न टीचर और न ही छात्र, आसपास खेत ही खेत , इस कॉलेज से निकले पटवारी भर्ती के 7 टॉपर, इन्दौर में हंगामा

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार पर अब पटवारी भर्ती घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है। विपक्ष इस भर्ती घोटाले के तार भाजपा विधायक संजीव कुशवा से जोड़ रहा है। दरअसल, पटवारी भर्ती परीक्षा में टॉप करने वाले 10 छात्रों में से 7 ग्वालियर के एनआरआई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से है। जिसके मालिक भिण्ड के विधायक संजीव कुशवाह है।
इसमें अब घोटाले के आरोप लगा रहे हैं। यह परीक्षा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने आयोजित करवाई थी। भर्ती घोटोले के आरोप के बाद वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। इस दौरान ग्वालियर में स्थित उस कॉलेज में पहुंचा जिस परद घोटाले के आरोप लग रहे हैं।

NRI कॉलेज का मेन गेट, जिसपर कोई साइनबोर्ड नहीं है

वहां मौजूद गार्ड ने बातचीत में बताया कि उस कॉलेज में कोई स्टाफ नहीं है. ना ही वहां कोई क्लास लगती है. गार्ड ने कहा कि वहां सिर्फ हाल ही में एग्जाम जरूर हुआ था. मतलब फिलहाल कॉलेज सिर्फ एग्जाम सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.

कमलनाथ ने सीएम शिवराज को घेरा

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस की तरफ बीजेपी सरकार को घेरा जा रहा है. राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसपर कहा कि प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. कई टॉपर एक ही सेंटर पर परीक्षा देकर सफल हुए. कमलनाथ ने आगे कहा कि व्यापम, नर्सिंग, आरक्षक भर्ती, कृषि विस्तार अधिकारी और ऐसी कितनी ही भर्ती परीक्षाओं ने अंत में घोटाले का रूप लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *