LatestNewsराष्ट्रीय

तीन उपद्रवियों की मौत, हिंसा की वजह से नार्थ ईस्ट दिल्ली के स्कूल मंगलवार को बन्द

नई दिल्ली. देश की राजधानी में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के मुद्दे पर उत्तर पूर्व दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन हुई हिंसा ने कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने कई जगह पर पत्थरबाजी की। गाडि़यों में आगजनी की और एक जगह तो एक प्रदर्शनकारी सरेआम फायरिंग करता भी दिखा। हालात इतने बेकाबू हो गये कि पुलिस को कई जगहों पर उग्र भीड़ के सामने पीछे हटना पड़ा हे। दिन में चढ़ते चढ़ते यह हिंसा इतनी भड़क गयी कि प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गयी जबकि कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गये। एक डीसीपी और एक एसीपी तो अस्पताल में घायल होने के बाद भर्ती हो गये।
तीन उपद्रवियों की मौत
भीड़ के पथराव से 3 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी है फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की हैं। इसमें फुरकान, शाहिद और एक अन्य व्यक्ति मरने वालों में शामिल हैं। उत्तरपूर्वी दिल्ली में दिल्ली सरकार ने मंगलवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। यानि कल इन स्कूलों में परीक्षायें नहीं होगी। हालांकि बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर दिल्ली सरकार को केन्द्र को हरी झंडी मिलने का इंतजार है। दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने आज राज ट्वीट कर इसका एलान किया।
उत्तरपूर्वी दिल्ली में सीआरपीएफ 8 कंपनियां तैनात
ल्गातार दो दिन हुई हिंिसा के बाद सोमवार की शाम को उत्तर पूर्व दिल्ली में सीआरपीएफ की 8 कंपनियां तैनात कर दी गयी है। डीएमआरसी ने एहतियातन 5 मेट्रो स्टेशन जाफराबाद, मौजपुर‘-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिवबिहार मेट्रो स्टेशन को बन्द कर दिया गया है। इस रूट की ट्रेने वेलकम स्टेशन तक ही जायेगी। जिस इलाके में हिंसा भड़की है, वह चाणक्यपुरी से लगभग 20 किमी दूरी पर है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ठहरे हैं। हिंसा के बाद गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के हालात का जायजा लेने के लिये आपात बैठक बुलानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet