ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, 28788 नौकरियां मिलेंगी

ग्वालियर. बुधवार से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू होने जा रही है। मध्यप्रदेश में 6 महीने में ये तीसरी कॉन्क्लेव है। इसके पहले जुलाई में जबलपुर, फरवरी में उज्जैन में कॉन्क्लेव हो चुकी है। उज्जैन और जबलपुर में हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के मुकाबले ग्वालियर में उद्योगपतियों की दिलचस्पी ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि देश के 7 बड़े रोड कॉरिडोर ग्वालियर-चंबल रीजन से होकर या इसके पास से गुजरते हैं। 9 सेक्टर के इंडस्ट्री प्रमुख ने ग्वालियर-चंबल रीजन में अपना उद्योग लाने के लिए रुचि दिखाई है। कॉन्क्लेव में 28,788 रोजगार देने के लिए रोडमैप बनाया गया है। इसके 24 प्रस्ताव सीएम डॉ. मोहन यादव के सामने पेश किए जाएंगे। मुख्यमंत्री वर्चुअली औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन कर इन्वेस्टर्स को जमीन भी आवंटित करेंगे। कॉन्क्लेव में देश के बड़े बिजनेस ग्रुप अडानी, अंबानी, बाटा के साथ कनाडा, नीदरलैंड, मैक्सिको, कोस्टारिका, टोंगो, जाम्बिया के डेलीगेट्स भी आ रहे हैं।
22 इंडस्ट्रियल यूनिट का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे सीएम
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 22 इंडस्ट्रियल यूनिट का वर्चुअल भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 10 यूनिट ग्वालियर-चंबल की हैं। अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल, तुलसीराम सिलावट, चेतन कुमार कश्यप, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, करन सिंह वर्मा, रामनिवास रावत, एंदल सिंह कंषाना, गोविंद सिंह राजपूत, राकेश शुक्ला व अन्य शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *