हनीट्रेप में फंसे जल संसाधन के एसडीओ, 10 लाख रूपये हड़पे
ग्वालियर. जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने 3 लोगों पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि रेप के मामले में फंसाने का डर दिखाकर आरोपियों ने उनसे 10 लाख रूपये हड़पे हैं। उनकी शिकायत पर ग्वालियर के पड़ाव थाना में शिकायत दर्ज कर ली गयी है। हालांकि इसके 2 घंटे के बाद ही 17 वर्षीय लड़की ने एसडीओ पर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराया है।
मुरैना जिले के सबलगढ़ में रहने वाले श्रीधरलाल अटेरिया 60, श्योपुर में जल संसाधन विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात है। उन्होंने ग्वालियर के पड़ाव थाने में मंगलवार की रात शिकायत की है। अटेरिया ने कहा कि लगभग 3 माह से पहले उन्हें अनजान नम्बर से फोन कॉल आया। कॉलर कोई महिला थी। उसने अपना नाम सुमन वर्मा बताया था और थोड़ी देर बात करने के बाद फोन कट हो गया।
दो घंटे बाद थाने पहुंच गई नाबालिग
इसके दो घंटे बाद राजस्थान के हनुमान गढ़ की रहने वाली 17 साल की लड़की रात 2 बजे पड़ाव थाने पहुंची। यहां उसने SDO श्रीधर लाल अटेरिया के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मामी और SDO अटेरिया एक-दूसरे को जानते थे। एसडीओ ने कहा था कि 20 हजार रुपए में वह नाबालिग की नौकरी लगवा देगा।नाबालिग ने कहा कि उसे नौकरी की जरूरत थी। बात करने पर एसडीओ ने 6 जुलाई को होटल रॉयल विलास में मिलने बुलाया। रूम नंबर 102 में नाबालिग, उसकी मामी और मामा ठहरे जबकि 104 में SDO रुके। रात 11.30 बजे जब मामा-मामी खाना लेने गए थे, तो SDO ने लड़की को अपने कमरे में बुलाया। यहां धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया।
होटल में बुलाकर 10 लाख रुपए लिए
SDO श्रीधर लाल अटेरिया ने बताया कि 6 जुलाई को महिला ने उन्हें कॉल कर रुपए मांगे। रकम ग्वालियर आकर देने के लिए कहा। SDO ग्वालियर पहुंचकर पड़ाव थाना क्षेत्र के होटल रॉयल विलास में ठहरे। सुमन अपने साथ अभिदेव नाम के युवक और एक नाबालिग लड़की को लेकर आई। यहां उसने 10 लाख रुपए मांगे।अटेरिया ने पांच लाख रुपए दे दिए, लेकिन वे लोग 10 लाख पर अड़े रहे। रुपए नहीं देने पर रेप का केस दर्ज कराने की धमकी दी। इस पर एसडीओ ने चार लाख रुपए और मंगवा कर दिए। सुमन ने लिखकर भी दिया कि वह उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराएगी। इसके बाद अटेरिया श्योपुर लौट आए।

