राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विमानतल पर स्वागत, जयविलास पैलेस में लंच में लजीज व्यंजन का लिया स्वाद और ट्रिपल आईटीएम के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

ग्वालियर – राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का वायुसेना विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका आत्मीय स्वागत किया।

विमानतल पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के आगमन अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट व महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु विमानतल पर जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के पश्चात ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये रवाना हुईं।

सातवीं महामहिम हैं द्रोपदी मुर्मू जिनका जयविलास में सिंधिया परिवार ने स्वागत किया। इससे पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जेल सिंह, शंकरदयाल शर्मा, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल की जयविलास पैलेस ग्वालियर में सिंधिया परिवार अगवानी कर चुका है।

जयविलास पैलेस में प्रेसिडेंट लंच लेंगी। उन्हें बिना प्याज-लहसुन का भोजन परोसा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में ओडिशा व उत्तर भारत की स्पेशल डिश तैयार की गई है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, IIITM के बोर्ड ऑफ गवनर्स के चेयरपर्सन दीपक घैसास व निदेशक प्रो. श्रीनिवास सिंह मंचासीन रहेंगे।
ये रहेगा मेन्यू कार्ड
राष्ट्रपति के लिए महल खारा भात, दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल, पत्तल भाजी, पनीर मखाना, भिंडी कुरकुरी, अरबी पत्ता, हरिया साग, आलू तरीको, मकई की किस, घी भात, रोटी, अचारी बैगन, पैलेस अचार, पापड़, मीठे में गाजर का हलवा, मखाने की खीर और रस मलाई रहेगी।
