Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में स्वर्ण रेखा की दीवार में दरार, सिथौली अंडरब्रिज में भरा पानी

ग्वालियर. शहर में मानसून की औपचारिक शुरूआत से पहले ही बारिश ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी की तैयारियों की हकीकत सामने लद दी है। पिछले दो दिनों से रूक-रूककर हुई हल्की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। स्वर्ण रेखा से समय पर मिट्टी नहीं हटाए जाने का असर शनिवार को साफ दिखाई दिया। हल्की बारिश में ही वहां पानी भर गया। स्वर्ण रेखा की दीवार में दरार आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ गई है। पिछले दो वर्षों में भारी बारिश के दौरान जलभराव से परेशान लोगों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि आगे ऐसी स्थिति नहीं बेनगी लेकिन मानसून आने से पहले ही शहर की सडकों पर जलभराव ने उन दावों पर सवाल खडे कर दिए है।
सिथौली स्थित रेल अंडर ब्रिज के नीचे निगम का अमला सफाई करने नहीं जाता है। इस कारण यहां पर काफी मात्रा में मिट्टी जमा रहती है। इस वजह से जरा सी बारिश में जल भराव हो जाता है। इससे खासतौर पर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। ऐसी ही स्थिति सावरकर रोड, महल गेट, मोती तबेला रोड, नदी गेट, फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने आदि जगह जलभराव रहा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सूर्या की हत्या का मुख्य आरोपी को गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

लखनऊ. गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद पर 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कर दी गयी थी। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी असद को पकड़ लिया था।हालांकि, एनकाउंटर के दौरान लगी गोली की वजह अस्पताल में उपचार के दौरान असद की मौत हो गयी।
पुलिस को बीती देर रात एक पुख्ता खबर मिली थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अपने किसी दोस्त से पैसे लेने के लिये खोड़ा इलाके में आने वाला था। पैसे लेने के बाद उसका शहर छोड़कर भागने का था। खबर मिलते ही गाजियाबाद पुलिस ने असद को दबोचने के लिये इलाके में एक जाल बिछाया और घेराबंदी की तो कुछ समय बाद असद एक दूसरे व्यक्ति के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर वहां पहुंचा तो पुलिस ने दबोच लिया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में अब 16 जून से खुलेंगे स्कूल, गर्मी को देखते हुए शिक्षकों का अवकाश बढ़ाया

भोपाल. मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र की शुरूआत 16 जून से होगी इसके साथ ही इसी दिन से स्कूल चलें हम अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा जो 30 जून तक चलेगा। इसके साथ ही स्कूल शिक्ष विभाग के अत्यधिक गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए शिक्षकों के लिए 7 दिन का अवकाश बढाया है। यानि अब शिक्षकों को 11 जून की बजाया 7 जून से विद्यालय में उपस्थिति देनी होगी हालांकि 7 जनू को रविवार होने के कारण शिक्षकों को एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी का लाभ मिलेगा।


प्रदेश में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों द्वारा विद्यालय संचालन की समय सीमा बढाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद अब सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए है। स्कूल चलें हम अभियान के दौरान सबसे अधिक फोकस ड्राप आउट बच्चों को फिर विद्यालय से जोडने और शाला प्रारंभ उत्सव मनाए जाने का काम होगा।
राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश जारी कर कहा है कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में विशेष गतिविधियां आयोजित कराएं। इसका उद्देश्य सौ फीसदी प्रवेश सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।
निर्देशों में कहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद 16 जून से शासकीय एवं सांदीपनि विद्यालयों में शाला प्रारंभ उत्सव आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान हर पात्र बच्चे का एडमिशन किया जाएगा तथा विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उनका पुनः प्रवेश कराया जाएगा। जिला स्तर पर कलेक्टर इसकी नियमित समीक्षा करेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुरैना -31 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 डम्पर और 2 लोडर पुलिस ने किये जब्त, बिना रजिस्ट्रेशन सड़क पर दौड़ रहे थे

मुरैना. सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के संचालन पर सख्त टिप्पणी और कार्यवाही के निर्देश दिये जाने के बाद मुरैना में पुलिस और परिवहन विभाग ने ज्वॉइंट रूप से कार्यवाही को अंजाम दिया है। संयुक्त टीम ने जिले में बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के संचालित 44 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।
जब्त किये गये वाहनों में 31 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 डम्पर और 2 लोडर मशीन शामिल है। इनमें से 9 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गयी है। जबकि शेष 35 वाहनों को आगे की कार्यवाही के लिये न्यायालय में पेश किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गयी थी। टीम को बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर वाले वाहनों के खिलाु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन पकड़े गये, जो बिना बैध पंजीयन के सड़कों पर संचालित हो रहे थे।
सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है नंबर प्लेट
एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जबलपुर एयरपोर्ट के पास मिला बम, 12 किलो का जिंदा मोर्टार देख पुलिस ने घेरा पूरा इलाका

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एयरपोर्ट के परास बम मिला है, यह अनएक्सप्लोडेड बम देख इलाके में दहशत पसर गई। जबलपुर के इस इलाके में ही खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सहित सेना की इन्फैंट्री और हथियार कारखाने है। ऐसे में बू मिलने के मामले की गंभीरता बढ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरा इलाका घेर लिया। जांच में पता चला कि यह करीब 12 किलो का जिंदा मोर्टार है। इसे सेना का अन-एक्सप्लोडेड ऑर्डनेंस यानी बिना फटा हुआ जिंदा बम बताया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत सैन्य अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अब सेना अपनी कार्यवाही कर रही है।
शाम को दिखाई दिया जिंदा बम
डुमना में एयरपोर्ट से लगे खमरिया थाने के गदेरी गांव में एक घर के निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। इस दौरान शनिवार शाम को एक जिंदा बम दिखाई दिया। इससे हडकंप मच गया। दहशत में आए ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव के सुनील यादव के प्लॉट पर भवन निर्माण के लिए कॉलम की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे मजदूरों को जमीन के अंदर बम मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के लिहाज से घटनास्थल को घेर लिया।
फिलहाल सेना अपनी कार्यवाही में जुटी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारियों को मामले की सूचना दी ताकि बम निरोधक दस्ता मौके पर आकर बम को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर सके। फिलहाल सेना अपनी कार्यवाही में जुटी है। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
ढा सकती है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगा नए न्यूनतम वेतन का एरियर

भोपाल. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षकों को निर्देश जारी कर आउटसोर्स कर्मचारियों को पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन दरों के अनुसार एरियर भुगतान की प्रक्रिया तेज करने को कहा है।
एनएचएम से मिली जानकारी के अनुसार रम विभाग के आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों और संस्थाओं में एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत अकुशल, अर्धकुशल, कुशल एवं उच्च कुशल आउटसोर्स कर्मचारियों को एक अप्रैल 2024 से पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाना है। इसके तहत कर्मचायिों को देय एरियर राशि का भुगतान भी किया जाना है।
स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए संबंधित एजेंसियां एरियर राशि की गणना कर चुकी है। अब सभी जिलों को निर्धारित प्रारूप में जानकारी संकलित कर शीघ्र एनएचएम मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी ताकि भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग, कई मलबे में फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली. साउथ दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक बड़ा हादसा हो गया। यहां महरौली थाना इलाके में सैदुलाजाब में एक 5 मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गयी। इस घटना के बाद मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका हे। घटना के तत्काल बाद घटनाथल पर भारी अफरा-तफरी मच गयी फायर डिपार्टमेंट की गाडियां राहत कार्य के लिये घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू टीम ने अभी तक मलबे से कम से 4 लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला है।
दिल्ली फायर सर्विसेज को शनिवार की शाम को लगभग 7.44 बजे घटना की पहली कॉल मिली थी। इसके बाद रात को लगभग 8.30 फायर स्टेशन अधिकारी मुकुल भारद्वाज ने अपडेट किया है कि कई मंजिलों वाली पूरी इमारत भरभराकर गिर गयी। रात का वक्त होने की वजह से मलबे को हटाने के लिये तत्काल एक वाटर टेंडर के साथ रोशनी के लिये लाइट वैन भेजी गयी। फिलहाल डिवीजनल ऑफिसर रविन्द्र सिंह एडीओ संतोष कुमार और एसटीओ फूलसिंह मीणा की देखरेख में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

किलागेट से स्टेट बैंक चौराहा तक यातायात और हजीरा थाना पुलिस और मदालखत ने सडक किनारे किये अतिक्रमण हटाया

ग्वालियर. शनिवार की शाम को किलागेट चौराहा से लेकर बाबा कपूर दरगाह तक और हजीरा चौराहा से इंटक मैदान एवं पाताली हनुमान से स्टेट बैंक चौरहा तानसेन नगर तक अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। उक्त स्थानों पर अतिक्रमण के विरूद्ध प्रतिदिन यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जिसमें थाना हजीरा टीआई जितेन्द्र सिंह तोमर, प्रशांत शर्मा एवं यातायात गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी मय पुलिसबल, मदालखत इंस्पेक्टर श्रीकांत सेन नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें। अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही की गयी। अतिक्रमण में सड़कों पर फल, सब्जी के हाथ ठेला, दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखे सामान तथा रोड किनारे एवं फुटपाथ लगे अस्थाई दुकानों को हटाया गया है।
यातायात को बाधित अतिक्रमण स्थानों को खाली कराया गया जिससे हजीरा चौराहा से किलागेट चौराहा के बीच एवं हजीरा चौराहा से इंटक मैदान, पाताली हनुमान, स्टेट बैंेक चौराहा, तानसेन नगरी तक रोड पर लगे सब्जी तथा फास्ट फूड आदि के ठेलों को हटाया गया और यातायात को सुगम बनाया गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी पर हमला- के कपड़े फाड़े, कच्चे अंडे फेंके, हेलमेट पहनाकर बचाई जान

अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर में चुनावी हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है। चुनाव के बाद हुई हिंसा के बीच पीडि़तों से मिलने पहुंचे टीएमसी नेता पर प्रदर्शनकारियों ने कच्चे अंडे फेंके और उनके साथ मारपीट की है। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई दी। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिये तत्काल हेलमेट पहनाया गया। इसके बाद सुरक्षा घेरे के बीच वहां से बाहर निकाला गया।
यह पूरी घटना सोनारपुर के कमराबाद इलाके की है। टीएमसी सांसद शनिवार की शाम को अपनी पार्टी के एक मृतक कार्यकर्त्ता के घर पहुंचे थे। वह लगभग 4.30 बजे कमराबाद पहुंचे। इस बीच भाजपा के नेता-कार्यकर्त्ता के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहले से मौजूद थे। इस प्रदर्शन में महिलाओं को आगे रखा गया था। जिनके हाथों में कच्चे अंडे थे।
अभिषेक के खिलाफ क्यों फूटा गुस्सा?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वहां सड़कों का हाल बुहत खराब है. करीब 1 किमी तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है. बारिश के दौरान यहां पानी भर जाता है।  लोगों का कहना है कि जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं, तब कई बार उनसे गुजारिश की गई, आवेदन दिए गए।   सड़कें ठीक कराने और पानी की सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग की गई. लेकिन किसी ने कभी ध्यान नहीं दिया।  किसी ने उनके बारे में नहीं सोचा।  इसी वजह से जब सांसद होने के नाते अभिषेक बनर्जी यहां पहुंचे, तो लोगों ने सवाल उठाया कि 15 साल से सत्ता में रहने के बावजूद इस इलाके का विकास क्यों नहीं हुआ।  इन्हीं मुद्दों को लेकर लोगों में गुस्सा था । उनके खिलाफ लगातार नारेबाजी की गई और उन पर अंडे भी फेंके गए।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जल समस्या जानने, सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों के  ग्राम विलपुरा में पड़ोसी गांव से लाइन बिछाने के दिए निर्देश

ग्वालियर -पानी की समस्या जानने के लिए कई ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ग्राम विलपुरा के एक वार्ड में पानी की समस्या मिली। चूंकि गांव में पहले ही 6 बोर किए जा चुके थे लेकिन सभी फेल हो गए। इसके चलते सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने ग्राम दुगनावली में बोरिंग कराकर विलपुरा तक पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि मितावली गांव में टंकी के माध्यम से लोगों के घरों में तिघरा का पानी सप्लाई किया जा रहा है। वहीं ग्राम नायकपुरा, तालपुरा, भयपुरा में पानी की लाइन बिछाने का कार्य जल संसाधन निगम द्वारा किया जाना था, पूर्व में टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने बीच में कार्य छोड़ दिया, जिसके चलते ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। भोपाल स्तर से इन गांवों में पेयजल सप्लाई के लिए टेंडर किए जा चुके हैं, जल्द ही यहां कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन गांवों में बोरिंगों के माध्यम से पानी सप्लाई किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पानी का संकट नहीं है, जिला पंचायत के अधिकारी लगातार जल सप्लाई को लेकर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी हैंडपंप खराब स्थिति में न रहे। हैंडपंप खराब होने की सूचना मिलने पर विभागीय स्तर पर तत्परता से ठीक कराने का कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती मेघा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş