खरगोन कलेक्टर की पत्नी के साथ थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में चेन लूट की बारदात का पुलिस ने किया पर्दाफाश
पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपी व लूट का माल खरीदने वाले सुनार को किया गिरफ्तार।
पांचों आरोपियों ने रैकी कर अकेली महिला को टरगेट कर घटना को अंजाम दिया था।
घटना में शामिल मोटर साइकिल व लूटी गई चेन को पुलिस ने किया बरामद।
ग्वालियर। – थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में 2जुलाई को सुबह मार्निंग वाक पर गई खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की पत्नी फरियादिया श्रीमती पुष्पा सिंह की विन्डसर हिल रोड पर एमपीसीटी कालेज के सामने दो मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा सोने की चेन मय पैण्डल के लूट कर भाग गये थे। जिस पर से थाना विश्वविद्यालय में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की बारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा टीमों को को आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
पुलिस की टीमों को उक्त लूट की घटना का पर्दाफाश करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये तथा टेक्नीकल टीम को सक्रिय किया गया। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज को चेक करने पर ज्ञात हुआ कि थाटीपुर चौराहे से घटना स्थल एमपीसीटी कॉलेज तक और घटना स्थल से पदमपुर खेरिया तक हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल पर 3 तथा एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। सीसीटीव्ही फुटेज में एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल का नम्बर ट्रेस होकर संदिग्ध की पहचान की गई। जिसके बाद बदमाशों की धरपकड़ दो बदमाशों को डीडी नगर के पास से पकड़ लिया गया और पूछताछ में उनके द्वारा लूटी गई सोने की चेन को दुर्गा ज्वैलर्स गोला का मन्दिर को बैचना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाशों की निशादेही पर दुर्गा ज्वैलर्स के संचालक को अपनी गिरफ्त में लेकर लूटी गई सोने की चेन को बरामद कर लिया गया। पकड़े गये आरोपियों में से एक चेन छीनते समय मोटर साइकिल चलाने वाला एवं चेन बिचवाने वाला तथा दूसरा घटना स्थल तक एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल ले जाने वाला एवं रैकी में शामिल वाहन मालिक का भतीजा एवं तीसरा सुनार लूट की चेन खरीदने वाला है।
पहला आरोपी भदाकुर जिला भिण्ड हाल डीडी नगर, दूसरा कनाथर जिला भिण्ड एवं तीसरा सुनार पिंटो पार्क ग्वालियर के रहने वाले हैं। जांच व पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को ज्ञात हुआ कि उक्त लूट की घटना में कुल 5 आरोपियों ने रैकी कर अकेली महिला को टारगेट कर घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गये आरोपियों से उनके अन्य साथियों के छिपने के ठिकानों व जिले में हुई अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि आरोपी मॅंहगे शौक की पूर्ति के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था।
सुबह 6 बजे मार्निंग वाक के लिये निकली थी
ज्ञात हो कि फरियादिया श्रीमती पुष्पा सिंह पत्नी शिवराज सिंह वर्मा उम्र 53 साल नि. एच-30 विन्डसर हिल थाना सिरोल ग्वालियर ने थाना विश्वविद्यालय में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 2.जुलाई के सुबह 6 बजे के करीबन मार्निंग वाक के लिये कलेक्ट्रेट रोड की तरफ निकली थी, वापस आते समय विन्डसर हिल रोड पर एमपीसीटी कालेज के सामने एक व्यक्ति ने पीछे से मेरे गले में पहनी हुई सोने की चेन मय पैण्डल के खींचकर आगे की तरफ भागा और आगे उसका एक साथी मोटर साइकिल लिये खड़ा था जिसके साथ चेन छीनने वाला व्यक्ति वैठकर मॉडल टाउन की रोड तरफ भाग गये। लूटी गई चेन व पैण्डल वजन करीवन ढेड तौला कीमत करीवन 50,000 रूपये की है।

