इंदौर पहुंचीं इंडिया-ऑस्ट्रेलिया की टीमें

इंदौर. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह होलकर स्टेडियम में होने वाला 7वां वनडे मैच होगा। दोनों टीम के खिलाड़ी शनिवार देर शाम मोहाली से इंदौर पहुंच गए। एयरपोर्ट से दोनों टीमें सीधे होटल पहुंची है। यहां उनका होटल स्टाफ ने स्वागत किया।


इंदौर में बारिश संभव
इधर, मौसम विभाग ने 24 सितंबर को बारिश का अनुमान जताया है। देर शाम जारी हुए अलर्ट में इंदौर में अगले 24 घंटे में दो से लेकर चार इंच बारिश होने के आसार है।
सभी टिकट बिक चुके
इंदौर में वनडे और टी-20 में स्टेडियम दर्शकों से भरा रहता है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजीव राव ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं। इस मैच में भी स्टेडियम पैक रहने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *