LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगा नए न्यूनतम वेतन का एरियर

भोपाल. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षकों को निर्देश जारी कर आउटसोर्स कर्मचारियों को पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन दरों के अनुसार एरियर भुगतान की प्रक्रिया तेज करने को कहा है।
एनएचएम से मिली जानकारी के अनुसार रम विभाग के आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों और संस्थाओं में एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत अकुशल, अर्धकुशल, कुशल एवं उच्च कुशल आउटसोर्स कर्मचारियों को एक अप्रैल 2024 से पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाना है। इसके तहत कर्मचायिों को देय एरियर राशि का भुगतान भी किया जाना है।
स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए संबंधित एजेंसियां एरियर राशि की गणना कर चुकी है। अब सभी जिलों को निर्धारित प्रारूप में जानकारी संकलित कर शीघ्र एनएचएम मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी ताकि भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *