LatestNewsराष्ट्रीय

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली. भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना संक्रमित हो गए है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी है। प्रणब मुखर्जी ने लिखा है, मैं अस्पताल में किसी दूसरी वजह से आया था लेकिन टेस्टिंग के बाद पता चला कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं. मैं पिछले एक सप्ताह में मेरे संपर्क में आए लोगों से निवेदन करता हूं कि वे खुद की टेस्टिंग कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें।

भारत में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 7 लाख नमूनों की जांच की गई है। इस दौरान 63 हजार से ज्यादा नए मामले भी सामने आए और रिकॉर्ड 55 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख को पार कर गया है। जबकि 44 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है और 15 लाख से अधिक मरीज ठीक भी हुए है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा है कि ऐसा लगता है कि देश नए मामलों की विस्फोटक स्थिति से बच गया है और उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों से नए मामलों में स्थिरता आने का पता चला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *