे हुबली पहुंचेगी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पदोन्नति नियम- 2025 को लेकर हाई कोर्ट जबलपुर अगले सप्ताह निर्णय सुना सकता है

भोपाल. पदोन्नति नियम- 2025 को लेकर हाई कोर्ट जबलपुर अगले सप्ताह निर्णय सुना सकता है। मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने इसी वर्ष 17 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि 90 दिन से अधिक समय तक फैसला सुरक्षित नहीं रखा जाना चाहिए।
रुकी नियुक्तियां और सामान्य प्रशासन विभाग की तैयारी
उधर, निर्णय नहीं आने के कारण प्रदेश में न तो नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ पा रही है और न ही पदोन्नतियां हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि 2016 में उच्च न्यायालय द्वारा पदोन्नति में आरक्षण संबंधी 2002 का नियम निरस्त किए जाने के बाद पदोन्नतियां बंद हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पदोन्नति को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। 2025 के नियमों के अनुरूप पद चिह्नित कर लिए गए हैं तो विभागीय पदोन्नति समितियां भी बन चुकी हैं। अब बस प्रतीक्षा हाई कोर्ट के निर्णय की है। 17 फरवरी को सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हम न्यायालय के समक्ष सभी तथ्य रख चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय सुरक्षित रखे जाने के 90 दिन के भीतर सुनाने की बात कही है। इस आधार पर पूरी संभावना है कि अगले सप्ताह निर्णय सुना दिया जाएगा।
फिर प्रारंभ हुई उच्च पद का प्रभार देने की व्यवस्था
उधर, पदोन्नति नियम लागू होने की संभावना के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को उच्च पद का प्रभार नहीं देने के निर्देश दिए थे। यह मामला भी हाई कोर्ट पहुंचा और निर्देश दिए गए कि पात्रों को उच्च पद का प्रभार दिया जाना चाहिए। इस पर पुलिस मुख्यालय ने उच्च पद का प्रभार देने की व्यवस्था को फिर लागू कर दिया। सभी कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वरिष्ठता के अनुसार उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार दिया जाए।
लोक निर्माण विभाग ने उच्च पद का प्रभार देने के लिए बना दी कमेटी
पदोन्नति नियम को लेकर निर्णय कभी भी सुनाया जा सकता है और लोक निर्माण विभाग ने उच्च पद का प्रभार देने के लिए मुख्य अभियंता संजय खांडे की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति बना दी है। प्रमुख अभियंता केपीएस राणा द्वारा बनाई गई यह समिति 2010 में सहायक यंत्री और उसके बाद नियुक्त हुए सहायक यंत्रियों को उच्च पद का प्रभार देने के मामले में प्रस्ताव तैयार करके देगी।
इस समिति में 2024 की बैच की अधिकारी को भी शामिल किया गया है जबकि निर्णय वरिष्ठ इंजीनियरों को लेकर होना है। इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, समिति ने दो बैठक करके वित्त, स्वास्थ्य, सहकारिता, वन और राजस्व विभाग के नियम का अध्ययन कर लिया है। अगली बैठक में इस पर विचार होगा।

 

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

20 लाख रूपये के चांदी के जेबर पनिहार के जंगल से जब्त, 2 शांतिर चोर गिरफ्तार

ग्वालियर. चोरी की घटनाओं में शामिल 2 फरार आरोपियों को इंदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 8 किलो चांदी के जेबर बरामद किये है। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख 54हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ करने में जुटी है। जिससे अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने का अनुमान है।
पुलिस इससे पहले इसी गैंग के मास्टरमाइंड एक नाबालिग और चोरी का माल खरीदने वाले सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर चुकी है। सराफा व्यापारी के कब्जे से 11 लाख रूपये कीमत के सोने -चांदी की ज्वेलरी भी बरामद किये गये थे।
इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरहान खान और विवेक प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ करने पर दोनों ने कई अहम जानकारियां दीं और चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए जेवरात पनिहार क्षेत्र में एक दरगाह के समीप जंगल में छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए।
सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि उनसे अन्य चोरी की वारदातों और चोरी के माल के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी चोरी का सामान छिपा रखा हो, जिसकी तलाश की जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

धमाके के साथ नर्मदा-क्षिप्रा की पाइपलाइन, 150 फीट ऊंचाई तक उछला पानी, कच्चा घर भी बह गया

रविवार दोपहर करीब 12 बजे पाइप लाइन फूटी।
इन्दौर. महू में रविवार की सुबह 7.30 बजे नर्मदा-क्षिप्रा पाइप लाइन फटने की वजह से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना इन्दौर-खंडवा रोड स्थित भेरूघाट के पास की है। पाइप लाइन फटते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी है। पानी का विशाल फब्बारा लगभग 150 फीट ऊंचाई तक उठने लगा।
पाइपलाइन में पानी का दबाव इतना ज्यादा था कि फब्बारा पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की ऊंचाई तक पहुंचता हुआ दिखाई दिया है। उधर, पानी की परेशानी की वजह से ट्रेजर फेंटसी के नजदीक ताप्ती परिसर के रहवासियों ने बिजलीपुर स्थित निगम के जल नियंत्रण ऑफिस का घेराव किया है। पानी नहीं मिलने की वजह से लोगों में नाराजगी थी। जिसके चलते वह यहां पहुंचे और ऑफिस के बाहर ही रोड पर बैठ कर पानी की मांग करने लगे है।
ओंकारेश्वर से उज्जैन तक जाती है पाइपलाइन
स्थानीय निवासी सचिन कोहली ने बताया कि यह पाइपलाइन ओंकारेश्वर से उज्जैन तक जाने वाली नर्मदा-क्षिप्रा परियोजना का हिस्सा है। सुबह अचानक पाइपलाइन फटने से पानी का तेज फव्वारा उठने लगा और आसपास के क्षेत्र में पानी फैल गया। लगभग एक घंटे तक पानी का तेज बहाव जारी रहा, जिसके बाद करीब 8:30 बजे सप्लाई बंद होने पर स्थिति सामान्य हुई। सचिन के अनुसार पानी के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी उछलकर घरों तक पहुंच रहे थे। इसके कारण कई मकानों की टीन की चादरें तक क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। इससे पहले कभी पाइपलाइन फटने की स्थिति नहीं बनी थी।
घटना स्थल के पास वन विभाग की रोपणी भी स्थित है। यहां चौकीदार रमेश कोहली का कच्चा मकान बना हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी का बहाव इतना तेज था कि पूरा कच्चा मकान सामान सहित बह गया। वहीं भेरू बाबा मंदिर के समीप स्थित बाबा ढाबा का टीन शेड भी पानी में बह गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कार की टक्कर में 10 फीट ऊंचा छात्र, सिर और हाथ, पैर में गंभीर चोटें

छात्र का कान्हा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

ग्वालियर. शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कार दुर्घटना में छात्र लगभग 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। घटना महाराजपुरा थाना इलाका के डीडी नगर की बीएसएफ कॉलोनी की है।
घायल छात्र की पहचान प्रथम शर्मा 11, पुत्र विजय शर्मा के रूप में हुई है। जो 5वीं कक्षा में पढ़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 5 बजेकर 15 मिनट से 5.30 बजे के बीच प्रथम अपने ममेरे भाई गौरांश के साथ घर से कुछ दूरी पर खेलने जा रहा था। इस बीच कार नम्बर एमपी07-एई-7664 के ड्रायवर ने लापरवाही पूर्व कार चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

हादसा शनिवार शाम को हुआ।
सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें
हादसे में प्रथम के सिर में गंभीर चोट आई है। उसके हाथ-पैर की चार से पांच उंगलियां भी टूट गई हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल भिंड रोड स्थित कान्हा हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दे रही है और छात्र को टक्कर मार देती है। टक्कर लगने के बाद बच्चा दूर जाकर गिरता है। हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भागते हुए भी कैमरे में कैद हुए हैं।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बंगाल में TMC के कल्याण बनर्जी पर हमला, BJP बोली- वह नाटक कर रहे

कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि चंडीतला थाने में ज्ञापन देने जाते समय उन पर हमला किया गया. (Photo: ITG)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित चंडीतला पुलिस थाने के सामने तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की जानकारी सामने आयी है। टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके सिर पर पत्थर या गेंद जैसी चीज मारकर चोट पहुंचाई है। जबकि भाजपा का कहना है कि वह घायल नहीं हुए हैं। सिर्फ नाटक कर रहे हैं। कल्याण बनर्जी, अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता, कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला थाना ज्ञापन सौंपने के लिये पहुंचे थे। इस बीच ज्ञापन सौंपने से पहले ही तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गयी।
टीएमसी-भाजपा के बीच नोंकझोंक
ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल समर्थकों के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाये। जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये मौके पर भारी पुलिस बल और केन्द्रीय सुरक्षाबल तैनात किये गये।
सिर पर भीगा हुआ रूमाल रखे कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि चंडीतला थाने में डिपुटेशन (ज्ञापन) देने जाते वक्त उन पर हमला किया गया. उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे लोगों पर हमला किया गया.
ध्यान भटकाना चाहते हैं कल्याण -BJP
वहीं, बीजेपी ने कल्याण के खुद के चोट लगने के दावों को झूठा करार दिया है. बीजेपी का कहना है कि वह (कल्याण बनर्जी) ड्रामा कर रहे हैं. उन्हें चोट नहीं आई है. वो अभिषेक बनर्जी के मामले से ध्यान भटकाना चाहते हैं

 

