जेसी मिल की जमीन पर उद्योग की संभावना

ग्वालियर. शहर में उद्योग लगाने के लिए जमीन की कमी को जेसी मिल पूरा कर सकता है। ऐसे में मिल की 712 बीघा जमीन पर औद्योगिक इकाई लगाने की प्लानिंग रीजनल इंडस्ड्री कान्क्लेव में हो सकती है। जेसी मिल के रिवाइवल से अफसर इनकार कर रहे हैं, लेकिन जमीन पर उद्योग स्थापना को लेकर वे उत्साहित नजर आ रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो वर्षो बाद उपनगर ग्वालियर चमक उठेगा।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में 28 अगस्त को होने जा रही रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर पुलिस के अफसर रोजाना व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस रीजनल कान्क्लेव में 188 गेस्ट आफ आनर, स्पेशल गेस्ट 950, सात देश के 15 से 20 विदेश डेलीगेट्स और वायर सेलर मीट में 2500-3000 लोग मौजूद रहेंगे।
इतना ही नहीं रीजनल कान्क्लेव में ग्वालियर-चंबल अंचल में 10 इकाइयों की ओर से दो हजार 570 करोड़ का पूंजी निवेश और चार हजार 550 लोगों को रोजगार के अवसर देने में रुचि दिखाई है। इसके अलावा क्षेत्र की स्थापित पांच इकाइयों द्वारा विस्तार कर दो हजार करोड़ से ज्यादा का पूंजी निवेश किया जा रहा है जिसमें तीन हजार 968 लोगों का रोजगार प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *