किलागेट से स्टेट बैंक चौराहा तक यातायात और हजीरा थाना पुलिस और मदालखत ने सडक किनारे किये अतिक्रमण हटाया
ग्वालियर. शनिवार की शाम को किलागेट चौराहा से लेकर बाबा कपूर दरगाह तक और हजीरा चौराहा से इंटक मैदान एवं पाताली हनुमान से स्टेट बैंक चौरहा तानसेन नगर तक अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। उक्त स्थानों पर अतिक्रमण के विरूद्ध प्रतिदिन यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जिसमें थाना हजीरा टीआई जितेन्द्र सिंह तोमर, प्रशांत शर्मा एवं यातायात गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी मय पुलिसबल, मदालखत इंस्पेक्टर श्रीकांत सेन नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें। अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही की गयी। अतिक्रमण में सड़कों पर फल, सब्जी के हाथ ठेला, दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखे सामान तथा रोड किनारे एवं फुटपाथ लगे अस्थाई दुकानों को हटाया गया है।
यातायात को बाधित अतिक्रमण स्थानों को खाली कराया गया जिससे हजीरा चौराहा से किलागेट चौराहा के बीच एवं हजीरा चौराहा से इंटक मैदान, पाताली हनुमान, स्टेट बैंेक चौराहा, तानसेन नगरी तक रोड पर लगे सब्जी तथा फास्ट फूड आदि के ठेलों को हटाया गया और यातायात को सुगम बनाया गया।

