Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण देने महाराज बाड़े से निकली विशाल रैली 

ग्वालियर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और भारत विकास परिषद द्वारा नगर निगम के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को महाराजबाड़ा से सांसद विवेक नारायण शेलकर, बीज एवं फॉर्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल व नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शहर के हृदय स्थल से शुरू हुई इस रैली में आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया। यह रैली महाराज बाड़ा से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, राम मंदिर, ऊँट पुल व ओल्ड हाई कोर्ट होते हुए फ्लैग पॉइंट पहुँची और यहीं पर रैली का समापन हुआ। यहां पर नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को शॉल एवं तुलसी का पौधा सौंपकर सम्मानित किया गया। रैली में सामाजिक संगठन, पर्यावरण प्रेमी, एनसीसी के क्रेडिट और भारत विकास परिषद की सभी शाखाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन समन्वय अध्यक्ष सुश्री प्रिया तोमर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *