MP का पहला एक्सेस कंट्रोल फोर लेन,उज्जैन से दिल्ली-मुंबई का सफर मात्र 10 घंटे में होगा पूरा

भोपाल. मध्य प्रदेश का पहला एक्सेस कंट्रोल फोर लेन उज्जैन-जावरा हाईवे बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके बनने से सबसे अधिक लाभ सिंहस्थ आने-जाने वाले लोगों को होगा। उज्जैन-जावरा सड़क बनने से दिल्ली-मुंबई की यात्रा मात्र 10 घंटे में पूरी हो जाएगी, वहीं हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से उज्जैन की कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी।
औद्योगिक गतिविधियों में होगा इजाफा
दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पीथमपुर से जोड़ने के कारण इस सड़क से औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। 102 किलोमीटर लंबे एक्सेस कंट्रोल फोरलेन पर जगह-जगह अंडर पास (सब-वे) बनाए जाएंगे, यानी कहीं से भी कोई वाहन इस मार्ग पर नहीं आ सकेंगे। इससे दुर्घटना की आशंका कम हो जाएगी।
पांच हजार 17 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
कुल पांच हजार 17 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही सर्वे कर भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़क का निर्माण इस तरह से किया जाएगा कि इसे भविष्य में आठ लेन किया जा सके। 10 मीटर चौड़े इस सड़क मार्ग को पेव्हड शोल्डर ग्रीनफील्ड फोर लेन हाइब्रिड एन्युटी माॅडल (एचएएम) पर बनाया जाएगा, इसका आशय यह है कि सड़क किनारे ब्लाॅक लगाए जाएंगे। मार्ग पर सात बड़े पुल, 26 छोटे पुल, 270 पुलिया, पांच फ्लाई ओवर, दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *