Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

रेलवे ने ग्वालियर से धौलपुर के बीच 68.5 ट्रैक पर लगाये1036 डिजिटल पहरेदार, यात्रियों की सुरक्षा हुई मजबूत

ग्वालियर. धौलपुर से ग्वालियर जंक्शन के बीच अगर किसी कारण से 2 ट्रेनें एक ही पटरी पर 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार में भी आमने-सामने आ जाये तब भी नहीं टकरायेगी। रेलवे द्वारा इस 68.5 किमी लम्बे रेलखंड पर स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली ‘‘मानक कवच’’ शुरू हो गयी है। यह तकनीक खतरा महसूस होते ही लोको पायलट का इंतजार किये बिना स्वयं ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगा देगी और दुर्घटना टल जायेगी। इसके लिये झांसी मंडल के डीआरएम अनिरूद्ध कुमार लम्बे समय से प्रयासरत थे।
इस परियोजना के तहत ग्वालियर से धौलपुर तक पटरियों पर कुल 1036 विशेष आरएफआईडी टैग लगाये गये है। यह टैग पटरी पर दौड रही ट्रेन की सटीक लोकेशन, स्पीड और सिग्नल की जानकारी लगातार कंट्रोल रूम और ट्रेन के इंजन तक पहुंचाते रहेंगे। ग्वालियर-आगरा रूट पर हर दिन 180 जोडी यात्री ट्रेनें गुजरती है।
1. मानक कवच क्या है?
यह भारत द्वारा पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित एडवांस ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) यानी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसे रेल परिचालन में इंसानी गलतियों के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए तैयार किया गया है।
2. एक ही ट्रैक पर 2 ट्रेनें आ जाएं तो क्या होगा?
मानक कवच प्रणाली सिग्नल और दूरी को खुद-ब-खुद सेंस कर लेती है। अगर एक ही ट्रैक पर आमने-सामने या आगे-पीछे दो ट्रेनें आ जाती हैं, तो यह सिस्टम लोको पायलट के ब्रेक दबाने का इंतजार किए बिना ही ट्रेन में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेक लगा देगा और दोनों ट्रेनों को सुरक्षित दूरी पर रोक देगा।
ट्रायल सफल– शुक्रवार को धौलपुर-ग्वालियर के बीच एक ही ट्रैक पर दो 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन इंजनों को आमने-सामने दौड़ाकर इसका सफल ट्रायल रेलवे टीम ने किया।
कवच जो हादसे रोकेंगे
1 दो ट्रेनें गलती से एक ही पटरी पर आमने-सामने आ जाएं, तो सिस्टम टकराने से पहले रोक देता है।
2 आगे चल रही ट्रेन के रुकने पर पीछे से आ रही ट्रेन में अपने आप ब्रेक लग जाते हैं।
3 ट्रेन को चढ़ाई या ढलान पर बिना ड्राइवर की कमांड के आगे या पीछे खिसकने से रोकता है।
4 स्टेशन या सिग्नल पर रुकी ट्रेन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाता है, ताकि अनियंत्रित हलचल न हो।
5 अगर धुंध, कोहरे या इंसानी भूल के कारण लोको पायलट लाल (खतरे का) सिग्नल पार करता है, तो सिस्टम खुद गाड़ी रोक देता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कोर्ट ने खदानों को लेकर कलेक्टर पर जताई नाराजगी, कहा क्रशरों व खनन एरिया की ड्रोन वीडियोग्राफी की सीडी पेश करें

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की बिलौआ और रफादपुर स्थित क्रशरों व खदान क्षेत्र को लेकर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने कडा रूख अपनाया है। राज्य शासन की ओर से एरियल ड्रोन वीडियोग्राफी कराने के लिए 7 दिन का समय मांगे जाने पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट ने कहा कि कलेक्टर का यह कृत्य इस अदालत की समझ से परे है। कलेक्टर के खदान को लेकर ढीली कार्रवाई पर कोर्ट ने नाराजगी भी जाहिर की है। अदालत ने टिप्पणी की है कि जब यह बात सामने आ चुकी है कि खनन कारोबारी अशोक सिंह यादव ने अपने साइट ऑफिस से पूरा मूल रिकॉर्ड गायब कर दिया है तो कलेक्टर फिर से 7 दिन का समय क्यों मांग रहे है। इससे तो खनन कारोबारियों को साइट से अपनी भारी मशीनरी हटाने का मौका मिल जाएगा।


शनिवार 8 अगस्त तक हर हाल मे ड्रोन से एरियल वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराएं
कोर्ट ने ग्वालियर कलेक्टर को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे शनिवार 8 अगस्त तक हर हाल मे पूरे माइनिंग एरिया और वहां स्थापित क्रशरों की ड्रोन से एरियल वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराएं। 10 अगस्त 2026 को इस वीडियोग्राफी की सीडी और व्यक्तिगत हलफनामा शपथ पत्र कोर्ट में प्रस्तुत करना होा। कलेक्टर को अपने हफलनामे में यह प्रमाणित करना होगा कि खनन क्षेत्र के एक-एक इंच और क्रशर एरिया को इसमें शामिल किया गया है।
रिकॉर्ड छुपाने पर खदान का संचालन स्थगित
कोर्ट ने खनन कारोबारी अशोक सिंह यादव की नीयत पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनकी तीसरी संचालित खदान के परिचालन (खनन, ब्लास्टिंग, उत्खनन एवं पूर्व में निकाले गए खनिजों के परिवहन) पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अधिवक्ता से पूछा कि साइट ऑफिस से मूल रिकॉर्ड क्यों हटाया गया। पेश किए गए नए रजिस्टरों पर असंतोष जताते हुए पीठ ने माना कि रिकॉर्ड हाल ही में तैयार किया गया है और मूल दस्तावेजों को छिपाया जा रहा है। संदिग्ध रजिस्टर और लोडिंग रसीदें सीलबंद लिफाफे में अतिरिक्त महाधिवक्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दी गई हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP की सबसे बड़ी 21 करोड़ ठगी मैकेनिकल इंजीनियर रतलाम से गिरफ्तार

ग्वालियर. मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी साइबर ठगी 21.5 करोड़ रूपये के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में पुलिस ने रतलाम से मैकेनिकल इंजीनियर अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया है। 2 दिन पूर्व पुलिस ने उज्जैन के शाजापुर का जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय उर्फ फौजी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गये आरोपियों में बैंक खाता धारक और एपीके फाइल के माध्यम से ओटीपी फारवर्ड करने वाला गैंग का मुख्य हैंडलर शामिल है।
ठगी को ऐसे दिया अंजाम
फरियादी सीनियर चार्टड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय ने साइबर पुलिस में शिकायत एफआईआर दर्ज कराई थी। कि व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे ‘‘Tradecboeus’’ नाम से प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग में भारी रकम निवेश कराई गयी। जांच में सामने आया है कि गैंग ने निवेशकों को फंसाने के लिये उनसे ‘‘Tradecboeus’’ नाम से एक पूरी तरह फर्जी वेबपोर्टल तैयार किया था। इस फेक वेब पेज पर ट्रेडिंग का ग्राम जानबूझकर घटना-बढ़ता दिखाया जाता था। जिससे निवेशकों को असली फायदा होने का झांसा मिलता रहे। वह अधिक से अधिक पेसा निवेश करते जाये। यह पूरा वेब पेज विदेशी आईपी एड्रेस से कंट्रोल किया जा रहा था।
APK फाइल से चुराते थे OTP
आरोपियों से पूछताछ में ठगी के बेहद चौंकाने वाले तरीके का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने कुबूल किया है कि वह किस तरह ठगी करने वाले गैंग के साथियों की मदद करते थे।
APK फाइल से ऑटो-फॉरवर्ड होता था OTP: आरोपी बिहार और मध्यप्रदेश में जाकर मोबाइल में APK फाइल एक्टिवेट करते थे। इसके बाद बैंकों से आने वाले सभी OTP अपने आप ऑटो-फॉरवर्ड होकर मुख्य हैंडलर के पास पहुंच जाते थे।
गिरोह ने फरियादी के पैसे को अलग-अलग राज्यों के दर्जनों बैंक खातों में ट्रांसफर किया। आरोपी जगदीश का खाता देश के 6 अलग-अलग राज्यों के लोगों से ठगी करने में इस्तेमाल पाया गया है, जिसके बदले उसे हर ट्रांजेक्शन पर 2% कमीशन मिलता था।
सागर से पकड़ाया मुख्य हैंडलर
साइबर पुलिस महानिरीक्षक शियाज ए. एवं पुलिस अधीक्षक प्रणय नागवंशी के मार्गदर्शन में निरीक्षक मुकेश नारोलिया की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों जगदीश मालवीय (41 वर्ष): निवासी ग्राम सिमरोल, शाजापुर, अंकित वर्मा (31 वर्ष): निवासी इंद्रानगर, रतलाम को पकड़ा।
जगदीश के बंधन बैंक के खाते में 50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। यह पूरी रकम सीए से ठगी गई रकम थी। जबकि अंकिम मैकेनिकल इंजीनियर है और यह फर्जी बैंक खाते, सिम कलेक्शन और APK फाइल हैंडलिंग का काम संभालता था। गिरोह से जुड़े अन्य अंतरराज्यीय सदस्यों के बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कई जिलों में झमाझम वर्षा हुई। सबसे अधिक 39 मिलीमीटर वर्षा नरसिंहपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा श्योपुर में 37 मिलीमीटर, डिंडोरी में 23.5 मिलीमीटर और नर्मंदापुरम जिले के पचमढी में 18 मिलीमीटर बादल बरसे। ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाडा, दतिया, रीवा, सागर, टीकमगढ और उमरिया सहित कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पडी। इसके चलते दिन के तापमान में औसम एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढाव रहा।
शनिवार को भारी वर्षा का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपरी हवा का घेरा बना हुआ है साथ ही मानसूनी द्रोणिका राजस्थान के गंगानगर से दिलली और यूपी होते हुए बंगाल की खाडी तक गुजर रही है। इन दोनों सिस्टम की वजह से राज्य में मानसूनी गतिविधियां निरंतर जारी है। केंद्र के अनुसार शनिवार को ग्वालियर, रीवा और सतना जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बौछारें पडने के आसार जताए गए है।

प्रदेश में कहां कितनी हुई वर्षा

शहर वर्षा (मिलीमीटर में)
छिंदवाड़ा 4.0
दतिया 8.0
गुना 0.3
नर्मदापुरम 11.0
जबलपुर 0.2
खजुराहो 6.0
मलाजखंड 3.0
मंडला 0.1
नौगांव 4.0
रायसेन 11.0
रीवा 0.3
सागर 6.0
टीकमगढ़ 4.0
उमरिया 4.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 28.7 24.2
इंदौर 27.9 23.0
ग्वालियर 29.4 25.6
जबलपुर 31.6 25.5

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नगर निगम की बैठक में विशेष बैठक में हंगामा, आसंदी पर बैठने को लेकर भाजपा-कांग्रेस पार्षद आमने-सामने भिड़े

परिषद में हंगामा होते हुए - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. नगर निगम परिषद की विशेष बैठक के बाद शहर की बदहाल सीवर व्यवस्था, जलभराव और पेयजल संकट को लेकर भी सदन में हंगामा हुआ। मानसून की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और सीवर उफनने की समस्या को लेकर भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास, आशा चौहान और सुरेश सोलंकी सदन में धरने पर बैठ गए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि हर साल बारिश में ऐसे हालात बनते हैं, लेकिन निगम प्रशासन स्थायी समाधान के बजाय औपचारिक निरीक्षण और फोटो सेशन तक सीमित रहता है। उनका कहना था कि जिन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी है, वहां अधिकारी पहुंच नहीं रहे हैं।                                                              बैठक शुक्रवार को जलबिहार स्थित परिषद सभागार में हंगामे के साथ शुरू हुई। बैठक के दौरान आसंदी पर बैठने के अधिकार को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के पार्षद आमने-सामने आ गये। कांग्रेस पार्षर्दो ने नियमावली पढ़कर यह स्पष्ट करने की मांग की कि आसंदी पर बैठने का हक किसे है। वहीं, बीजेपी पार्षदों का कहना था कि जो सदस्य आसंदी पर बैठ चुका है। उसे वहां से हटाया नहीं जा सकता, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गयी ।विवाद इतना बढ़ा कि पार्षद आसंदी के आमने-सामने आ गये और एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। स्थिति कुछ देर के लिये हाथापाई की नौबत तक पहुंच गयी थी। हालांकि मामले आगे नहीं बढ़ पाया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में फेसलेस रजिस्ट्री में नया नियम, नहीं अटकेगा रजिस्ट्री का काम

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए नियमों में बदलाव किया है। अब प्रदेश का कोई भी सब-रजिस्ट्रार किसी भी जिले की फेसलेस रजिस्ट्री और अन्य फेसलेस दस्तावेजों का पंजीयन कर सकेगा। सरकार का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना, ऑनलाइन प्रक्रिया को गति देना और लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

भोपाल के रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री के लिए लगी लोगों की भीड़। - Dainik Bhaskar
यह व्यवस्था केवल फेसलेस रजिस्ट्री व अन्य फेसलेस दस्तावेजों के पंजीयन पर लागू होगी
रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा-6 के तहत किए गए संशोधन के बाद पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र का विस्तार पूरे प्रदेश के सभी उपजिलों तक कर दिया गया है। हालांकि यह व्यवस्था केवल फेसलेस रजिस्ट्री और अन्य फेसलेस दस्तावेजों के पंजीयन पर लागू होगी।
फरवरी 2026 में शुरू किए गए साइबर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के माध्यम से अब तक प्रदेश में 10 हजार से अधिक दस्तावेजों का फेसलेस पंजीयन किया जा चुका है। अब यदि किसी जिले में कार्यभार अधिक होगा और दूसरे जिले में अपेक्षाकृत कम तो सिस्टम के माध्यम से दस्तावेज संबंधित उपलब्ध सब-रजिस्ट्रार को भेजे जा सकेंगे जिससे पंजीयन प्रक्रिया में तेजी आएगी। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से फेसलेस रजिस्ट्री प्रणाली अधिक पारदर्शी, तेज और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनेगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्कूली वाहनों की जाँच जारी- चिरवई नाके पर वाहनों की जांच, कमियां पाए जाने पर लगाया लगभग 2.83 लाख का जुर्माना 

ग्वालियर . स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों का अभियान बतौर निरीक्षण कराया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शुक्रवार को संभागीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के चिरवई नाका पर स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों में कमियां पाए जाने पर कुल लगभग 2 लाख 83 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने बताया 10 स्कूली वाहनों पर 77 हजार रुपएए 6 अन्य वाहनों पर 48 हजार 300 रुपएए 12 ट्रेक्टर पर लगभग एक लाख 53 हजार व एक ऑटो पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी प्रवीण नाहर के नेतृत्व में गए दल द्वारा अंजाम दी गई।
Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

महिला बोली-राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिये, राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची थी महिला

नई दिल्ली. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के घर के बाहर शुक्रवार को साधु-संतों ने प्रदर्शन की कोशिश की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कम से कम 8 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार इनमें साधु-संतों के साथ महिला प्रदर्शनकारी भी शामिल थी। इस बीच एक महिला प्रदर्शनकारी ने हिरासत में लिये जाने के बाद कहा-‘‘मैं कांग्रेस को कोसती हूं’’ और यह कि राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिये।
यह घटना राहुल गांधी के घर के पास कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में हुई। पुलिस ने कहा है कि वहां पहले से पाबंदियां लागू थी। इसके बावजूद एक समूह ने अचानक प्रदर्शन करने का प्रयास है। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और सभी को वहां से हटाकर अपने कब्जे में ले लिया।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने उठाया
पुलिस के अनुसार कम से कम 8 लोगों को हिरासत में लिया गयाहै। इनमें पुरूष साधु-संत और महिला प्रदर्शनकारी दोनों शामिल थे। कार्यवाही के दौरान उन्हें पुलिस के वाहनों में बैठाकर वहां से ले जाया गया। पुलिस ने बताया है कि यह कदम कानून व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिये उठाया गया। राहुल गांधी के घर के आसपास सुरक्षा तैनाती जारी है। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताई गयी है।
अभी इस बात का इंतजार है कि यह प्रदर्शन किस वजह से किया गया था। पुलिस इस पूरे मामले से जुड़ी बाकी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल इतना साफ है कि राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन की कोशिश हुई है। पुलिस ने तत्काल दखल दिया और कम से कम 8 लोगों का हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

काकाजी के विचार देते है जीवन में आगे बढने की प्रेरणा- विधानसभा अध्यक्ष 

ग्वालियर – पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर  की 103 वीं जयंती पर नगर निगम मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर शहरवासियों  ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक श्री पीयूष ताम्बे एवं सुश्री प्रतीक्षा तांबे ने भजनों के माध्यम से भजनांजली अर्पित की।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि काका जी (स्व. श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर) का उन्हें मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, उनके सानिध्य में रहकर उन्होंने संगठन एवं सार्वजनिक जीवन में कार्य करने की कला सीखी है। स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर के विचार जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देते हैं।
नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन सिटी सेंटर में  पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर  की 103 वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर जिले के प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अशोक जादौन, ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसुदन सिंह भदौरिया, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं शहर के नागरिक गणों ने स्व. शेजवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
विधानसभा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण 
नगर निगम मुख्यालय परिसर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा काकाजी स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की स्मृति में पौधारोपण किया गया।
भजनांजलि कार्यक्रम
नगर पालिक निगम, ग्वालियर द्वारा आयोजित भजनांजलि कार्यक्रम में भजन गायक पियूष ताम्बे एवं प्रतीक्षा ताम्बे ने कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े, मनवा रे जीवन है संग्राम एवं ओ पालनहारे, भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। संगत कलाकार – तबला – पुनीत द्विवेदी, ढोलक-आशीष लव्हाटे, कीबोर्ड – मुनेन्द्र सिंह परिहार आदि।
Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बस से बच्चे को कुचलने से हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने बस और पुलिस की गाडि़यों को फूंक डाला


पटना. बिहार की राजधानी पटना के बड़ी पहाड़ी इलाके में एक बच्चे की बस से कुचलने से मौत हो गयी, घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। वहीं, जीरो माइल के पास हुए इस हादसे में जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नाराज लोगों ने पुलिस की 3 गाडि़यों में भी आग के हवाले कर दिया।

पटना में बच्चे की मौत के बाद जमकर सड़कों पर बवाल कटा (Photo: ITG)
घटना पटना के बड़ी पहाड़ी इलाके की है। यहां एक बस की चपेट में आने से एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गये। गुस्साये लोगों ने इसके बाद बस में आग लगा दी। मामला जीरो माइल के पास का बताया जा रहा है। जहां हादसे के बाद स्थिति बिगड़ गयी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो भीड़ का गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद लोगों्र ने पुलिस की 3 गाडि़यों को भी आग लगा दी। इलाके में इस पूरी घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल घटना के सही समय, बस के रूट और बच्चे की पहचान से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आ पायी है।

hacklink satın al matbet holiganbet güncel giriş matbet giriş holiganbet giriş casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş casibom casibom giriş supertotobet supertotobet giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş ngsbahis ngsbahis giriş matbet matbet giriş mavibet mavibet giriş nakitbahis nakitbahis giriş marsbahis marsbahis giriş interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş betpas betpas giriş artemisbet artemisbet giriş betsmove betsmove giriş restbet restbet giriş egebet egebet giriş https://yourfilterconnection.com/ jojobet jojobet giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş jojobet alobet alobet giriş betcio betcio giriş grandpashabet grandpashabet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot sweet bonanza betkom giriş sweet bonanza betkanyon giriş perabet perabet giriş jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet betgit jojobet betpuan gameofbet grandpashabet grandpashabet teosbet holiganbet Hiltonbet Hiltonbet giriş