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

महंगाई का बड़ा झटका, ग्वालियर के बाजारों में ट्रकों का मालभाड़ा 20% तक बढ़ा

ग्वालियर. पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढोतरी का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पडने लगा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन और स्थानीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों ने बढते परिचालन खर्च के चलते माल ढुलाई के भाडे में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढोतरी कर दी है। ग्वालियर चंबल के सबसे बडे व्यापारिक केंद्र होने के कारण इस फैसले का सीधा असर शहर के थोक व खुदरा बाजारों पर दिखने लगा है जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की हर चीज महंगी होनेा तय है।
दूरी के हिसाब से किराया बढा
दिल्ली का प्रति क्विंटल भाडज्ञ 150 से बढकर 170 रुपये हुआ। ट्रांसपोर्टर्स द्वारा दरों में की गई इस वृद्धि को अगर जमीनी गणित से समझे तो ग्वालियर से दिल्ली या दिल्ली से ग्वालियर के बीच जो मालभाडा पहले 150 रुपये प्रति क्विंटल हुआ करत था वह अब बढकर 170 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह दरें केवल सांकेतिक है अन्य शहरों और राज्यों से आने वाले माल के भाडे में दूरी के हिसाब से और भी अधिक बढोतरी की गई है। ट्रक जितनी लंबी दूरी तय करेगा भाडे का ग्राफ उसी अनुपात में बढता जाएगा। इसका सीधा असर दक्षिण भारत से आने वाले मसालों, महाराष्ट्र से आने वाले प्याज-केले और गुजरात से आने वाले कपडों पर पडेगा।
माल भाड़ा बढ़ाने के अन्य प्रमुख कारण
एडब्ल्यू यानि यूरिया की कीमतों में उछाल: बीएस 6 ट्रकों में प्रदूषण कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाले लिक्विड (यूरिया) के दाम पिछले दो महीनों में लगभग दोगुने हो चुके हैं।
टायर और मेंटेनेंस: कच्चे माल की लागत बढ़ने से टायरों की कीमतों में पांच प्रतिशत की तेजी आई है।
टोल टैक्स: 1 अप्रैल से देश भर के नेशनल हाईवे पर टोल की दरें रिवाइज हुई हैं, जिससे प्रति ट्रिप फिक्स्ड कास्ट बढ़ गई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पार्टनरशिप का मामला-विनयनगर पुलिस चौकी कारोबारी को अपहरण ले आये कैलाशबिहार पानी की टंकी के पास गोली मारकर घटनास्थल से फरार हुए बदमाश

ग्वालियर. सिटीसेंटर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12.35 बजे को कैलाशबिहार पानी की टंकी के पास 4 राउंड फायरिंग की आवाज है। घटनास्थल पर देखा तो युवक के पैर में गोली लगी थी। मामला आपस की साझेदारी का है। शेयर ट्रेडिंग में व्यापार में पार्टनरशिप नहीं करने पर एक व्यापारी का अपहरण कर उसे गोली मारने की घटना है। रात को विनयनगर पुलिस चौकी के पास की है। बदमाश व्यापारी को कार में अपहरण कर ले सिटीसेंटर के कैलाशबिहार पानी के टंकी के पास लाये पैर में गोली मारकर घायलावस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गये। घायल व्यापारी का जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर इलाज जारी है। घायल कारोबारी विक्की यादव के अनुसार वह शेयर ट्रेडिंग का व्यापार करता है। छोटू कमरिया लम्बे समय से व्यापार में पार्टनरशिप के लिये दबाव बना रहा था। साझेदारी बनाने से इंकार करने पर उसने रंजिश पाल ली। देर रात को कैलाशबिहार पानी की टंकी के पास घटना को अंजाम दिया है।
क्या है मामला
घासमंडी निवासी विक्की यादव ने पुलिस को बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग का कारोबार करता है और अपने पिता के डिस्क व्यवसाय में भी सहयोग करता है। उसके अनुसार इलाके का बदमाश छोटे कमरिया लंबे समय से उस पर शेयर कारोबार में साझेदार बनाने का दबाव बना रहा था। मना करने पर वह उससे रंजिश रखने लगा था। पीड़ित के मुताबिक आरोपी उसे पटेल नगर स्थित एक ठिकाने पर ले गए, जहां उसके पैर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
विक्की ने बताया कि शनिवार रात वह विनय नगर में दोस्त अंकित सोनी की बर्थडे पार्टी में आया था। उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने पर छोटे कमरिया अपने चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और गन प्वाइंट पर टैरर टैक्स मांगा। मना करने पर पुलिस चौकी के पास उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाश उसे जबरन कार में डालकर ले गए और रास्ते में मारपीट की।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
सुबह 9 बजे से सीएसपी केपीएस तोमर ने घटनास्थल देखने के बाद बहोड़ापुर पुलिस और साइबर की टीम कैलाश बिहार कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने में जुटी है। सीसीटीवी फूटेज में एक कार दिखाई दी है। जिसके सहारे पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में जुटी है। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि घायल व्यापारी द्वारा बताये गये नामों के आधार पर पुलिस दविश दे रही है। संदिग्घों से पूछताछ और गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आयेगी।

रात को गश्त करायेंगे-एसएसपी
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया है पटेलनगर इलाके में छात्रों की चहल-पहल रहती है लेकिन इसके बावजूद रात में पुलिस अब गश्त के लिये निकलेगी।

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş