ट्रक ऑपरेटस हड़ताल-एसोसियेशन प्रतिनिधियों को चर्चा के लिये बुलाया है-गोविंदसिंह राजपूत
भोपाल. परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंदसिंह राजपूत ने मप्र में ट्रक एसोसियेशन की हड़ताल पर जाने के संबंध में कहा है कि सरकार ट्रक मालिकों के साथ है। हमें ज्ञापन मिल गया है एसोसियेशन के प्रतिनिधियों से चर्चा के लिये आमंत्रित किया जा रहा है । सीएम शिवराजसिंह चौहान को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है। उन्होंने भी शीघ्र ही निराकरण के लिये निर्देशित किया है।
परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत ने कहा है कि पिछली सरकार द्वारा ट्रक मालिकों को एक मुश्त लाइफ टाइम टैक्स जमा कराने के विरूद्ध ट्रक एसोसियेशन कीमांग पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया था। सीएम ने लाइफ टाइम टैक्स आसान को किश्तों में जमा कराने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा है कि मप्र में कल भी आंशिक ट्रक सेवायें जारी रहीं, जिससे दूध, दवा, पेट्रोल जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निरंतर जारी रहीं। उन्होंने कहा है कि ट्रक एसोसियेशन के पदाधिकारी बातचीत करने के लिये आये थे, उन्होंने ज्ञापन दिया है। उनकी मांगों पर चर्चा के लिये उनके प्रतिनिधियों अथवा पदाधिकारी आमंत्रित है। सरकार उनके साथ हैं जो भी मांग परिवहन विभाग से संबंधित होगी, उसका शीघ्र निराकरण किया जायेगा।

