कलेक्टर न्यायालय में भी कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएँ

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 144 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई
ग्वालियर – कलेक्ट्रेट में आयोजित जन-सुनवाई में इस बार 144 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्ट्रेट स्थित स्व. टी धर्माराव सभागार में हर मंगलवार की तरह जन-सुनवाई हुई। इसके बाद कलेक्टर ने शेष बचे लोगों को सम्मानपूर्वक कलेक्टर न्यायालय में बुलाकर सभी की एक – एक कर समस्यायें सुनीं। आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्यक्रम के तहत हर आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार 144 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 62 आवेदन दर्ज किए गए। शेष 82 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम कराया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई।
जन-सुनवाई में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया व एसडीएम अतुल सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी समस्यायें सुनीं और आवेदन प्राप्त कर निराकरण के लिये भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *