गुजरात में बाढ़, 17 हजार लोगों का रेस्क्यू

गुजरात. गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। वडोदरा में सोमवार को 12 घंटे में 26 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अहमदाबाद में 10, राजकोट में 9 तो भुज में 8 सेंटीमीटर बारिश हुई।
गुजरात में बाढ़ में फंसे 17 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों को आज (मंगलवार) बंद रखने का आदेश दिया है।
मध्य प्रदेश में अब तक सीजन की 88% बारिश हो चुकी है। अलीराजपुर जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। राजस्थान में 1 अगस्त से 26 अगस्त के बीच रिकॉर्ड 315 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 13 साल में अगस्त में इतनी बारिश नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *