युद्ध खत्म -भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध खत्म, 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ करेंगे चर्चा
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच अब युद्ध विराम हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया है कि आज दोपहर 3.55 बजे दोनों देशों के बीच डीजीएमओ के बीच चर्चा हुई थी। इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। मिसरी ने कहा है कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
युद्ध रोकने के लिये अमेरिका ने की पहल
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में चली लम्बी बातचीत के बाद युद्ध विराम पर सहमति जताई है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया है यह कदम तब उठाया गया है। जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे। जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गयी थी।