करोड़ों लाड़ली बहनों को 10 तारीख से पहले मिल सकती किस्त

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, उनके स्वास्थ्य में निरंतर अपेक्षित सुधार और अपने परिवार के फैसलों में उनकी प्रभावी भूमिका को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा लाडली बहना योजना लाई गई है। इस योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को मिल रहा है।
बता दें कि इस योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं। अगस्त के महीने में इस योजना की 15वीं किस्तें जारी कर दी गई थी। इसके तहत 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1897 करोड़ रूपये भेजे गए थे। इसमें लाडली बहना योजना की तय राशि 1250 रूपये और अतिरिक्त 250 रूपये की राशि भी रक्षाबंधन के उपहार स्वरुप भेजी गई थी।
कब आएगी 10वीं किस्त
लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त के बारे में माना जा रहा है कि ये आने वाली 10 सितंबर को जारी की जा सकती है। इसके तहत फिर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। हालांकि इससे पहले कई बार त्यौहार पड़ने के कारण किस्त 10 तारीख से पहले आती रही है। इसलिए माना जा रहा है कि यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी। अनुमान है कि गणेश चतुर्थी को देखते हुए राज्य सरकार तय समय से पहले भी किस्त जारी कर सकती है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टी होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *