Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी मंच पर गिरे, कलेक्टर-एसपी ले गए अस्पताल

रायसेन. स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी गश खाकर मंच पर गिर पड़े। मंत्री ने मुख्य परेड के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए कलेक्टर और एसपी जिला अस्पताल ले गए। दूसरी ओर नवगठित मऊगंज जिले में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को मंच पर चक्कर आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। डॉक्टर ने बीपी और दूसरी जांच की। कार्यक्रम के बाद उन्हें रीवा ले जाया गया। गौतम यहां ध्वजारोहण करने पहुंचे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन में परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्हें चक्कर आ गए।

स्वास्थ्य मंत्री को दो बार चक्कर आए, बीपी – शुगर नॉर्मल
स्वास्थ्य मंत्री को दो बार चक्कर आए थे। उन्हें वहां मौजूद कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे और एसपी विकास कुमार सहवाल ने संभाला। उनको एम्बुलेंस तक ले जाते समय मंच पर लोगों में हलचल तेज हो गई। कई लोग घबरा गए। रायसेन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने बताया कि मंत्री लंबे समय तक खड़े रहे। इससे उनका सिंकोप ब्लड सर्कुलेशन रुक गया। हार्ट तक ब्लड कम पहुंचने से यह स्थिति बनी और चक्कर आ गए। उनका बीपी और शुगर चेक किया गया, जो नॉर्मल था। अब वह स्वस्थ हैं।

स्पीकर गिरीश गौतम की मौके पर मेडिकल टीम ने जांच की। वे अब पहले से ठीक हैं।स्पीकर गिरीश गौतम की मौके पर मेडिकल टीम ने जांच की। वे अब पहले से ठीक हैं।

विधानसभा अध्यक्ष का ब्लड प्रेशर हुआ लो, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला
मध्यप्रदेश के 53वें नवगठित जिले मऊगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की तबीयत बिगड़ गई। वे डायस पर खडे़ होकर भाषण दे रहे थे, तभी घबराहट होने लगी। पास में खड़े सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और कुर्सी पर बैठा दिया। निजी स्टाफ के मुताबिक मंच पर गर्मी और उमस के कारण थोड़ी दिक्कत हुई। लंबे समय तक खडे़ रहने और वीकनेस के चलते स्पीकर का ब्लड प्रेशर लो हो गया था। कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उनका हेल्थ चेकअप किया। स्पीकर की स्थिति अब सामान्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *