मप्र में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की 10सीटों सिंगल नाम तय शेष 3 सीटों 2 नाम और भाजपा ने भी नाम तय
सीट | कांग्रेस |
भाजपा |
सांवेर | प्रेमचंद्र गुड्डू | तुलसीराम सिलावट |
हाटपिपलया | राजवीर सिंह बघेल | मनोज चौधरी |
दिमनी | रविन्द्र सिंह तोमर | गिर्राज दण्डोतिया |
भांडेर | फूलसिंह बरैया | रक्षा रसेनिया |
बामोरी | केएल अग्रवाल | महेन्द्र सिंह सिसोदिया |
पोहरी | हरिवल्लभ शुक्ला | सुरेश धाकड़ |
आगर | बिपिन बानखेड़े | ——- |
ग्वालियर | सुनील शर्मा | प्रद्युम्नसिंह तोमर |
अम्बाह | सत्यप्रकाश संखबार | कमलेश जाटव |
सुमावली | अजब सिंह कुशवाह | एंदल सिंह कंसाना |
डबरा | सत्यप्रकाशी परसेडिया, वृन्दावन कोरी | इमरतीदेवी |
जौरा | पंकज उपाघ्याय, मानवेन्द्र सिंह गांधी | ——- |
करैरा | शकुंतला खटीक, प्राणीलाल जाटव | जसवंत जाटव |
13 सीटों पर नाम तय किए जाने के लिए चर्चा अंतिम दौर में है
10 सीटों पर सिंगल नाम तय हैं, दो पर दो नाम है
26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने के लिए बंद कमरा बैठकों का दौर जारी है। फिलहाल 10 सीटों पर सिंगल नाम तय हैं, दो पर दो नाम है। बाकी 13 सीटों पर नाम तय किए जाने के लिए चर्चा अंतिम दौर में है। इधर, भाजपा के 24 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हैं और पार्टी का चुनाव प्रचार भी जोर-शोर से शुरू हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी जल्दी ही अपने नाम सामने लाना चाहती है। हालांकि अभी जिन सीटों पर सिंगल नाम हैं, उन पर प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक के साथ चर्चा होना है। इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इन नामों पर अंतिम मोहर लगाएगी। सुरखी विधानसभा सीट के लिए हाल ही में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का नाम आगे आया है, पार्टी इस सीट से उनके नाम की रायशुमारी करवा रही है। वहीं इस सीट से स्थानीय के नाते भूपेंद्र सिंह मोहासा का नाम भी पैनल में है।