LatestNews

मुरार श्मशान सामने में 7 मकान तोड़े

ग्वालियर. मुरार शमशान के सामने अवैध तरीके से बनाये गये मकानों के खिलाफ नगरनिगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है। निगम के अमले ने मंगलवार को शमशान के सामने बने 7 मकानों की तुड़ाई कर दी। इनको पिछले दिनों नोटिस दिये गये थे। इसके साथ ही यहां पर सब मिलाकर 40 मकान हैं। इन सभी को नोटिस दे दिये गये हैं। यदि जल्द ही मकानों को खाली नहीं किया गया तो उनको भी तोड़ा जायेगा। निगम ने जिन मकान को तोड़ने का काम किया है।
उनके मालिकों ने विरोध जताया है। क्षेत्रवासी दुर्गा प्रसाद गोयल, उषा मोर्य, रूपसिंह भूपेश सिंह, रामलक्ष्मण, रघुवीरसिंह और भूरा गुर्जर का कहना है कि पीछे बने मकानों को तोड़ने की कार्यवाही जानबूझकर नहीं की गयी है। भवन अधिकारी सत्येन्द्र यादव ने बताया है कि श्मशान के सामने अवैध तरीके से मकान बने हुए थे। इनको पूर्व में नोटिस पहुंचाये गये। लेकिन इसके बाद भी इन लोगों ने मकानों को खाली नहीं किया। इसके बाद मंगलवार को कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *