ताहिर हुसैन के ठिकाने से क्राइम ब्रांच को मिले खून के धब्बे
नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फैली हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। इस हिंसा में आप पार्षद ताहिर हुसैन पर गंभीर आरोप लगे है उनके घर से हिंसा में इस्तेमाल किए गए पत्थर के टुकड़े, गुलेल और तेजाब मिलने से सनसनी मच गई है। ताहिर हुसैन के खिलाफ 302 के दहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं छानबीन के लिए ताहिर हुसैन के घर दिल्ली क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है। जांच के दौरान ताहिर हुसैन के घर से पुलिस को कई अहम सबूत मिले है।
खून के धब्बे व कपड़े के टुकड़े मिले
जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस को ताहिर हुसैन के घर से खून के धब्बे और कपड़े के टुकड़े मिलने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस डीएनए मैच कराने के लिए सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज सकती है। फिलहाल मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम और फॉरेंसिक टीम मौजूद है।
ताहिर हुसैन अब तक पुलिस गिरफ्र से बाहर
ताहिर हुसैन ने कहा कि घर हमारा है लेकिन मैं वहां मौजूद नहीं था। मैं 24 फरवरी को ही अपने घर से चला गया क्योंकि करीब सैकड़ों लोग मेरे घर में जबरन घुस कर मुझपर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को ताहिर हुसैन ने ही मारा है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है जबकि ताहिर हुसैन अब तक पुलिस गिरफ्र से बाहर है।

