तीन वाहनों के बीच जबरदस्त भिडंत, ड्रायवर -क्लीनर जिन्दा जले, 4 घंटे तक नहीं निकाल पाये थे शव

जिस ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, वह ईंटों से भरा हुआ था। पुलिया उतरने के दौरान वाहन टकराए और ट्रक में आग लग गई। सड़क पर ईंटें बिखर गईं। केबिन पूरी तरह जल गया।

जयपुर. अजमेर रोड पर सोमवार की सुबह 3 वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गयी और उसमें सवार ड्रायवर -क्लीनर जिन्दा जल गये, वहीं एक दूध का टैंकर पुलिस पर लटक गया है।
हादसा सुबह 5 बजे बगरू पुलिया पर हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही दमकल और बगरू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दुर्घटना में ट्रेलर और दूध टैंकर के चालक भी घायल हुए है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंची दमकल ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
चार घंटे तक नहीं निकाल पाये शव एक्सीसेंट के बाद जिन्दा जले लोगों की सुबह 9 बजे तक केबिन से नहीं निकाला जा सकता था। दरअसल, केबिन गर्म होने की वजह से शव निकालना संभव नहीं हो पा रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे बगरू थाने के डीओ उदयसिंह ने बताया- हादसे की सूचना सुबह 5 बजे थाने पर फोन के माध्यम से मिली। पुलिया से नीचे उतरने के दौरान दूध टैंकर, ईट से भरा ट्रक और अन्य ट्राला में भिडंत हो गयी थी। हादसे में ट्रक के केबिन में आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि केबिन में दो लोग चिल्ला रहे थे। आग विकराल होने पर कोई नजदीक नही गया। दूध का टैंकर पुलिया से नीचे लटक गया। उसके ड्रायवर -क्लीनर घायल हुए है। डीओ उदयसिंह ने बताया कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया है। उसमें बैठे ड्रायवर -क्लीनर और दस्तावेज भी पूरी तरह जल गये। ट्रक के नम्बर के आधार पर मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी आरटीओ से मांगी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *