शिवपुरी में मिला 19वीं सदी का खजाना, चांदी के सिक्कों पर बनी है किसकी तस्वीर
शिवपुरी. एमपी के शिवपुरी से एक आश्चर्यचकित कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि जिले में स्थिति अमृत वाटिका में खुदाई के बीच मजदूरों को चांदी के पुराने सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को 19वीं सदी का बताया जा रहा है। मजदूरों को चांदी के सिक्के मिलने की सूचना गांव में फैल गयी। जिसके बाद आस-पास के एक दो गांव के लोग भी यहां पर इकट्ठा हो गये। इस सूचना के बाद पुलिस भी खुदाई वाली जगह पर पहुंच गयी है।
खुदाई में मिले सिक्के
खुदाई के बीच सिक्के मिलने की खबर गांव वालों के द्वारा आपस के लोगों को दी गयी। जिसके बाद यह बात धीरे-धीरे आस-पास के गांव में भी लोगों को इसकी खबर लग गयी। इसके बाद यहां पर आकर लोगों ने रात भर खुदाई की। ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों को लगभग 300-300 चांदी के सिक्के मिले। जिसे ग्रामीण अपने साथ लेकर गये।