Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में UCC लागू करने को लेकर CM मोहन यादव ने जारी किया वीडियो

भोपाल. मध्य प्रदेश में सामान नागरिक संहिता को लागू करने की कवायद तेज हो चुकी है। इसी कडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा कि सरकार मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ रही है। मैं प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि कमेटी को अपने सुझाव अवश्य दें। कुछ हफ्ते पहले सीएम मोहन यादव ने एमपी यूसीसी की आधिकरिक वेबसाइट को लॉन्च किया था। इसमें राज्य के सभी लोगों से यूसीसी बिल को लेकर सुझाव मांगे थे। इसी को लेकर सीएम ने वीडियो जारी प्रदेश वासियों से अपील की है।
जनता वेबसाइट पर दें सुझाव
सीएम ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के नेतृत्व में अलग-अलग विद्वानों वाली एक कमेटी बनाई गई है जो सभी जिलों में हर धर्म के लोगों से सुझाव इकट्ठा करेगी। इसका लक्ष्य इन सुझावों को इकट्ठा करना और मध्य प्रदेश में यूसीसी को लागू करने में तेजी लाना है। उन्होंने कहा कि जनता के सुझाव इकट्ठा करने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की गई है जहां वह अपने सुझाव सरकार तक पहुंचा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जज रंजना प्रसाद देसाई कमेटी की अध्यक्ष
बता दें कि, 28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में कमेटी का गठन यूसीसी किया गया है। इसके साथ ही इस कमेटी में पांच सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह, कानूनविद अनूप नायर, शिक्षाविद गोपाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बुधपाल सिंह और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को शामिल किया गया है। यह 6 सदस्यीय कमेटी 60 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार के समक्ष पेश करेगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में फिर धंसी करोड़ों की चेतकपुरी-महल रोड, 4 फीट गहरा गड्ढा देख सहमे राहगीर

ग्वालियर. ग्वालियर की चर्चित चैतकपुरी महल रोड एक बार फिर धंस गई है। लगभग 4 करोड रुपये की लागत से बनी इस सडक पर अचानक करीब 4 फीट गहरा सुरंगनुमा गड्डा बन गया। सडक के बीच बने इस खतरनाक गड्डे को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई है। लोग दूरी बनाकर वाहन निकालते नजर आए।
भ्रष्टाचार को लेकर जमकर नाराजगी जताई
हैरानी की बात यह है कि अभी मानसून शुरू भी नहीं हुआ है। प्री-मानसून की हल्की बौछारें तक नहीं पडीं और सडक की परतें जवाब देने लगी। गड्डे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने निर्माण गुणवत्ता और भ्रष्टाचार को लेकर जमकर नाराजगी जताई। कई लोगों ने इसे भ्रष्टाचार की सुरंग बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
पिछले साल भी देशभर में चर्चा में आई थी महल की सडक
करीब 11 महीने पहले इसी सडक का बडा हिस्सा धंस गया था। चेतकपुरी से सिटी सेंटर जाने वाले मार्ग पर लगभग 10 फीट गहरा सुरंगनुमा गड्डा बन गया था जिसने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी थी। पहली ही बारिश में सडक धंसने के बाद निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे थे। जांच में सामने आया था कि ठीक से काम्पैक्शन किए बिना ही डामर की परत बिछा दी गई थी। इसके अलावा ड्रेनेज की व्यवस्था न होने के कारण पानी बैठने से सड़क अंदर से खोखली हो गई थी। मामला इतना बढ़ा कि भोपाल से जांच दल को ग्वालियर आना पड़ा था और लापरवाही के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित भी किया गया था।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, ग्वालियर में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर एकत्रित होकर आंदोलन का शंखनाद करेंगे

ग्वालियर. लंबित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मंगलवार दो जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल के पहले दिन कर्मचारी पड़ाव स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर एकत्रित होकर आंदोलन का शंखनाद करेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।
32 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में संविदा कर्मचारियों की महापंचायत आयोजित की गई थी। इस दौरान संविदा कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संविदा नीति भी जारी की गई, लेकिन आज तक उसका पालन नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर एक वर्ष पूर्व सहमति बनी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इसी के चलते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश की कार्यसमिति के निर्णय के अनुसार प्रदेशभर के लगभग 32 हजार कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।
इन स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर
संजीवनी क्लिनिक सेवाएं
टीबी नियंत्रण कार्यक्रम
बच्चों का नियमित टीकाकरण
आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की सेवाएं
एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) की व्यवस्थाएं
एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) की सेवाएं
संघ का कहना है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग के सामने आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अगर शेड्यूल के हिसाब से काम नहीं हुआ तो उन पर दर्ज कराई जाएगी FIR

ग्वालियर 01 जून 2026 – स्वर्णरेखा नदी में बनाई जा रही एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण डाली गई मिट्टी को हटाने एवं क्षतिग्रस्त सीवर लाइन व चैम्बर को ठीक करने के कार्य का नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्वर्णरेखा नदी में एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के दौरान डैमेज हुए सीवर चैंबर एवं लाइन को देखा। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने अधिकारियों को धीमी गति से कार्य करने पर नाराजगी जताई साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी के अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर शेड्यूल के हिसाब से काम नहीं हुआ तो उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री श्री एसएल बाथम, कार्यपालन यंत्री श्री शिशिर श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग कार्यपालन यंत्री श्री जोगेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वर्णरेखा नदी में एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के दौरान काफी मिट्टी नदी में एकत्रित है। इस मिट्टी को हटाने का कार्य निर्माणाधीन एजेंसी कर रही है। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने पूर्व में मिट्टी हटाने के निर्देश दिए थे, इस दौरान एजेंसी ने निगमायुक्त को शेड्यूल बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया था। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय को शेड्यूल के हिसाब से कार्य नहीं मिला। इसके चलते निगमायुक्त ने निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए नया शेड्यूल बनाकर देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं लगातार आपके द्वारा दिए गए शेड्यूल के हिसाब से कार्य को क्रॉस चेक कराउंगा। अगर काम में जरा भी लापरवाही मिली तो आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
हनुमान बांध से छप्पर वाला पुल तक किया निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आज सुबह 7 बजे से निरीक्षण प्रारंभ किया। हनुमान बांध से प्रारंभ हुआ निरीक्षण तारागंज पुल, जीवाजीगंज पुल होते हुए छप्पर वाले पुल पर खत्म हुआ। निगमायुक्त ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे-किनारे चलते हुए प्रत्येक पाइंट का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गंदगी पर लगी फटकार
स्वर्णरेखा नदी पर निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय को गंदगी दिखी। निगमायुक्त ने इस पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर कार्य में लापरवाही बरती तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बड़ी खबर- हुबली–ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन अब बनी स्थायी एक्सप्रेस

ग्वालियर. मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड और उत्तर भारत के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने लंबे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग को स्वीकार करते हुए हुबली–योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। पहले गाड़ी संख्या 07363/07364 के रूप में चलने वाली यह ट्रेन अब नए स्थायी नंबर 17363/17364 के साथ हुबली–योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी।
इस निर्णय से ग्वालियर, झांसी सहित मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। नियमित ट्रेन बनने से यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा, आरक्षण की उपलब्धता और यात्रा योजना बनाने में आसानी होगी। रेलवे के इस फैसले का क्षेत्र के यात्रियों ने स्वागत किया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सोने चांदी के जेबर चोरी करने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों माल सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर थाना प्रभारी इंदरगंज को वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। दो संदेहियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होेने अपने नाम विवेक प्रजापति व फरमान खान बताये। पकड़े गये दोनों संदेहियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों आरोपियों की निशादेही पर पनिहार टोल के आगे दरगाह के सामने जंगल में पत्थरों से जमीन में दबी एक चांदी की ईट करीब 05 किलो बजनी एवं दो चांदी के टुकडे बजीन करीबन 06 किलो, चार सोने की चुडियां, एक चांदी की प्लेट बजनी 01 किलो 500 ग्राम, सोने की ब्रेड का टुकडा करीब 200 ग्राम, को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी फरमान द्वारा चोरी के गहने बेच कर 08 लाख 65 हजार रुपये मिले थे जिनमें से 05 लाख रुपये की आई 20 कार को रॉयल कार बाजार शिवपुरी लिंक रोड से खरीदना बताया जिसे उसकी निशादेही पर कम्पू नेहरु पार्क के पास पार्किंग से जप्त किया गया।
ज्ञात हो कि फरियादी अजय शंकर मित्तल ने थाना इंदरगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना इंदरगंज में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ में लिया गया था।
चोरों से जब्त ज्वेलरी
(1) 200 ग्राम सोने का टुकड़ा कीमती लगभग 32 लाख, 50 ग्राम सोने की चूडी कीमती 07 लाख 50 हजार, चांदी 12 किलो 500 ग्राम कीमती लगभग 37 लाख 50 हजार, आई20 कार कीमती लगभग 10 लाख, कुल मशरूका कीमती लगभग 87 लाख रूपये।
(2) पूर्व में 02 किलो पक्की चांदी कीमती 06 लाख, आभूषण जिसमें एक जोडी पायजेब कीमती 9 हजार, एक सोने की चेन कीमती 75 हजार, 02 सोने की अंगूठी कीमती 42 हजार, अभी तक जप्त कुल मशरूका कीमती लगभग 94 लाख 25 हजार का जप्त किया जा चुका है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP के 13 राप्रसे के सीनियर अधिकारी बनेंगे IAS

भोपाल. मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के राज्य प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस संवर्ग में पदोन्नत करने की कवायद तेज कर दी है। इस बार राज्य के 13 अधिकारियों को आईएएस अवॉर्ड किया जायेगा। इसके लिये जीएडी ने केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालयों को पदोंकी स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा गया था। जहां से हरी झंडी मिलने केबाद अब संघ लोक सेवा आयोग को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के लिये अंतिम प्रस्ताव भेजने की तैयारी पूरी कर ली गयी है।
इन अधिकारियों के नामों पर टिकी है नजरें
इस बार की चयन प्रक्रिया में पहले पदोन्नति से वंचित रह गये थे। 1999 बेंच के जयेंद्र कुमार विजयावत, मनोज मालवीय और 2002 बैच के कमलचन्द्र नागर के नामों पर विचार किया जायेगा। इसके अलावा मिनिषा पांडे, इला तिवारी, नीता राठौर, शैलेन्द्र सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेन्द्र, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम भार्गव, निधिसिंह राजपूत, निमिषा जयसवाल, और संदीप सोनी समेत कुल 39 अधिकारियों के नाम शामिल है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार यूपीएससी द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस और राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के लिये एक साथ ही तिथियां निर्धारित की जा सकती है।
39 दावेदारों के नाम पर चल रहा है मंथन
क्ुल 13 खाली पदों के लिये 3 गुना यानी 39 सीनियर राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के नामों के पैनल पर विचार किया जायेगा। विभागीय पदोन्नति समिति इन सभी अधिकारियों के पिछले वर्षो के गोपनीय चरित्रावली, सर्विस रिकॉर्ड, विभागीय जांच की स्थिति और उनके परफॉर्मेन्स की समीक्षा करेगी। इसके बाद ही अंतिम 13 उपयुक्त नामों की सिफारिश की जायेगी।
कैसे तय होगी अंतिम मुहर?
दिल्ली से यूपीएससी की तारीख तय होने के बाद भोपाल या दिल्ली में एक बैठक होगी। इसमें यूपीएससी के सदस्य, मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और राज्य शासन के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति 39 अफसरों के रिकॉर्ड की जांच कर 13 नामों की सिफारिश करेगी। समिति की सिफारिश के आधार पर केंद्रीय कार्मिक विभाग द्वारा इन अधिकारियों को आईएएस कैडर अलॉट करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू, सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

ग्वालियर. भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना लेकर आए युवाओं के लिए आज सोमवार से लिखित परीक्षा की शुरूआत हो गई है। परीक्षा का पहला दिन बेहद गहमागहमी भरा रहा। सुबह 7 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर जुटना शुरू हो गए थे। कडी सुरक्षा और मुस्तैदी के बीच पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न हो चुकी है और दूसरी शिफ्ट का एग्जाम शुरू हो गया है।
टीसीएस के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए तकनीकी पार्टनर टीसीएस के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। सेना और टीसीएस के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को दो बार बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना पडा जिसके बाद ही उन्हें कंप्यूटर लैब में प्रवेश की अनुमति दी गई।
12 जून तक चलेगी लिखित परीक्षा
पहले दिन ग्वालियर के दो परीक्षा केंद्रों पर चार अलग-अलग शिफ्टों में कुल 6134 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे है। यह लिखित परीक्षा आगामी 12 जून तक लगातार चलेगी।
शहर में रात से ही उमडा हुजूम
ग्वालियर और चंबल अंचल सहित प्रदेश के 10 जिलों के करीब 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी इस पूरी परीक्षा में शामिल हो रहे है। इसके चलते रविवार रात से ही आसपास के जिलों से परीक्षार्थियों का ग्वालियर आना शुरू हो गया था। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भारी भीड को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है ताकि कानून बनी रहे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

गुना में सिंधिया समर्थक मंत्रियों को नाकारा कहना भाजपा विधायक को पड़ सकता है महंगा, संगठन तक पहुंची बात

गुना. भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सिंधिया समर्थक सरकार के दो मंत्रियों को ‘नकारा’ कहने का मामला पार्टी संगठन तक पहुंच चुका है और संभावना है कि जल्द ही प्रदेश संगठन की ओर से बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई विधायक पन्ना लाल शाक्य पर कर सकता है। बता दें कि बिजली कटौती के मुद्दे पर पन्ना लाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उन्हें नाकारा तक कह दिया था। पन्ना शाक्य की इस बयानबाजी के बाद कांग्रेस ने भी एक्स पर वीडियो पोस्ट कर चुटकी ली थी।
संगठन तक पहुंची रिपोर्ट
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा- चाहे मंत्री हो, विधायक हो या कार्यकर्ता पदाधिकारी, सार्वजनिक जगह पर किसी को भी अनुमति नहीं है कि वो किसी के बारे में उल्टी सीधी बयानबाजी करे। हमारी पार्टी अनुशासन के लिए जानी जाती है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करता है। शनिवार को मैंने भी उनका बयान सोशल मीडिया पर देखा है। वास्तव में बहुत निंदनीय है। पन्नालाल शाक्य हमारे वरिष्ठ विधायक हैं लेकिन उन्होंने प्रभारी मंत्री और ऊर्जा मंत्री के बारे में जो कहा है वास्तव में वह बहुत गलत है। ऐसी बयानबाजी उन्हें नहीं करना चाहिए। मैंने प्रदेश संगठन को अवगत करा दिया है और पूरी जानकारी दे दी है, शीघ्र ही उन पर कार्रवाई होगी।
ऐसे बयान की इजाजत किसी को नहीं- सिकरवार
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने पार्टी के आंतरिक अनुशासन का हवाला देते हुए आगे कहा, यदि हमें कुछ कहना है तो हमारे पास प्लेटफॉर्म हैं। वह पहले जिलाध्यक्ष, जिले के प्रभारी, संभाग प्रभारी से बात करें। यदि कोई बात वहां नहीं बन रही है तो प्रदेशाध्यक्ष से बात करें। पन्ना लाल शाक्य लगातार इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, प्रदेश नेतृत्व ही इस पर निर्णय करेगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

टीम गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला

गुजरात. आईपीएल 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस शॉर्ट सर्किट हो गया। बस के अंदर धुआं फैलने लगा था। एहतियात के तौर पर सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ देर इंतजार के बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई और सभी को होटल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह घटना रविवार देर रात हुई। जब टीम फाइनल खेलने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी। बाद में फ्रेंचाइजी ने दूसरी बस का इंतजाम कर सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित होटल पहुंचाया।

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet