Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुरैना -31 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 डम्पर और 2 लोडर पुलिस ने किये जब्त, बिना रजिस्ट्रेशन सड़क पर दौड़ रहे थे

मुरैना. सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के संचालन पर सख्त टिप्पणी और कार्यवाही के निर्देश दिये जाने के बाद मुरैना में पुलिस और परिवहन विभाग ने ज्वॉइंट रूप से कार्यवाही को अंजाम दिया है। संयुक्त टीम ने जिले में बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के संचालित 44 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।
जब्त किये गये वाहनों में 31 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 डम्पर और 2 लोडर मशीन शामिल है। इनमें से 9 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गयी है। जबकि शेष 35 वाहनों को आगे की कार्यवाही के लिये न्यायालय में पेश किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गयी थी। टीम को बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर वाले वाहनों के खिलाु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन पकड़े गये, जो बिना बैध पंजीयन के सड़कों पर संचालित हो रहे थे।
सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है नंबर प्लेट
एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *