सिरोल स्थित हुरावली में सीमांकन करने गये राजस्व टीम पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा में 10 आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. सोमवार को पटवारी अजयसिंह राणा पर सीमांकन के बीच हमला करने वाले 10 हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद जमीन का सीमांकन करने के लिये पहुंचे पटवारी पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने राजस्व टीम पर हमला करने के बाद पटवारी से जमीन के कागजात छीन लिये थे। जिसके घटनास्थल से राजस्व अमले को भागने के लिये मजबूर होना पड़ा था।
घटना के बाद पटवारी की शिकायत पर सिरोल थाना पुलिस ने 14 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था। पूरा घटनाक्रम सिरोल के हुरावली मेहरा की है। पुलिस ने मंगलवार को इस घटनाक्रम में 10 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष 4 आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई है।
राजस्व की टीम सीमांकन करने पहुंची थी
सिरोल के हल्का नम्बर 10 तहसील सिंटीसेंटर ने पुलिस को बताया कि तहसीलदार सिटीसेंटर अनिल राघव, आरआई होतमसिंह यादव, राजकिशोर, पटवारी केके वर्मा, नीरज शर्मा के साथ सीमांकन स्थल पर उपस्थित रहें थे। हाईकोर्ट ग्वालियर की खंडपीठ की याचिका भागीरथ सिंह बनाम मप्र शासन में पारित आदेश के पालन में प्रश्नाधीन भूमि सार्वे नम्बर 899.3 मौजा मेहरा तहसीलदार सिटीेसेंटर ग्वालियर के सीमांकन के लिये पहुंचे थे। सोमवार की शाम को जब पंचनामा तैयार कर सीमांकन किया जा रहा था तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट कर दी। जिस पर राजस्व टीम वहां से जान बचाकर भागने के मजबूर हुई। हमलावरों ने मारपीट कर पटवारी से कागजात भी छींने लिये।
इन लोगों पर की गयी FIR  दर्ज
हाईकोर्ट के निर्देश पर पटवारी अजयसिंह राणा के सीमांकन का विरोध कर रहे लोगों ने हमला कर दिया। दस्तावेज निकाल कर ले गये और मारपीट के साथ ही उनकी कार में तोड़फोड की गयी। मामले में पटवारी अजय सिंह राणा की शिकायत पर धारा 132, 125, 296, 324(4), 192(2) में आकाश पाल, खेमराज पाल, संजय पाल, बारेलाल पाल, संतोष पाल, लखन पाल, दिनेश पाल, कल्याण सिंह पाल, सुघर सिंह पाल, देवेश पाल, कल्लू पाल, राजूपाल और अजय पाल निवासी हुरावली के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
पुलिस ने इन्हें दबोचा
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए 10 आरोपियों आकाश पाल, खेमराज सिंह पाल, संजय पाल, बारेलाल, संतोष, बारेलाल, संतोष उर्फ सतीश, लखन पाल, दिनेश पाल, बृजेश, कल्याण, सुधर सिंह आदि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस पार्टी दविश दे रही है।
इस मामले में सिरोल थाना पुलिस ने बताया है कि राजस्व टीम पर हमला करने वाले 14 में से 10 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *