LatestNewsराष्ट्रीय

राज्यसभा- 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, 26 मार्च को वोट डाले जाएंगे

भोपाल. केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 17 राज्यों की 55 सीटों में 26 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा। राज्य के तीन सांसद, दिग्विजय सिंह, भाजपा के प्रभाज झा और सत्य नारायण जाटिया का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें है और 3 सीटों का कार्यकाल 2020 में पूरा हो रहा है। जिन सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, भाजपा के प्रभात झा और पूर्व मंत्री सत्य नारायण जाटिया का है। भाजपा के खाते में एक और कांग्रेस के खाते में एक सीट जाएगी लेकिन तीसरी सीट को लेकर पेंच फंस सकता है। जहां भाजपा को मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है जबकि कांग्रेस के पास संख्या बल है।
दिग्विजय मप्र की राजनीति में सक्रिय है और इस समय वो केवल राज्यसभा सांसद है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि दिग्विजय एक बार फिर से अपना दावा पेश कर सकते है वहीं अगर दिग्विजय अपना दावा पेश नहीं करते है तो वो पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह का नाम आगे बढ़ा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *