लायंस क्लब शाइन की महिला सदस्यों ने पुलिस के जवानों को बांधी राखी
ग्वालियर. लायंस क्लब ग्वालियर साइन ने 13वी बटालियन के एसएएफ जवानों के बीच पहुंच कर रक्षाबंधन मनाया है। इस मौके पर असिस्टेंट कमाण्डेंट संजय कॉल सहित 95 एसएएफ जवानों के बीच रक्षासूत्र बांधा है। लायंस क्लब की महिला सदस्याओं ने जवान भाईयों पर खुश होकर सभी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।
यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हमें यह मौका मिला एसएएफ के जवानों की सूनी कलाईयों पर राखी बांधी, यह मौका हम सब बहनों के लिये गर्व का पल था। जॉन चेयरपर्सन संगीता सिंह, क्लब की लायन अध्यक्षा सरिता पाठक, कोषाध्यक्ष माधुरी कंसल, वाइस प्रेसीडेंट कुमकुम चड्ढा और सुधा गुप्ता उपस्थित रहीं।

