भारत-आस्ट्रेलिया मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते हुए 12 सट्टेबाजों को ग्रीन एमरॉल्ड सिटी के फ्लेटों से पकड़ा

ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा तथा अवैध शराब व मादक पदार्थाे की खरीद-बिक्री करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव हाईवे के पास स्थित ग्रीन एमरॉल्ड सिटी के कुछ फ्लेटों में क्रिकेट पर सट्टा खिलवाया जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, एएसपी ऋषिकेष मीना, गजेन्द्र सिंह वर्धमान को थाना क्राइम ब्रांच व थाना मुरार की संयुक्त टीमों को कार्यवाही कराने हेतु निर्देषित किया।
डीएसपी अपराध षियाज़ के.एम, नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी मुरार राजीव जंगले ने थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदनमोहन मालवीय ने क्राइम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीमों को मुखबिर के बताये स्थान बड़ागांव हाईवे के पास स्थित ग्रीन एमरॉल्ड सिटी में भेजा गया। तीन अलग-अलग फ्लेटों में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की टीमों द्वारा एक साथ दबिस देकर 12 सटोरियों को धरदबोचा। मौके से 02 संदिग्ध सटोरिया भाग निकले। जिनकी तलाषी लेने पर उनके कब्जे से एक रायफल 315 बोर चार जिंदा राउण्ड तथा 42 मोबाइल, 04 लेपटॉप, 04 इंटरनेट राउटर, मोबाइल चार्जर, लेपटॉप चार्जर एवं हिसाब-किताब की 05 नोटबुक जप्त की गई। पकड़े गये सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि वह क्रिकेट मैच पर हारजीत का दाब लगाकर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे एवं पैसों का लेनदेन बैंक अकाउंट के माध्यम से कर रहे थे। पकड़े गये समस्त 12 सटोरियों गिरफ्तार कार्यवाही की गयी।
विवेचना के दौरान आरोपीगणों द्वारा बताये गये बैंक खातों की जानकारी लेकर अभी तक लगभग 07 लाख 50 हजार रूपये बैंक अकाउंट में फ्रीज कराये गये हैं। अन्य बैंक खातों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिसमें करोड़ों का हिसाब-किताब मिलने की संभावना है।
आरोपीगणों से एक रायफल 315 बोर चार जिंदा राउण्ड तथा 42 मोबाइल, 04 लेपटॉप, 04 इंटरनेट राउटर, मोबाइल चार्जर, लेपटॉप चार्जर एवं हिसाब-किताब की 05 नोटबुक जप्त की गई।
उक्त कार्यवाही में टीआई क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार, टीआई मुरार निरीक्षक मदनमोहन मालवीय, क्राईम ब्रांच टीम- एसआई सुरजीत सिंह परमार, प्रवीण शर्मा, एएसआई राजीव सोलंकी, रामवीर सगर, अनिल मौर्य आदि ने को सटोरियों को दबोचने में कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *