फौजी ने पत्नी को मौत की नींद सुलाया, पत्नी के माथे पर मारी गोलियां

मुरैना. सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी जवान 10 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। घटना बुधवार की देर रात अम्बाह थाना इलाके के खजूरी रोड इलाके की है। घटना के बाद गुरूवार की सुबह मृतक के मायके वाले अम्बाह थाने पहुंचे। उनहोंने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी सोहन उर्फ सोनू सिकरवार ने पत्नी रानी के सिर में 2 गोलियां दाग दी। हत्या की खबर पर अम्बाह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किये है। ऐसा बताया गया है कि रानी के मायके पक्ष का आरोप है कि परिवार के उकसाने के बाद सोहन घर से बाहर गया और बाद में शराब पीकर लौटा और पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने रानी पर गोली चला दी। इससे रानी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हत्या से पहले एक घंटे पूर्व रानी ने माता-पिता से फोन पर बात की
मृतका के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि घटना से करीब 1 घंटे पहले रानी ने फोन किया था। उसने बताया था कि सास-ससुर उसके पति सोहन उर्फ सोनू सिकरबार को उकसा रहे हैं। सास-ससुर उससे कह रहे हैं तू कैसा है रे, इसको गोली नहीं मार सकता।

