Uncategorized

ग्वालियर में 25 फरवरी की रात 12 बजे से बंद रहेंगे रास्ते, आवाजाही पर लगेगी रोक

ग्वालियर. महाशिवरात्रि पर शिवालयों अचलेश्वर, गुप्तेश्वर, कोटेश्वर और देहात में धूमेश्वर, बंधोली और रानीघाटी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमडेगा इसलिए मंगलवार रात 12 बजे से यह सभी मंदिर और इनके रास्ते पुलिस की निगरानी में आएंगे। 25 फरवरी की आधी रात से इन मंदिरों तक वाहनों की आवाजाही बंद होगी। दर्शनाथियों के वाहनों के लिए पार्किंग की जगह तय हो गई है वहां वाहन खडे कर दर्शन के लिए पैदल जान पडेगा। शहर में सबसे ज्यादा भीड अचलेश्वर और देहात में धूमेश्वर मंदिर पर होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ मंदिर प्रबंधन के लोग भी रहेंगे। मंगलवार रात से शिवालयों पर कांवडिए भी पहुंचेंगे। मंदिरों के रास्तों पर भीड की आवाजाही रहेगी इसलिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश भी नहीं होगा। मंदिर प्रबंधन समितियों से कहा गया है कि डीजे बिल्कुल नहीं बजेगा।
शिवालयों के इन रास्तों पर डायवर्ट होगा ट्रैफिक
शिवरात्रि पर अचलेश्वर और गुप्तेश्वर मंदिर पर दर्शन के लिए आने वालों की भीड़ ज्यादा होगी। इसलिए इन मंदिरों के रास्तों पर आने वाले यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। मांडरे की माता से नदी गेट, शिंदे की छावनी के लिए मेडिकल चौराहा से दाल बाजार होकर इंदरगंज से वाहन नदीगेट जाएंगे। राममंदिर, नदी गेट से चेतकपुरी जाने के लिए इंदरगंज चौराहा से रोशनीघर रोड का रास्ता रहेगा।
यहां वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
शिवरात्रि के दिन अचलेश्वर चौराहा, इंदरगंज चौराहा, राजपायगा तिराहा, जयस्तंभ चौराहा, माधव डिस्पेंसरी के सामने से वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। चेतकपुरी की सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है इसलिए चेतकपुरी चौराहा और मांडरे की माता चौराहा से अचलेश्वर चौराहा की तरफ शिवरात्रि के दिन सवारी और लोडिंग वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बेला की बावडी और मोतीझील से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते पर भारी और बडे वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गोल पहाडिया और ओडपुरा (तिघरा रोड) से गुप्तेश्वर मंदिर पर वाहनों का प्रवेश बिल्कुल बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet holiganbet holiganbet alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş radissonbet gameofbet romabet betgit interbahis jojobet holiganbet grandpashabet meritking teosbet