अक्षया यादव के 7 हत्यारे हिरासत में, हत्या का मुख्य आरोपी अमित रावत भागने की फिराक में हुआ घायल, जेएएच में भर्ती

ग्वालियर। तिलकनगर के पास 10 जुलाई की शाम छात्रा अक्षया यादव को कोचिंग से घर आते समय मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी थी। जिस पर से उपचार के दौरान उक्त छात्रा की मृत्यु हो गई। जिस पर से थाना माधौगंज में अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया। क्राईम ब्रांच व थाना माधौगंज पुलिस की टीमें बनाकर उक्त हत्या की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी पुलिस को लगाया गया।

क्राईम ब्रांच व थाना माधौगंज पुलिस की एक दर्जन टीमें बनाकर उक्त हत्या की घटना के फरार आरोपियों की तलाष मेें लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये तथा टेक्नीकल टीम को सक्रिय किया गया। 12 जुलाई को घटना में फरार मुख्य आरोपी का बड़ा भाई इनामी 10 हजार रूपये को क्राईम ब्रांच व थाना माधौगंज की टीम द्वारा कोटे की सराय, डबरा हाईवे से पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक को मैं व मेरा छोटा भाई एवं उसके दो अन्य साथी एक मोटर साइकिल पर तथा दूसरी मोटर साइकिल पर दो अन्य लोग सवार होकर मृतिका व उसकी सहेली की रैकी की थी। 10 जुलाई को थाना माधौगंज क्षेत्र के तिलक नगर के पास पहुंचने पर मृतका व उसकी सहेली को उसकी गाड़ी सहित रोक लिया था फिर मेरे छोटे भाई व अन्य साथियों द्वारा कट्टे से फायर किये गये जिसमें से एक फायर मृतका अक्षया यादव को लगा और वह अपनी जूपीटर गाड़ी से नीचे गिर गई तभी हम सभी लोग मौके से भाग निकले।
हत्या की घटना में शामिल एक आरोपी को बसेड़ी धौलपुर(राजस्थान) एवं दो आरोपियों को दिल्ली से हिरासत में लिया गया। मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा दुले (महाराष्ट्र) से हिरासत में लिया गया। 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी को लेकर ग्वालियर आ रही थी तभी घाटीगांव-पनिहार के बीच मुख्य आरोपी लघुशंका के बहाने पुलिस टीम के साथ गाड़ी से नीचे उतरा, पुलिस टीम की अभिरक्षा में वह लघुशंका कर रहा था तभी उसके द्वारा भागने की कोशिश की गई, उक्त आरोपी भागने की कोशिश में पुल के पास नीचे गड्डे में गिर गया, पुस्तैद खड़ी क्राईम ब्रांच टीम द्वारा उसके मौके पर ही अपनी गिरफ्त में ले लिया। मुख्य आरोपी के गड्डे में गिरने से उसके चोट आई, जिसे तत्काल उपचार हेतु जेएएच में भर्ती कराया गया। मुख्य आरोपी के भागने की पुलिस द्वारा एफआईआर की जा रही हैै। पकड़े गये सभी आरोपियों पर अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्व हैं। पकड़े गये आरोपियों में 3 आरोपी जिला मुरैना तथा 4 आरोपी ग्वालियर के रहने वाले हैं। पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी के भाई से घटना में प्रयुक्त कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के जप्त किया गया। उक्त घटना का मुख्य आरोपी पूर्व में जिला मुरैना के बामौर में एक व्यापारी की हत्या में शामिल रहा है। उसके द्वारा उक्त छात्रा की हत्या रंजिशन की गई है। पुलिस द्वारा उक्त हत्या के सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे उक्त हत्या की घटना में प्रयुक्त अन्य हथियार व वाहनों के संबध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि 10 जुलाई के शाम को लगभग 7ः50 बजे मृतका अक्षया यादव एवं उसकी सहेली सोनाक्षी शर्मा जूपीटर पर बैठक कोचिंग से घर आ रही थी, तभी थाना माधौगंज क्षत्र में तिलक नगर कालोनी गली के पास पीछे से एक मोटर साइकिल पर 3-4 लड़के आये और कट्टा/पिस्टल से से जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें गोली जूपीटर गाड़ी चलाने वाली छात्रा अक्षया यादव को लगी जिससे वह नीचे गिर गई। उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
