उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद
उत्तराखंड. लगातार बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी समेत 6 नदियां खतरे के स्तर पर बह रही है। हरिद्वार-ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए है। रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद है। राज्य की 132 सडकें और बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए है।

उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर है। फर्रूखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। 33गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ का पानी घुस गया। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके है।
उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड के बाद के मलबे में फंसी गाड़ी।
दिल्ली एनसीआर में गुरूवार को तेज बारिश हुई। जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर समेत कई सडकों पर जाम लग गया। द्वारका सेक्टर-25 में तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। 7 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
उत्तराखंड के कालेश्वर में सड़कों पर पहाड़ों से पत्थर टूटकर गिरने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

ग्वालियर. हरिद्वार कांवड लेने जा रहे युवकों पर हुए हमले के बाद गुरूवार की रात तनाव की स्थिति बन गयी थी। मामूली वाहन टकराने के विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। यह आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने लाठी, डंडे, सरिये और हथौड़ों से अटैक कर दिया। जिसमें 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद एफआईआर दर्ज करने में देरी का आरोप लगाते हुए कांवडि़यों के सार्थियों और कुछ संगठनों ने बहोड़ापुर थाने के सामने चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया है।

