Newsराजनीतिराज्य

घर में घुस कर NRI को मारी गोली, बच्चे हाथ जोकर हमलावरों को रोकते रहें

अमृतसर. पंजाब के अमृतसर में सनसनीखेज घटना देखने में आई है। यहां कुछ बदमाशों ने एक NRI के घर में घुसकर गोलीबारी की है। जिसमें NRI शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। आरोपियों को घर में मौजूद बच्चे हाथ जोड़कर रोकते रहे। लेकिन बदमाश नहीं माने। आरोपी फिरौती के लिये घर में घुसे थे। गोली लगने से घायल हुए NRI को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का CCTV  फुटेज सामने आया है।
यह घटना अमृतसर के दबुर्जी की है। यहां एनआरआई सुखचैन सिंह के घर में सुबह लगभग 7 बजे अज्ञात हमलावर घुस गये। हमलावरों ने पहले तो परिवार के लोगों के साथ लोगों के साथ किसी बात को लेकर बहस की। फिर हाथ में गन लेकर दौड़े और NRI सुखचैन सिंह को गोली मार दी। गोली लगते ही चीख-पुकार मच गयी। घर में महिला और बच्चे आरोपियों के हाथ जोड़कर रोकने की कोशिश करते रहे। हमलावरों ने घर में 3 फायर किये और घटनास्थल से फरार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *