LatestNewsराष्ट्रीय

कोरोना के लक्षण कम दिखने पर मरीज के घर पर ही इलाज की व्यवस्था करें-शिवराज सिंह चौहान

भोपाल. मध्य प्रदेश का रिकवरी रेट 75.1 प्रतिशत और एक्टिव मरीजों की संख्या 9105 हो गई है। मंगलवार को यहां पर 843 नए मरीज मिले है वहीं 922 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सोमवार की तुलना में एक्टिव मरीजों की संख्या में 98 की कमी आई है। प्रदेश में मृत्यु दर 2.54 है जिसे न्यूनतम किए जाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में ये जानकारी दी और कहा कि जिन मरीजों में कोरोना के कमजोर लक्षण है उनके इलाज की सुविधा घर पर कराएं। इन मरीजों की घर पर ही नियमित मॉनीटरिंग की जाए।
ग्वालियर जेल में कोरोना के 30 मरीज मिले- गृहमंत्री नरोत्तम
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी जेलों में कोरोना संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर जेल में कोरोना के 30 मरीज पाए गए है। मुख्यमंत्री ने जेलों में वार्ड बनाने और इलाज की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए है।
प्रदेश में कोरोना के सर्वाधिक नए मरीज इंदौर में 176 पाए गए है। भोपाल में 107, ग्वालियर में 89, जबलपुर में 54 और विदिशा में कोरोना के 28 नए संक्रमित मिले है। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए और संक्रमिमों की संख्या को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों की जल्दी पहचान कर उनका इलाज किए जाने के लिए प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *