राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जयविलास पैलेस के लंच में शामिल हो सकतें हैं गाजर का हलवा और मखाने की खीर, राष्ट्रपति महारानी गैलरी का करेंगी शुभारंभ

ग्वालियर. विमानतल से सीधे जयविलास पैलेस पधारेगी, यहां पर वह संग्रहालय का अवलोकन के बाद लजीज व्यंजन का भोजन करेगी। उनके साथ । जयविलास में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पुत्री इतिश्री भोजन में साथ करेगी। भोजन में विशेष रूप गाजर का हलवा, मखाने की खीर और रस मलाई का स्वाद लेगी। राष्ट्रपति के साथ 25 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
राष्ट्रपति महारानी गैलरी का करेंगी शुभारंभ
दोपहर 12.05 बजे विमानतल से सीधे राष्ट्रपति जयविलास पैलेस पहुंचेगी। सबसे पहले 12.05 बजे से लेकर 12.45 बजे तक जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम में रहेंगी। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने के उपरांत लायनेज गैलरी, मराठा गैलरी, महारानी गैलरी, इंडस्ट्रियल गैलरी, ग्वालियर घराने लगी प्रदर्शनी दरबार हॉल के कॉम्पलेस में अवलोकन करेगी। बैंकक्विट हॉल में भोजन ग्रहण करने के बाद विजिटर बुक में टिप्पणी लिखेगी और इसके बाद ग्रुप फोटो होगा।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गुरूवार की दोपहर 12.30 बजे ग्वालियर विमानतल पर आगमन होगा। इस बीच राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रभारीमंत्री तुलसी सिलावट, सांसद विवेक शेजवलकर, महापौर श्रीमति शोभा सिकरबार सहित वरिष्ठ अधिकारी आगवानी करेंगे।
अटलबिहारी बाजपेई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगी। कार्यक्रम समापन के साथ विमानतल के लिये रवाना होगी। यहां पर आपको बता दें कि सीएम शिवराजसिंह चौहान स्वयं कार्यक्रम की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे है।

